14
Nov
लखनऊ,/ एनटीपीसी नॉर्दर्न रीजन मुख्यालय, लखनऊ ने विद्युत मंत्रालय के तत्वावधान में ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (BEE) की राज्य स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता का विषय था “एक पृथ्वी, एक अवसर – ऊर्जा बचाएं: ऊर्जा संरक्षण, मेरी जिम्मेदारी, हमारा भविष्य। उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्कूलों से कुल 97 छात्र राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए, जिन्हें दो समूहों—कक्षा 5–7 और कक्षा 8–10—में प्राप्त लगभग 400 प्रविष्टियों में से चुना गया था। प्रतिभागियों ने ऊर्जा संरक्षण और भविष्य की ज़िम्मेदारी जैसे विषयों पर अपनी रचनात्मकता दर्शाते हुए आकर्षक पेंटिंग प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम में बबलू कुमार, संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून…
