UTTAR PRADESH

आइसार्क द्वारा विश्व मृदा दिवस का आयोजन,मिट्टी की पुनर्जीवन पद्यतियों पर विशेष जोर

आइसार्क द्वारा विश्व मृदा दिवस का आयोजन,मिट्टी की पुनर्जीवन पद्यतियों पर विशेष जोर

वाराणसी। अंतर्राष्ट्रीय धान अनुसंधान संस्थान– दक्षिण एशिया क्षेत्रीय केंद्र (आइसार्क), वाराणसी ने आज अपने परिसर में विश्व मृदा दिवस 2025 के उपलक्ष्य पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में मिट्टी के स्वास्थ्य के महत्व को सतत कृषि और दीर्घकालिक खाद्य सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक तत्व के रूप में रेखांकित किया गया।        कार्यक्रम में पूर्वी उत्तर प्रदेश के आसपास के जिलों से आए 30 किसानों, आइसार्क के वैज्ञानिकों, कर्मचारियों और तकनीकी विशेषज्ञों ने भाग लिया। सभी ने मिलकर मृदा प्रबंधन से संबंधित ज्ञान, स्वदेशी तकनीकों और व्यवहारिक समाधानों पर विचार-विमर्श किया। आइसार्क के निदेशक डॉ.…
Read More
विश्व मृदा दिवस 2025 : मृदा और जल,जीवन का स्रोत —कृषि विज्ञान केन्द्र वाराणसी में हुआ कार्यक्रम

विश्व मृदा दिवस 2025 : मृदा और जल,जीवन का स्रोत —कृषि विज्ञान केन्द्र वाराणसी में हुआ कार्यक्रम

वाराणसी।आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुमारगंज, अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केन्द्र, वाराणसी में प्रतिवर्ष की भांति 5 दिसंबर 2025 को विश्व मृदा दिवस “मृदा और जल, जीवन का स्रोत” विषय पर केंद्रित कर मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शैलेन्द्र कुमार, संयुक्त निदेशक कृषि, वाराणसी मण्डल तथा अमित जायसवाल, उप कृषि निदेशक, वाराणसी एवं राजेश राय, सह निदेशक मृदा, वाराणसी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि  शैलेन्द्र कुमार ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि मिट्टी अनमोल धरोहर है, इसके संरक्षण की जिम्मेदारी हम सभी की है। उन्होंने मिट्टी के आर्गेनिक कार्बन एवं पीएच स्तर पर विशेष ध्यान…
Read More
रिजर्व बैंक के द्वारा जागरुकता शिविर का आयोजन

रिजर्व बैंक के द्वारा जागरुकता शिविर का आयोजन

चन्दौली ।  विकासखंड नियमताबाद में वित्तीय सेवा विभाग, वित्त मंत्रालय के निर्देशानुसार "वित्तीय क्षेत्र में विना दावे वाली सम्पत्तियों (unclaimed deposits) के लिए राष्ट्रव्यापी जागरुकता अभियान 'आपकी पूंजी, आपका अधिकार के तहत एक बृहद शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नागरिकों को बैंक जमा, बीमा पॉलिसी, लाभांश, म्यूचुअल फंड आदि से संबन्धित विना दावे वाली सम्पत्तियों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। शिविर का संचालन अग्रणी जिला प्रवन्धक सुनील कुमार भगत द्वारा किया गया। कार्यकम की अध्यक्षता रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के अग्रणी जिला अधिकारी, विशाल यादव ने की। इस अवसर पर जिला विकास प्रबन्धक, विजेयन्द्र कुमार,…
Read More
बनारस क्वीयर प्राइड द्वारा आयोजित “सफ़र रंगों का” BHU में हुआ आयोजन

