UTTAR PRADESH

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) में एक से अधिक गणना प्रपत्र भरे तो भारी जुर्माना के साथ ही होगी जेल की सजा

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) में एक से अधिक गणना प्रपत्र भरे तो भारी जुर्माना के साथ ही होगी जेल की सजा

*यदि किसी व्यक्ति का नाम कई स्थानों पर मतदाता सूची में है तो उसे मात्र एक ही गणना प्रपत्र भरने हैं- जिला निर्वाचन अधिकारी* *जिलाधिकारी ने एसआईआर कार्यों का किया औचक निरीक्षण*       वाराणसी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के तहत गणना प्रपत्रों की फीडिंग और मैपिंग के कार्यों का बुधवार को  जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र कुमार द्वारा कटिंग मेमोरियल इंटरमीडिएट कॉलेज तथा कम्पोजिट विद्यालय,कबीरचौरा का औचक निरीक्षण किया गया और फीडिंग और मैपिंग की अद्यतन प्रगति के संबंध में विस्तृत जानकारी ली गई। उन्होंने बूथवार ड्यूटी पर लगे कार्मिकों की उपस्थिति को…
Read More
मारुति वैन में ट्रेलर ने मारी टक्कर वैन चालक घायल 

मारुति वैन में ट्रेलर ने मारी टक्कर वैन चालक घायल 

अहरौरा, मिर्जापुर / स्थानीय थाना क्षेत्र के वाराणसी शक्ति नगर मार्ग पर बुधवार को दोपहर में घाटमपुर तिराहे के पास तेज रफ्तार टेलर ने मारुति वैन में  टक्कर मार दिया जिससे कार चालक 42 वर्षीय सुनील कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार बुधवार को दोपहर में वाराणसी से सोनभद्र जा रही तेज रफ्तार मारुति वैन कार को घाटमपुर गांव के पास अलहुआ पहाड़ी की तरफ से आ रही  तेज रफ्तार ट्रेलर ने वाराणसी से सोनभद्र की तरफ जा रही मारुति बैन में धक्का मार दिया जिससे  वैन  चालक अदलहाट थाना क्षेत्र के बड़ भुईली निवासी 42 वर्षीय…
Read More
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो व्यक्ति घायल 

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो व्यक्ति घायल 

ट्रामा सेन्टर वाराणसी रेफर  अहरौरा, मिर्जापुर /अहरौरा थाना क्षेत्र के अहरौरा जमुई रोड पर स्थित इमलिया चट्टी नहर पर मंगलवार की रात्रि तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए । इमलिया चट्टी चौकी प्रभारी सुनील कुमार ने बताया की की अहरौरा जमुई रोड पर स्थित इमलिया चट्टी नहर के पास जमुई से अहरौरा की तरफ जा रहे बाइक सवार कुसुमी शिवपुर थाना चुनार निवासी 30 वर्षीय सुरेश पटेल पुत्र समथ पटेल व 32 वर्षीय भग्गू कुमार पुत्र सेवालाल को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया जिससे दोनों घायल हो गए। सूचना पाकर…
Read More
हनुमान जी को भी नहीं छोड़ रहे चोर….

हनुमान जी को भी नहीं छोड़ रहे चोर….

अतरौली हनुमान मंदिर का ताला तोड़ चोर रात में उठा ले गए चांदी का मुकुट व घंटा  अहरौरा, मिर्जापुर / स्थानीय थाना क्षेत्र के इमिलिया चट्टी चौकी  अन्तर्गत अतरौली कला  गांव में स्थित  प्राचीन हनुमान मंदिर के गेट में लगे सिकड़ को काटकर चोर मंगलवार की रात्रि चांदी का मुकुट व तीन घंटा उठा ले गए। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची इमलिया चट्टी पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है। ग्रामीणों ने बताया की अतरौली कला गांव में इमलिया चट्टी भुड़कुड़ा रोड पर स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में स्थापित बजरंग बली की प्रतिमा से चोर दरवाजे पर सिकड़…
Read More
एनटीपीसी ऊँचाहार ने सीएसआर पहल के तहत 100 टीबी रोगियों को पोषण किट वितरित किए

एनटीपीसी ऊँचाहार ने सीएसआर पहल के तहत 100 टीबी रोगियों को पोषण किट वितरित किए

ऊंचाहार, रायबरेली। एनटीपीसी ऊँचाहार ने अपनी कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) पहलों के तहत रायबरेली जिले के ऊँचाहार क्षेत्र के 100 क्षय रोग (टीबी) से पीड़ित रोगियों को छह माह की अवधि के लिए पोषण किट प्रदान कर सहयोग किया है। यह पहल ‘‘प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान’’ को मजबूत करने हेतु टीबी रोगियों की पोषण स्थिति एवं उपचार परिणामों में सुधार लाने के उद्देश्य से की गई है। वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रायबरेली की जिलाधिकारी श्रीमती  हर्षिता माथुर ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने रायबरेली के सर्वांगीण विकास में एनटीपीसी के सतत सहयोग की सराहना करते…
Read More
एनटीपीसी दादरी द्वारा अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर सहायक उपकरणों का वितरण

एनटीपीसी दादरी द्वारा अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर सहायक उपकरणों का वितरण

