03
Nov
प्रयागराज।इफको घियानगर फूलपुर में सतर्कता जागरूकता अभियान का शुभारंभ हुआ। इफको के संयुक्त प्रबंध निदेशक राकेश कपूर द्वारा जूम वेबिनार से महाप्रबंधक (इकाई प्रमुख) पी.के.सिंह एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी अजय कुमार मिश्र के नेतृत्व में सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को ईमानदारी एवं सत्यनिष्ठा की शपथ दिलायी गयी, इसके अतिरिक्त इफको की सभी इकाईयां में भी जूम वेबिनार से एक साथ शपथ दिलायी गयी। इसमें इफको में ईमानदारी को और मजबूत करने का दृढ़ संकल्प लिया गया, इस वर्ष का विषय सतर्कताः हमारी साझा जिम्मेदारी है। इसके अतिरिक्त इफको प्रशिक्षण केन्द्र में संविदाकार गोष्ठी का आयोजन किया गया। महाप्रबंधक (इकाई प्रमुख)…
