10
Dec
रेणुकूट, सोनभद्र। सनातन एकता सेवा संघ एवं सुगम्या फाइनेंस द्वारा समन्वय परिवार के मैदान में आयोजित श्रीमद भागवत कथा के तीसरे दिवस कि कथा में श्रीधाम वृंदावन से पधारे प्रसिद्ध कथा वाचक पूज्य स्वामी अखिलेश्वरानंद जी महाराज ने भगवान शिव और माता पार्वती के पावन विवाह की अलौकिक कथा का अमृतपान कराते हुए कहा कि संसार के समस्त पापों का नाश नाम जप से हो जाता है। कार्यक्रम में कथावाचक महाराज श्री ने हिमालय पर आयोजित इस दिव्य विवाह की कथा का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार देव-दानव, यक्ष-गंधर्व, सिद्ध, चरन और समस्त लोक अपने-अपने स्वरूप और…
