18
Oct
अनपरा, सोनभद्र। दिशिता महिला मंडल रेनूसागर की वरिष्ठ सदस्या श्रीमती इन्दू सिंह के नेतृत्व में दीपावली के सुअवसर पर ग्राम डैनिया में ग्रामीणों के साथ दीपावली के पावन अवसर पर उत्सव मनाकर और उन्हे उपहार प्रदान किया। इस अवसर पर उन्होंने 101 वृद्ध, विकलांग व निधन ग्रामीण परिवारों को पर्व मनाने के लिए उपहार स्वरूप स्टील के बर्तन, दिया बाती व मिठाई आदि वितरित किया। श्रीमती इन्दू सिंह ने कहा कि खुशियां बांटने से बढ़ती है। किसी भी त्योहार को मिलकर मनाने से उस पर्व का आनन्द व महत्व दोनों बढ़ जाता है। सामाजिक उत्तरदायित्वों को निभाते हुए सामाजिक संतुष्टि…
