01
Nov
कृषि विभाग के गलत रिपोर्ट से किसान असंतुष्ट शाहगंज/सोनभद्र। घोरावल तहसील क्षेत्र में चक्रवात, मोंथा तूफान के असर और भारी बरसात से धान आदि की फसल बर्बाद हो गयी है। खेत तथा खलिहान में फसल सुरक्षित नहीं है। ज्यादातर धान की खड़ी फसलें गिर जाने और खेत में बरसाती पानी भरने के कारण सढ़ रही है। शेष खड़ी धान की फसलों में अब अंकुर भी आने लगे है। इससे किसानों में चिन्ता दिखने लगी है। इस सम्बन्ध में ढुटेर गांव के प्रगतिशील किसान रघुनाथ प्रसाद सिंह ने शनिावर को पीड़ा बंया करते हुए बताया कि बेमौसम बरसात से फसल को भारी…
