UTTAR PRADESH

मुंबई की टीम उर्जांचल के प्रदूषण पर बनाएगी डॉक्यूमेंट्री फिल्म

मुंबई की टीम उर्जांचल के प्रदूषण पर बनाएगी डॉक्यूमेंट्री फिल्म

म्योरपुर,सोनभद्र। उर्जाचंल में बढ़ते वायु और जल प्रदूषण को लेकर मुंबई की टीम यहां डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाएगी। मुंबई से आई फिल्म की टीम ने शक्तिनगर, अनपरा और बीजपुर का स्थलीय निरीक्षण किया। फिल्म की टीम ने अनपरा में स्थित हर घर जल नल योजना के तहत बनी पेयजल टंकी, शक्तिनगर के बलियानाला में बहते कोयला मिश्रित दूषित पानी,तथा बीजपुर की झीलों के आसपास फैले प्रदूषण का विस्तार से अध्ययन किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने विभिन्न स्थलों का फोटो वीडियो शूट किया। इस दौरान फिल्म के डायरेक्टर देवेन्द्र जाधव, फिल्म निर्माता बंटी श्रीवास्तव, सुरेंद्र सिंह तथा अन्य लोग टीम के…
Read More
आज़ादी के बाद भी पईका के टोला में नहीं पहुँची बिजली

आज़ादी के बाद भी पईका के टोला में नहीं पहुँची बिजली

 प्रदेश सचिव प्रदीप यादव के नेतृत्व में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन सोनभद्र। ग्राम पंचायत पईका के टोला पथरहा में जहां भारी संख्या में ग्रामवासी है, और आज़ादी के 78 साल बाद भी इस टोला में बिजली आपूर्ति शुरू न होने से ग्रामीणों में गहरा रोष है। विकास के दावे और सरकारी योजनाओं के बावजूद यह गाँव अब भी अंधेरे में है। समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश सचिव प्रदीप यादव ने बताया कि, वर्षों से कई बार अधिकारियों को आवेदन दिए गए लेकिन न तो बिजली के खंभे लगाए गए और न ही ट्रांसफॉर्मर की व्यवस्था की गई। गाँव के बच्चे…
Read More
लोकबंधु राजनारायण की मनाई गई जयंती

लोकबंधु राजनारायण की मनाई गई जयंती

सोनभद्र। प्रखर समाजवादी नेता लोकबंधु राजनारायण की जयंती सपा कार्यालय पर रविवार को मनाई गई। इसके उपरान्त संगोष्ठी का आयोजित हुई। जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि प्रखर समाजवादी नेता लोकबंधु राजनारायण का जन्म 23 नवंबर,1917 को वाराणसी में हुआ था जो एक प्रखर समाजवादी नेता और स्वतंत्रता सेनानी थे। उन्होंने काशी हिंदू विश्वविद्यालय के छात्र रहते हुए ब्रिटिश सरकार के खिलाफ आंदोलन किया जिसके बाद उन पर 5000 का इनाम रखा गया और उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया । जेल जाने के बाद भी समाजवाद के संघर्ष में जुटे रहे लगभग 80 बार जेल जाने के…
Read More
एक्शन एड द्वारा वनाधिकार एक्ट पर दिया गया प्रशिक्षण – कमलेश कुमार

एक्शन एड द्वारा वनाधिकार एक्ट पर दिया गया प्रशिक्षण – कमलेश कुमार

सोनभद्र। जिले के विकासखंड नगवां में रविवार को “अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासी (वन अधिकार) अधिनियम, 2006” पर एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम खलियारी में  सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम एक्शन एड कर्नाटक प्रोजेक्ट एवं आदिवासी विकास संगठन के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ । कमलेश कुमार ने बताया कि इस प्रशिक्षण का  उद्देश्य स्थानीय समुदायों और ग्राम सभाओं, ग्राम वन अधिकार समिति,  को उनके संवैधानिक वन अधिकारों के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है। प्रशिक्षण के दौरान पूर्व एससी एसटी  आयोग के पूर्व सदस्य रामसेवक खरवार द्वारा वन अधिकार अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों, व्यक्तिगत एवं सामुदायिक दावों की…
Read More
पॉलिटेक्निक कॉलेज में माइनिंग डिप्लोमा कोर्स संचालित करने की मांग

पॉलिटेक्निक कॉलेज में माइनिंग डिप्लोमा कोर्स संचालित करने की मांग

 जिले में खनन की अपार संभावना फिर भी माइनिंग कोर्स नहीं म्योरपुर,सोनभद्र। (जी.जी.न्यूज) जनपद में स्थापित पॉलिटेक्निक कॉलेज में माइनिंग डिप्लोमा कोर्स संचालित ना होने से यहां के युवाओं को कोर्स करने के लिए प्रदेश के अन्य जिलों एवं अन्य प्रदेशों में जाकर माइनिंग कोर्स की पढ़ाई करना पड़ रहा है। आदिवासी बाहुल्य और पिछड़ा क्षेत्र होने के कारण यहां के आदिवासी युवा एवं अन्य सभी वर्गों के युवाओं की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण माइनिंग कोर्स की पढ़ाई के लिए अन्य जिलों व प्रदेशों में जाना पड़ रहा है। जिले में स्थित कई छोटे, बड़े सरकारी एवं…
Read More
उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य जहां लगातार 6 वर्षों से विद्युत दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं – ऊर्जा मंत्री

उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य जहां लगातार 6 वर्षों से विद्युत दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं – ऊर्जा मंत्री

उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने लगातार छठवें वर्ष विद्युत दरों में बढ़ोतरी न होने पर प्रदेशवासियों को दी बधाई सभी कंज्यूमर कैटेगरी का टैरिफ यथावत, किसी भी वर्ग पर अतिरिक्त भार नहीं  गरीब किसान मजदूर व्यापारी और मध्यम वर्ग के लिए बड़ी राहत  जनता का हित सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता - ए के शर्मा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने वित्तीय वर्ष 2025–26 के लिए बिजली दरों में किसी भी प्रकार की बढ़ोतरी न किए जाने पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय प्रदेश सरकार की जन–केन्द्रित…
Read More
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव द्वारा लगाया गया पौधा वन विभाग की लापरवाही से सूखा 

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव द्वारा लगाया गया पौधा वन विभाग की लापरवाही से सूखा 

अहरौरा, मिर्जापुर/ वन विभाग प्रति वर्ष पौध रोपण के लिए अभियान चला कर लाखों पौधे लगाता है लेकिन उनकी हिफाजत नहीं कर पाता। इसी तरह विगत दिनों भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह स्वदेशी जागरूकता अभियान के तहत अहरौरा नगर में जनसंपर्क के बाद क्रय विक्रय सहकारी समिति में विधि विधान के साथ वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच तीन पौधे लगाए थे लेकिन एक भी पौधे को वन विभाग जिन्दा नहीं रख पाया।  देख रेख की जिम्मेदारी तय न होने से करोड़ों पौधे इसी तरह सूख जाते हैं और पर्यावरण के कथित रक्षक फोटो खिंचाने के बाद खिसक लेते हैं। वन…
Read More
मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघचालक ने दिव्य गीता प्रेरणा उत्सव का शुभारम्भ किया

मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघचालक ने दिव्य गीता प्रेरणा उत्सव का शुभारम्भ किया

श्रीमद्भगवद्गीता 140 करोड़ भारतवासियों के लिए दिव्य मंत्र,प्रत्येक व्यक्ति को इसे अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए : मुख्यमंत्री श्रीमद्भगवद्गीता की दिव्य वाणी ‘वे ऑफ लाइफ’ तथा जीवन में सफलता का मार्ग प्रशस्त करने वाली यदि कोई व्यक्ति अच्छे कर्म करेगा, तो पुण्य का भागीदार बनेगा,गलत कार्य करने पर पाप का भागीदार बनेगा, जब प्रत्येक सनातन धर्मावलम्बी इसी भाव से आगे बढ़ता, तो वह अच्छे कर्म करने का प्रयास करता दिव्य गीता प्रेरणा महोत्सव लखनऊ :  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघचालक डॉ0 मोहन भागवत ने आज यहां दिव्य गीता प्रेरणा उत्सव का…
Read More
भारत निर्वाचन आयोग के मंशानुरूप तय समय में एसआईआर का कार्य निष्पक्ष ढंग से करें पूर्ण – जिलाधिकारी

भारत निर्वाचन आयोग के मंशानुरूप तय समय में एसआईआर का कार्य निष्पक्ष ढंग से करें पूर्ण – जिलाधिकारी

चंदौली/ जनपद में सुपरवाइजर एवं बीएलओ द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर की जा रही कार्यवाही का जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग द्वारा सदर तहसील के तेजोपुर और नगर पंचायत सैयदराजा का निरीक्षण कर चल रहे पुनरीक्षण कार्यों की जानकारी ली एवं मौके पर उपस्थित उपजिलाधिकारी सदर, सुपरवाइजर, बीएलओ एवं अन्य जुड़े लोगों से मतदाताओं को गणना प्रपत्र बांटने एवं अपडेट करने की प्रक्रिया की जानकारी ली एवं भारत निर्वाचन आयोग के गाइडलाइन के अनुसार पूरी निष्पक्षता से विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (Special Intensive Revision- SIR) अभियान कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। जानकारी देते हुए बताया कि बीएलओ…
Read More
फसल अवशेष प्रबंधन पर किसानों को किया गया जागरूक

फसल अवशेष प्रबंधन पर किसानों को किया गया जागरूक

  चन्दौली । कृषि विज्ञान केंद्र चंदौली में शुक्रवार को विकासखंड स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम विकासखंड सहाबगंज मे आयोजित किया गया इसमें फसल अवशेष प्रबंधन के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। किसानों को फसल अवशेष जलाने से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी गई केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ नरेंद्र रघुवंशी के कुशल निर्देशन में परियोजना के नोडल वैज्ञानिक डॉ. चन्दन सिंह ने किसानों को बताया की फसल अवशेष जलाने से मृदा में मौजूद सूक्ष्मजीव नष्ट हो जाते हैं इसमें पोषक तत्वों की मात्रा घटती है मिट्टी कठोर होती है और उसकी जल धारण क्षमता…
Read More