17
Nov
रेणुकूट। आदित्य बिड़ला समूह के स्व० आदित्य विक्रम बिडला के जन्मदिवस पर हिण्डालको द्वारा संचालित आदित्य बिडला इण्टरमीडिएट कॉलेज, रेणुकूट में भूतपूर्व विद्यार्थियों का सम्मेलन रिवाइंड 2025 का आयोजन किया गया। विगत 62 वर्षों से संचालित इस विद्यालय से उत्तीर्ण हुए 100 से अधिक विद्यार्थी इस आयोजन में सम्मिलित हुए जो वर्तमान में देश-विदेश में कार्यरत रह कर अपने राष्ट्र व समाज की सेवा कर रहे हैं। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि हिण्डाल्को रेणुकूट के मानव संसाधन विभाग के सहायक उपाध्यक्ष एवं विद्यालय प्रबन्धक अजय कुमार सिन्हा, विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री दयानन्द शुक्ल व उप-प्रधानाचार्य विजय भागवत पाटिल के साथ…
