UTTAR PRADESH

कुष्ठ निवारण हेतु दिलाई गयी शपथ 

कुष्ठ निवारण हेतु दिलाई गयी शपथ 

 चन्दौली ।  जिलाधिकारी कार्यालय सभागार में अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वाई. के .राय ,जिला कुष्ठ अधिकारी,डा. रमेश प्रसाद, उप जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. प्रेम प्रकाश उपाध्याय समस्त एन .एम. ए  एन .एम एस .एच .ई एवं जिला कार्यालय कर्मचारी द्वारा स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान 2026 (30/1/26 से 13/1/26 तक) एवं कुष्ठ पखवाड़ा के रूप में  महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर अपर जिलाधिकारी का संदेश/शपथ चंदौली वासियों एवं अन्य जनमानस को दिया गया। साथ ही साथ शपथ ग्रहण कराया गया। कुष्ठ के संचरण को शून्य करने व भेदभाव को समाप्त करने…
Read More
बाल श्रम मुक्त कराने हेतु कार्यशाला का किया गया आयोजन

बाल श्रम मुक्त कराने हेतु कार्यशाला का किया गया आयोजन

सोनभद्र। जनपद को बाल श्रम मुक्त बनाए जाने के उद्देश्य से गुरूवार कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी बी0 एन0 सिंह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विभिन्न विभागों के अधिकारी, श्रम विभाग, शिक्षा विभाग, पुलिस प्रशासन, बाल संरक्षण इकाई, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं अन्य संबंधित विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि बाल श्रम एक गंभीर सामाजिक अपराध है, किसी भी स्थिति में क्षम्य नहीं किया जाएगा।     उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनपद को बाल श्रम मुक्त कराने के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार एवं जनजागरूकता अभियान चलाया…
Read More
बीजपुर में नये थानाध्यक्ष ने किया कार्यभार ग्रहण 

बीजपुर में नये थानाध्यक्ष ने किया कार्यभार ग्रहण 

बीजपुर/सोनभद्र। नवागत थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बीजपुर थाने का कार्यभार ग्रहण करने कें पश्चात गुरुवार को मीडिया से मुखातिब हुए।मीडियाकर्मियों से वार्ता के क्रम में नवागत थानाध्यक्ष ने कहा कि कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी और किसी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा चाहे वह कितना भी प्रभावशाली हो। थाना प्रभारी ने पदभार ग्रहण करने के बाद थाने में तैनात उपनिरीक्षकों सहित सभी पुलिस कर्मियों और मीडियाकर्मियों का परिचय जाना।चार्ज संभालते ही उन्होंने थाना परिसर का निरीक्षण किया और अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ बैठक कर अनुशासन,समय पालन एवं जनता के प्रति जिम्मेदारी को…
Read More
भाजपा व्यापारियों को सिर्फ खिलौना समझती है- अविनाश कुशवाहा

भाजपा व्यापारियों को सिर्फ खिलौना समझती है- अविनाश कुशवाहा

बाईपास स्टेट हाईवे बनाने का वादा कर किया धोखा  सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी व्यापारियों को सिर्फ खिलौना समझती है कभी भी भाजपा सरकार ने उनका भला नहीं किया है। उपरोक्त बाते समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने कही। कहा कि कोरोना काल में जब लोग घरों में बंद थे तभी भाजपा ने रामगढ़ शाहगंज घोरावल मार्ग को स्टेट हाईवे घोषित किया था, व्यापारियों ने इस बात का भारी विरोध किया था। रावर्ट्सगंज शहर के पूरी तरह से बर्बाद होने की सम्भावना से यहा के व्यापारियों के भारी विरोध एवं नाराजगी को देखते हुए भाजपा ने…
Read More
चाइनीज मंझे से नगर पालिका परिषद का संविदाकर्मी घायल

चाइनीज मंझे से नगर पालिका परिषद का संविदाकर्मी घायल

डीडीयू नगर। स्थानीय नगर पालिका परिषद में लैब टेक्नीशियन के पद पर संविदा पर कार्यरत महेंद्र पाल नामक एक कर्मचारी गुरुवार प्रातः वाराणसी से पीडीडीयू नगर आने के दौरान पड़ाव के समीप चाइनीज मंझे की चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मंझे से उसके आंख व नाक के ऊपर भौं के पास लगभग 5 इंच लंबाई में गहरा घाव हो गया। यह तो संयोग अच्छा था कि आंख बच गई वरना जीवन भर के लिए अंधे हो जाते। आसपास के लोगों ने रामनगर स्थित अस्पताल पहुंचाया जहाँ उन्हें दुल्हीपुर स्थित सेंट्रल काउंसिल नीमा के सहायक सचिव डॉ…
Read More
प्रधानमंत्री के सशक्त और दूरदर्शी नेतृत्व में भारत विकास की पटरी पर तेजी दौड़ रहा है –  डाक्टर विनोद बिंद

प्रधानमंत्री के सशक्त और दूरदर्शी नेतृत्व में भारत विकास की पटरी पर तेजी दौड़ रहा है –  डाक्टर विनोद बिंद

