27
Oct
प्रयागराज। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कार्तिंक मास के शुक्ल पक्ष में सूर्य षष्ठी डाला छठ पर्व को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत सोमवार को संगम नोज, गउघाट, बलुआघाट, दशाश्वमेघ घाट सहित अन्य घाटों पर पहुंचकर छठ पूजा की तैयारियों के दृष्टिगत की गयी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने छठ पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत की गयी प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, गोताखोर, बैरिकेटिंग, चौजिंग रूम, मोबाइल टॉयलेट सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को देखा तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को प्रकाश की समुचित व्यवस्था बनाये रखने, घाटों पर साफ-सफाई की अच्छी एवं मुकम्मल…