बनारस क्वीयर प्राइड द्वारा आयोजित “सफ़र रंगों का” BHU में हुआ आयोजन

वाराणसी। शैक्षणिक कैंपस में लैंगिक समावेशन और क्वीयर समुदाय के व्यापक विषय आधारित एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी बनारस क्वीयर प्राइड द्वारा आयोजित "सफ़र रंगों का" BHU में हुआ आयोजन। आज दिनांक 5 दिसंबर 2025 को बनारस क्वीयर प्राइड, समाज कार्य एवं समाजशास्त्र विभाग, बी.एच.यू के संयुक्त तत्वावधान में “सफ़र रंगों का : पहचान, कला और संवाद – अभिव्यक्ति के अनेक रंग” विषय पर एक राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन संबोधी सभागार, समता भवन, सामाजिक विज्ञान संकाय, बी.एच.यू. में किया गया। इस संगोष्ठी का उद्देश्य विविध लैंगिक पहचानों, कला-आधारित अभिव्यक्तियों, समुदाय के अनुभवों तथा समानता व सम्मान आधारित संवाद को एक साझा मंच पर…
Read More
राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार हेतु वाहनों को किया गया रवाना

राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार हेतु वाहनों को किया गया रवाना

13 दिसम्बर को आयोजित होगी लोक अदालत  चन्दौली । राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु दीवानी न्यायालय परिसर से जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष-जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्दौली दिवाकर प्रसाद चतुर्वेदी द्वारा बैंक के वाहनों एवं पराविधिक स्वयं सेवकों की रैली को हरी झण्डी दिखाकर नगर भ्रमण हेतु रवाना किया गया। पराविधिक स्वयं सेवकों के नगर भ्रमण का उद्देश्य जनपद व तहसील  स्तर पर आगामी दिनांक 13.12.2025 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत का व्यापक प्रचार-प्रसार कर आमजन / वादकारियों को राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ दिलाया जाना है। इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश  दिवाकर प्रसाद चतुर्वेदी के साथ…
Read More
बिड़ला कार्बन ने बच्चों को दिया स्नेह का उपहार, 750 विद्यार्थियों को वितरित किए स्वेटर व टोपी

बिड़ला कार्बन ने बच्चों को दिया स्नेह का उपहार, 750 विद्यार्थियों को वितरित किए स्वेटर व टोपी

रेणुकूट। क्षेत्र में सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत निजी औद्योगिक प्रतिष्ठान बिड़ला कार्बन द्वारा ठंड से राहत दिलाने के उद्देश्य से कई सरकारी एवं निजी विद्यालयों के बच्चों को निःशुल्क स्वेटर और टोपी का वितरण किया गया। कंपनी की इस पहल से बच्चों में उत्साह देखते ही बना। स्वेटर वितरण कार्यक्रम रेणुकूट स्थित संत अवधूत भगवान प्राथमिक विद्यालय के साथ-साथ बेलहत्थी गांव के विभिन्न सरकारी और निजी विद्यालयों में आयोजित किया गया। ठंड के मौसम में बच्चों को विद्यालय आने में हो रही कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने करीब 750 बच्चों तक गर्म वस्त्र पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित…
Read More
क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक उत्तरी क्षेत्र मुख्यालय,  गौतम देव द्वारा दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल का वितरण

क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक उत्तरी क्षेत्र मुख्यालय,  गौतम देव द्वारा दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल का वितरण

औरैया। मुख्य अतिथि  गौतम देव, क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (उत्तरी क्षेत्र मुख्यालय) द्वारा श्रीमती बिपाशा देव, अध्यक्षा, उत्तरा क्लब की उपस्थिति में 29 नवम्बर 2025 को एनटीपीसी औरैया के परियोजना प्रभावित गाँवों के चार दिव्यांग लाभार्थियों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल प्रदान की गई। यह कार्यक्रम अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। यह वितरण परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी औरैया,  शुभाशीष गुहा तथा जागृति महिला मंडल की अध्यक्षा, श्रीमती मंजरी गुहा की गरिमामयी उपस्थिति में, एनटीपीसी औरैया की CSR पहल के अंतर्गत संपन्न हुआ। यह पहल दिव्यांग व्यक्तियों की गतिशीलता बढ़ाने एवं उनके जीवन स्तर में सुधार लाने के प्रति एनटीपीसी की…
Read More
37 खदानें बंद होने से बढ़ी चिंता, मजदूरों की आजीविका पर संकट

