UTTAR PRADESH

बुलडोजर लगाकर आरक्षित वन भूमि में अवैध पक्का निर्माण कराया गया ध्वस्त

बुलडोजर लगाकर आरक्षित वन भूमि में अवैध पक्का निर्माण कराया गया ध्वस्त

वन विभाग का अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार जारी  नौगढ़। मझगांई रेंज के चकरघट्टा बीट अंतर्गत परसिया भैसौंडा कंपार्टमेंट संख्या-5 में कराया गया अवैध पक्का निर्माण को वनविभाग ने जे सी बी से ध्वस्त कराकर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया है। आरक्षित वन क्षेत्र में अवैध कब्जा करने वालों पर वन विभाग की ओर से लगातार कार्रवाई से अतिक्रमण कारियों में हड़कंप मच गया है।  काशी वन्य जीव प्रभाग रामनगर के प्रभागीय वनाधिकारी बी शिवशंकर के निर्देश पर वन भूमि में अवैध रूप से कराया जा रहा पक्का मकान निर्माण  को वनविभाग ने जेसीबी से ध्वस्त करा दिया। शनिवार को वन क्षेत्राधिकारी…
Read More
इफको प्रबंध निदेशक के प्रथम आगमन के अवसर पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन 

इफको प्रबंध निदेशक के प्रथम आगमन के अवसर पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन 

प्रयागराज। इफको घियानगर फूलपुर के मुक्तांगन परिसर में इफको प्रबंध निदेशक के प्रथम आगमन के अवसर पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि इफको प्रबंध निदेशक के.जे.पटेल तथा विशिष्ट अतिथि श्रीमती ममताबेन पटेल रहे। उनका जन अभिनंदन इफको फूलपुर परिवार द्वारा किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ विशिष्ट जनों द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। प्रबंध निदेशक के.जे.पटेल ने कहा कि इफको फूलपुर इकाई का दौरा उनका प्रथम आधिकारिक दौरा है तथा प्रयाग की इस पावन धरती पर आने का मौका मिला । उन्होंने कहा कि सहकार की भावना के…
Read More
अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड एवं पशु पालन विभाग चोपन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया निःशुल्क पशु टीकाकरण 

अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड एवं पशु पालन विभाग चोपन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया निःशुल्क पशु टीकाकरण 

डाला । (राकेश जायसवाल) इकाई प्रमुख संदीप हिवरेकर के दिशा निर्देशन , मानव संसाधन प्रमुख संजीव राजपूत के मार्गदर्शन में अल्ट्राटेक के सीएसआर विभाग के सतत आजीविका कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी डाला एवं आसपास के क्षेत्र में पशु टीकाकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन शासकीय पशु चिकित्सा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया ,जिसके प्रथम चरण में ग्राम खटकर में पशु टीकाकरण ,निशुल्क इलाज दवा वितरण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें200 से अधिक गाय,बकरी ,भैंस का टीकाकरण एवं बीमार पशुओं को दवा दिया गया । कार्यक्रम में पशु चिकित्सा अधिकारी…
Read More
हिंडाल्को रेणुकूट प्रतिष्ठित IGMC गोल्ड अवॉर्ड से सम्मानित

हिंडाल्को रेणुकूट प्रतिष्ठित IGMC गोल्ड अवॉर्ड से सम्मानित

रेणुकूट। हिण्डाल्को इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड की रेणुकूट एल्युमिना रिफाइनरी को IGMC (इंडियन ग्रीन मैन्युफैक्चरिंग चैलेन्ज) गोल्ड अवॉर्ड फॉर ग्रीन मैन्युफैक्चरिंग से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इंटरनेशनल रिसर्च इंस्टीट्यूट फॉर मैन्युफैक्चरिंग, इंडिया द्वारा पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाते हुए बेहतर और टिकाऊ तरीके से उत्पादन करने के लिए हिण्डाल्को को मुम्बई में आईटीसी मराठा में आयोजित एक कार्यक्रम में दिया गया है। यह अवार्ड हिण्डाल्को की ओर से प्रतिनिधि के रूप में शामिल हुए अल्युमिना प्लांट हेड रोहित चौरसिया एवं सिद्धार्थ तिवारी ने प्राप्त किया।  गौरतलब है कि रेणुकूट एल्युमिना रिफाइनरी में ऊर्जा की बचत पर लगातार काम किया जा…
Read More
एनटीपीसी सिंगरौली : मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए

एनटीपीसी सिंगरौली : मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए

व्यवसाय उत्कृष्टता मूल्यांकन 2025 के दौरान कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण पहल सोनभद्र। एनटीपीसी सिंगरौली में आयोजित व्यवसाय उत्कृष्टता मूल्यांकन 2025 के दौरान कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर स्थानीय युवाओं को स्वरोज़गार एवं कौशल विकास के उद्देश्य से आयोजित मोबाइल रिपेयरिंग वर्कशॉप में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। यह पहल एनटीपीसी की समुदाय-केंद्रित विकास की प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिसके माध्यम से आसपास के क्षेत्रों के युवाओं को तकनीकी कौशल…
Read More
भारतीय पत्रकार एसोसिएशन ने अरविंद दुबे को बनाया सोनभद्र का जिलाध्यक्ष