गौतमबुद्ध नगर। अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर एनटीपीसी के नैगम सामाजिक दायित्व के अंतर्गत, एनएफएन विकलांग पुनर्वास केंद्र के सहयोग से तथा उज्जीवन अस्पताल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में एनटीपीसी दादरी द्वारा परियोजना-प्रभावित गाँवों के दिव्यांगजनों को विविध सहायक उपकरण वितरित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  चंद्रमौलि काशिना, कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख (एनटीपीसी दादरी) रहे, जिन्होंने दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण को एनटीपीसी की सामाजिक प्रतिबद्धता का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। कार्यक्रम में  ए. के. मिश्रा, मुख्य महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), डाॅ. बी. के. बेहरा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (उज्जीवन अस्पताल – एनटीपीसी दादरी), श्रीमती के. दुर्गा कुमारी, अध्यक्षा (जागृति समाज), महाप्रबंधकगण,…
Read More
सीएम योगी ने वेदमूर्ति देवव्रत महेश रेखे को स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान किया

सीएम योगी ने वेदमूर्ति देवव्रत महेश रेखे को स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान किया

वेदमूर्ति देवव्रत महेश रेखे ने शुक्ल यजुर्वेद की माध्यंदिनी शाखा के 2000 मंत्रों से युक्त दंडक्रम पारायण को बिना किसी रुकावट के 50 दिनों में पूरा किया वाराणसी/ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को नमो घाट पर आयोजित काशी तमिल संगमम कार्यक्रम के शुभारंभ के मौके पर 19 वर्षीय वेदमूर्ति देवव्रत महेश रेखे को स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी वेदमूर्ति देवव्रत महेश रेखे की इस उपलब्धि पर अपने एक्स पर लिखा है कि काशी के सांसद होने के नाते, मुझे इस बात की खुशी है कि यह असाधारण उपलब्धि इस पवित्र नगरी…
Read More
दुनिया के सबसे बड़े घाट नमो घाट पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने काशी तमिल संगमम 4.0 का शुभारंभ किया

दुनिया के सबसे बड़े घाट नमो घाट पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने काशी तमिल संगमम 4.0 का शुभारंभ किया

विचार, परम्परा, अध्यात्म और एकता के संगम का पर्याय बन चुके काशी तमिल संगमम के चौथे संस्करण का हुआ भव्य आगाज सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से कलाकारों ने शमा बाधा काशी तमिल संगमम् का आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक भारत, श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार करने वाला है-योगी आदित्यनाथ *विगत 04 वर्षों में 26 लाख श्रद्धालु काशी आए- सीएम योगी" *काशी तमिल संगमम् के आयोजन का उद्देश्य दो संस्कृतियों को जोड़ना है-धर्मेन्द्र प्रधान* *भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने अपने वीडियो संदेश में इस आयोजन की सराहना की* *1,400 से अधिक तमिल प्रतिनिधियों को सदियों पुराने सभ्यतागत…
Read More
स्वच्छ, सुगम, सुलभ, सुरक्षित एवं भव्य रूप से माघ मेले को सम्पन्न कराया जायेगा : सौम्या अग्रवाल

स्वच्छ, सुगम, सुलभ, सुरक्षित एवं भव्य रूप से माघ मेले को सम्पन्न कराया जायेगा : सौम्या अग्रवाल

मनोज पांडेय प्रयागराज। मण्डलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने कहा कि पतित पावनी गंगा, यमुना, सरस्वती के त्रिवेणी संगम के पावन तट पर माघ मेले को स्वच्छ, सुगम, सुलभ, सुरक्षित एवं भव्य रूप से सम्पन्न कराया जायेगा। माघ मेला 2026 के सकुशल सम्पन्न होने की मंगल कामना के लिए मण्डलायुक्त सौम्या अग्रवाल, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, पुलिस आयुक्त जोगेन्द्र कुमार अन्य अधिकारियों के द्वारा मंगलवार को वैदिक मंत्रोचार के साथ गंगा पूजन किया गया। इस अवसर पर बड़े हनुमान जी मंदिर के महंत बलवीर गिरि एवं अन्य संत महात्माओं के साथ महापौर उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी ने भी मां गंगा का पूजन किया। …
Read More
अयोध्या में विश्व स्तरीय मंदिर संग्रहालय सांस्कृतिक पहचान का नया अध्याय – जयवीर सिंह

अयोध्या में विश्व स्तरीय मंदिर संग्रहालय सांस्कृतिक पहचान का नया अध्याय – जयवीर सिंह

उत्तर प्रदेश कैबिनेट बैठक ने प्रदेश के पर्यटन परिदृश्य को नई गति देने वाले तीन महत्वपूर्ण प्रस्तावों को हरी झंडी दी लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज सम्पन्न हुई उत्तर प्रदेश कैबिनेट बैठक ने प्रदेश के पर्यटन परिदृश्य को नई गति देने वाले तीन महत्वपूर्ण प्रस्तावों को हरी झंडी दे दी। बैठक में अयोध्या में विश्व स्तरीय मंदिर संग्रहालय के निर्माण एवं संचालन के प्रस्ताव के साथ-साथ उत्तर प्रदेश अधीनस्थ पर्यटन सेवा नियमावली 2025 को मंजूरी और बागपत में अंतरराष्ट्रीय योग एवं वेलनेस सेंटर की स्थापना के प्रस्तावों को स्वीकृति दी है। उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति…
Read More