13
Feb
वाराणसी। ज़िलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने शुक्रवार को रोपवे परियोजना का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की भौतिक प्रगति जानी और आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंने रथयात्रा स्टेशन की प्रगति का आकलन किया तथा सिविल और फिनिशिंग गतिविधियों को बारीकी से देखा। इसके अलावा उन्होंने रोपवे परिचालन तैयारियों की जांच कर व्यवस्थाओं को परखा। नेशनल हाइवेज लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट लिमिटेड (एनएचएलएमएल) के अभियंता ने बताया कि वाराणसी रोपवे 3.85 किलोमीटर लंबा है और वाराणसी कैंट स्टेशन को गोदौलिया चौक से जोड़ता है। इसकी अधिकतम क्षमता 3,000 यात्रियों की है और यह प्रतिदिन 16 घंटे चलता है। यह पूरी यात्रा 15 मिनट…