37 खदानें बंद होने से बढ़ी चिंता, मजदूरों की आजीविका पर संकट

ओबरा, सोनभद्र / (राकेश जयसवाल) जिले में 37 खदानों को बंद करने के आदेश के बाद खनन क्षेत्र से जुड़े मजदूरों, परिवहन कर्मियों और स्थानीय कारोबारों में गहरी चिंता की स्थिति बन गई है। 15 नवंबर को हुई दुर्घटना में 7 श्रमिकों की मौत के बाद पहले से ही संवेदनशील माहौल था, ऐसे में खदान बंदी ने हजारों परिवारों की आजीविका पर नया संकट खड़ा कर दिया है।डाला-बिल्ली क्रशर ऑनर्स एसोसिएशन ने खान सुरक्षा निदेशक वाराणसी क्षेत्र को भेजे गए पत्र में कहा है कि खदान बंद होने से प्रशासनिक प्रक्रिया तो प्रभावित होगी ही, साथ ही रोज़ कमाने-खाने वाले मजदूरों की…
Read More
कृषि विज्ञान केन्द्र पर बाउण्ड्रीवाल, सड़क, गेट व प्रशिक्षण हाल का निर्माण कराने हेतु प्रस्ताव करें प्रस्तुत – जिलाधिकारी

कृषि विज्ञान केन्द्र पर बाउण्ड्रीवाल, सड़क, गेट व प्रशिक्षण हाल का निर्माण कराने हेतु प्रस्ताव करें प्रस्तुत – जिलाधिकारी

कृषि विज्ञान केन्द्र मगुराही का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण सोनभद्र। जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने आज कृषि विज्ञान केन्द्र मगुंराही सोनभद्र का औचक निरीक्षण किये, निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा उत्पादित उन्नतशील प्रजाति के बीजों का निरीक्षण किया  , निरीक्षण के दौरान उन्होंने बीज शोधन के सम्बन्ध में किये जा रहे प्रयोग के सम्बन्ध में कृषि वैज्ञानिकों से जानकारी प्राप्त किये, इसदौरान उन्होंने कृषि विज्ञान केन्द्र में मछली प्रदर्शन इकाई, वर्ष भर उपलब्ध रहने वाले चारा इकाई के साथ-साथ प्रशिक्षणार्थी कृषक द्वारा तैयार किये गये ढिंगरी व बटन मशरूम के सम्बन्ध में भी जानकारी प्राप्त किये,…
Read More
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित सड़क सुरक्षा कोष प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित सड़क सुरक्षा कोष प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न

सड़क सुरक्षा के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु 18,155.81 लाख रुपये की परियोजनाएं स्वीकृतलखनऊः मुख्य सचिव एस.पी. गोयल की अध्यक्षता में आज आयोजित सड़क सुरक्षा कोष प्रबंधन समिति की बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए परिवहन विभाग एवं यातायात निदेशालय की कुल 18,155.815 लाख रुपये की परियोजनाओं को अनुमोदन प्रदान किया गया। इसमें परिवहन विभाग के लिए 14,655.815 लाख रुपये (राजस्व मद में 3,180.80 लाख तथा पूंजीगत मद में 11,200 लाख रुपये) तथा यातायात निदेशालय के लिए 3,500 लाख रुपये (राजस्व में 1,000 लाख एवं पूंजीगत में 2,500 लाख रुपये) शामिल हैं।बैठक में फरवरी 2026 में सड़क सुरक्षा अभियान के…
Read More