भारतीय पत्रकार एसोसिएशन ने अरविंद दुबे को बनाया सोनभद्र का जिलाध्यक्ष

रेणुकूट। पत्रकारों के संगठन भारतीय पत्रकार एसोसिएशन द्वारा अरविंद दुबे को जनपद सोनभद्र का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस अवसर पर नगर में स्थित संगठन के कार्यालय पर एक सादे लेकिन गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां संगठन के पदाधिकारियों एवं पत्रकार साथियों ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को माला पहनाकर उनका स्वागत किया तथा उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा। कार्यक्रम के दौरान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रामाश्रय राय ने अरविंद दुबे की नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन को एक नई दिशा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि अरविंद दुबे जिले में संगठन को…
Read More
उत्तर प्रदेश के नगर विकास मॉडल के मुरीद हुए मनोहर लाल खट्टर एवं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव

उत्तर प्रदेश के नगर विकास मॉडल के मुरीद हुए मनोहर लाल खट्टर एवं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव

शहरीकरण की चुनौतियों और समावेशी विकास पर व्यापक विमर्श हेतु मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में भोपाल में उत्तर–मध्य क्षेत्रीय शहरी विकास बैठक आयोजित *उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने किया प्रतिभाग *लेगेसी वेस्ट के दशकों पुराने कूड़े के पहाड़ों को दूर कर नगरों को स्वच्छ रखने के लिए यूपी की हुई प्रशंसा *प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन में भी यूपी ने देश में प्राप्त किया प्रथम स्थान लखनऊ / भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में उत्तर–मध्य क्षेत्र के शहरी विकास…
Read More
ज्वेलरी शॉप का शटर तोड़कर चोरी, करीब 3 लाख के आभूषण ले उड़े चोर

ज्वेलरी शॉप का शटर तोड़कर चोरी, करीब 3 लाख के आभूषण ले उड़े चोर

घनी आबादी में वारदात से दहशत, रात्रि गश्त पर उठे सवाल दुद्धी/सोनभद्र : नगर पंचायत दुद्धी कस्बे के रामनगर वार्ड नंबर 10 स्थित मुख्य मार्ग पर चोरों ने एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देकर पूरे कस्बे में दहशत फैला दी। घनी आबादी के बीच स्थित सीखा अलंकार ज्वेलर्स का शटर तोड़कर चोर करीब तीन लाख रुपये के आभूषण चोरी कर ले गए। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का फायदा उठाकर चोरों ने पूरी वारदात को अंजाम दिया।शनिवार की अल सुबह जब मोहल्ले के लोग टहलने के लिए बाहर निकले तो उन्होंने ज्वेलरी शॉप का शटर खुला देखा।…
Read More
डीएवी में वार्षिक खेल उत्सव “स्पर्धा” का हुआ शुभारंभ 

डीएवी में वार्षिक खेल उत्सव “स्पर्धा” का हुआ शुभारंभ 

बीजपुर, सोनभद्र। क्षेत्र की सर्वाधिक विश्वसनीय अंग्रेजी माध्यम की शिक्षण संस्था डीएवी पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी, रिहंदनगर में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आज दो दिवसीय वार्षिक खेल उत्सव  *"स्पर्धा"*  का भव्य तरीके से शुभारंभ किया गया। सैकड़ों विद्यार्थियों, अभिभावकों के करतल ध्वनि के मध्य एनटीपीसी रिंहद के परियोजना प्रमुख अनिल श्रीवास्तव ने  खेल ध्वजारोहण के उपरांत मशाल प्रज्वलित कर दौड़ के प्रतिभागी शनि देवल को मशाल सौंप दिया। तत्पश्चात स्पोर्ट्स कैप्टन तनुजा त्रिपाठी ने सभी खिलाड़ियों को खेल शपथ दिलवाई।  प्राचार्य राजकुमार के स्वागत संबोधन के बाद छात्राओं ने स्वागत नृत्य, योगा एवं राजस्थानी झूमड़ के द्वारा अतिथियों एवं…
Read More
नागरिक सुरक्षा के वालिंटियरों को किया गया प्रशिक्षित 

नागरिक सुरक्षा के वालिंटियरों को किया गया प्रशिक्षित 

चन्दौली । अपर जिलाधिकारी वित्त और राजस्व प्रभारी नागरिक सुरक्षा के दिशा निर्देशन में भारत सरकार द्वारा प्रायोजित नागरिक सुरक्षा के वार्डन एवं स्वयंसेवकों के क्षमता निर्माण प्रशिक्षण के पंचम दिन नागरिक सुरक्षा पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के वार्डन एवं स्वयंसेवक को वरिष्ठ सहायक सहायक उप नियंत्रक, योगेश कुमार श्रीवास्तव ,नागरिक सुरक्षा पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर जनपद चंदौली द्वारा नागरिक सुरक्षा का इतिहास एवं नागरिक सुरक्षा की रूपरेखा, नागरिक सुरक्षा की स्थापना एवं नागरिक सुरक्षा के अधिनियम का प्रशिक्षण  दिया गया l मास्टर ट्रेनर प्रवीण ज्ञानवेंद्र, पोस्ट वार्डन एवं आशीष कुमार, सेक्टर वार्डन द्वारा बचाव सेवा के सिद्धांत एवं 50…
Read More