29
Oct
जनता की समस्या में लापरवाही बरतने पर होगी कार्रवाई - जिलाधिकारी चन्दौली । जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में छित्तो गांव के पंचायत भवन में ग्राम पंचायत समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जहाँ ग्रामीणों ने आवास योजना, मनरेगा भुगतान, विधवा/वृद्धा पेंशन, नाली निर्माण, पानी निकासी, वरासत, जन्म प्रमाण पत्र संबंधित समस्याएं उठाईं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को समस्याओं को गंभीरता से लेकर गहराई से जांच करने और समय पर समाधान सुनिश्चित कर लाभान्वित करने का निर्देश दिया। समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित महिलाओं-पुरुषों एवं युवाओं से रूबरू होकर उनकी समस्याओं को एक-एक कर बारी-बारी सुनी और संबंधित…