डीडीयू नगर। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा 9वां केंद्रीय बजट पेश होने के बाद गुरुवार को भदोही बीजेपी सांसद डॉ विनोद बिंद ने वित्तमंत्री सीतारमण से शिष्टाचार मुलाकात कर केंद्रीय बजट पर शुभकामनाएँ देने के साथ बजट की सराहना करते हुए आशाओं का बजट बताया है। इस दौरान भदोही के विश्वविख्यात कॉरपेट उद्योग, कारीगरों के सशक्तिकरण, निर्यात प्रोत्साहन तथा आत्मनिर्भर भारत के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में इसकी भूमिका पर सार्थक चर्चा वित्त मंत्री से की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त और दूरदर्शी नेतृत्व में भारत आज तेज़ रफ्तार से विकास की पटरी पर आगे बढ़…
Read More
सनातन पंचांग के अनुसार मनाये जायेंगे आगामी त्योहार,किसी भी स्थिति में भगवत स्वरूपों का अनादर नही होगा बर्दाश्त

सनातन पंचांग के अनुसार मनाये जायेंगे आगामी त्योहार,किसी भी स्थिति में भगवत स्वरूपों का अनादर नही होगा बर्दाश्त

दुद्धी ।  स्थानीय नगर के  प्रमुख धार्मिक संगठन रामलीला कमेटी ,श्री जय बजरंग अखाड़ा समिति व सभी दुर्गा पूजा समिति मिलकर त्यौहार की तिथि व रुपरेखा करेंगे तैयार।आगामी हिंदू त्योहारों को सौहार्दपूर्ण और शांतिपूर्ण ढंग से मनाने तथा सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने के उद्देश्य से मां काली मंदिर परिसर में विभिन्न हिंदू धार्मिक संगठनों व संस्थाओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।मां काली सेवा समिति के मुख्य संरक्षक डॉ. मिथलेश द्वारा आहूत इस बैठक में दुद्धी नगर के वरिष्ठ पुरोहितों के विचार सुने गए। पुरोहितों ने महाशिवरात्रि और होली जैसे त्योहारों को भाईचारे की मिसाल बनाकर मनाने पर जोर दिया।…
Read More
एनटीपीसी औरैया द्वारा परियोजना प्रभावित ग्रामों के मध्य वॉलीबॉल प्रतियोगिता का सफल आयोजन

एनटीपीसी औरैया द्वारा परियोजना प्रभावित ग्रामों के मध्य वॉलीबॉल प्रतियोगिता का सफल आयोजन

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने की दिशा में एक सराहनीय पहल औरैया।एनटीपीसी औरैया द्वारा नैगम सामाजिक दायित्व (सी.एस.आर.) नीति के अंतर्गत 05 फरवरी, 2026 को परियोजना प्रभावित ग्रामों के मध्य ग्रामीण स्तर पर खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता एनटीपीसी आवासीय परिसर स्थित केंद्रीय विद्यालय परिसर, नेताजी सुभाष चंद्र बोस खेल मैदान में संपन्न हुई। प्रतियोगिता के प्रथम चरण में ग्राम जमुहा बनाम कैंजरी तथा द्वितीय चरण में ग्राम बैसुंधरा बनाम परवाहा के मध्य रोमांचक मुकाबले खेले गए। उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन करते हुए बैसुंधरा एवं कैंजरी की…
Read More
हिंडालको–महान में प्रबंधन एकादश व श्रमिक संघ एकादश के बीच रोमांचक मुकाबला

हिंडालको–महान में प्रबंधन एकादश व श्रमिक संघ एकादश के बीच रोमांचक मुकाबला

अंतिम गेंद तक छाया रोमांच,1 रन से श्रमिक संघ बनी विजेता* सिंगरौली।। हिंडालको  महान परिसर में प्रबंधन एकादश और श्रमिक संघ एकादश के बीच खेला गया दोस्ताना क्रिकेट मैच खेल प्रेमियों के लिए यादगार बन गया। अंतिम गेंद तक चले रोमांचक मुकाबले में श्रमिक संघ एकादश की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रबंधन एकादश को 1 रन से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। टॉस जीतकर श्रमिक संघ एकादश के कप्तान लखपति साकेत ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 9 विकेट खोकर 84 रन बनाए। टीम की ओर से शिवानंद और लखपति साकेत…
Read More
राज्य महिला आयोग की सदस्य ने वन स्टॉप सेंटर, महिला जेल और जिला अस्पताल का किया निरीक्षण

राज्य महिला आयोग की सदस्य ने वन स्टॉप सेंटर, महिला जेल और जिला अस्पताल का किया निरीक्षण

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की माननीय सदस्य गीता विश्वकर्मा ने जनपद सोनभद्र में वन स्टॉप सेंटर, जिला कारागार के महिला बंदी गृह एवं जिला संयुक्त चिकित्सालय का निरीक्षण किया। वन स्टॉप सेंटर में उन्होंने महिला पीड़ितों को दी जा रही परामर्श, चिकित्सा, कानूनी सहायता और आवास संबंधी सुविधाओं की समीक्षा की तथा निर्देश दिया कि पीड़ित महिलाओं को समय पर सभी सुविधाएं संवेदनशीलता के साथ उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि वन स्टॉप सेंटर महिलाओं के लिए भरोसे का केंद्र है, यहां सेवाओं की गुणवत्ता और मानवीय दृष्टिकोण बनाए रखना आवश्यक है।इसके बाद महिला आयोग की सदस्य ने…
Read More