UTTAR PRADESH

सीटी स्कैन कराने आई महिला की अस्पताल में मौत,डॉक्टर फरार 

सीटी स्कैन कराने आई महिला की अस्पताल में मौत,डॉक्टर फरार 

सोनभद्र। सीटी स्कैन कराने के बहाने राबर्ट्सगंज लाई गई एक महिला की निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो जाने से हड़कंप मच गया। मामला राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के उरमौरा स्थित एक निजी अस्पताल का है, जहां महिला को दिखाया गया था।सूत्रों के अनुसार, मृतक महिला कोन थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली थी। कुछ दिन पूर्व झारखंड के गढ़वा में महिला की बच्चेदानी का ऑपरेशन हुआ था।ऑपरेशन के बाद चिकित्सक द्वारा सीटी स्कैन कराने की बात कहकर महिला को लोढ़ी क्षेत्र से राबर्ट्सगंज लाया गया, लेकिन सीटी स्कैन न कराकर सीधे उसे उरमौरा के एक निजी…
Read More
भीषण ठंड से राहत की मांग, अलाव के लिए एसडीएम ओबरा को सौंपा ज्ञापन

भीषण ठंड से राहत की मांग, अलाव के लिए एसडीएम ओबरा को सौंपा ज्ञापन

डाला/सोनभद्र(राकेश जायसवाल)। अत्यधिक ठंड को देखते हुए क्षेत्र में अलाव जलवाने और जरूरतमंदों को कंबल वितरित कराने की मांग को लेकर समाजसेवी गोविंद भारद्वाज के नेतृत्व में शनिवार को एसडीएम ओबरा विवेक कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा गया।ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम पंचायत बिल्ली मारकुंडी के बारी मस्जिद, सेवा सदन से मां वैष्णो देवी मंदिर और बारी गांव क्षेत्र लंबे समय से विकास कार्यों से उपेक्षित हैं। आदिवासी बाहुल्य इस इलाके में गरीब परिवार ठंड से बचाव के साधन न होने के कारण भारी परेशानी झेल रहे हैं।समाजसेवियों ने सेवा सदन, लंगड़ा मोड़, कोल बस्ती, मां वैष्णो देवी मंदिर,…
Read More
जय ज्योति इंटर कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन, छात्रों की रचनात्मक प्रतिभा ने मोहा मन

जय ज्योति इंटर कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन, छात्रों की रचनात्मक प्रतिभा ने मोहा मन

चुर्क,सोनभद्र। जय ज्योति इंटर कॉलेज चुर्क में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं की वैज्ञानिक सोच, नवाचार और रचनात्मक प्रतिभा स्पष्ट रूप से देखने को मिली। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ महाप्रबंधक सुधीर मिश्रा रहे। उनका स्वागत कॉलेज की प्रधानाचार्या अमीता पाण्डेय ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने फीता काटकर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।प्रदर्शनी के दौरान मुख्य अतिथि सुधीर मिश्रा ने सभी स्टॉलों का अवलोकन किया और विद्यार्थियों से उनके द्वारा बनाए गए मॉडलों की कार्यप्रणाली और उपयोगिता की जानकारी ली। छात्रों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने प्रोजेक्ट्स की व्याख्या…
Read More
1 किलो 655 ग्राम अवैध गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

1 किलो 655 ग्राम अवैध गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

अनपरा/सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अनपरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत एक आरोपी को 1 किलो 655 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। उक्त कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री हर्ष पाण्डेय के निर्देशन में की गई। थाना अनपरा पुलिस ने मु0अ0सं0–213/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में अरुण कुमार पुत्र रामजतन, निवासी पूर्वी परासी वार्ड संख्या 07, नेहरू नगर थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 44 वर्ष को…
Read More
हिण्डालको के कर्मचारी रवि सिंह ने अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भारत को दिलाया स्वर्ण पदक

हिण्डालको के कर्मचारी रवि सिंह ने अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भारत को दिलाया स्वर्ण पदक

रेणुकूट/सोनभद्र। रेणुकूट नगर और पूरे सोनभद्र जिले के लिए यह गर्व का क्षण है कि हिण्डालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड, रेणुकूट के ब्वायलर को-जनरेशन विभाग में कार्यरत रवि सिंह ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए स्वर्ण पदक जीत लिया है।रवि सिंह ने 15वीं इंटरनेशनल ओपन फ्रेंडशिप ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया। यह प्रतियोगिता 18 से 20 दिसंबर 2025 तक नेपाल की राजधानी काठमांडू स्थित नेशनल स्पोर्ट्स काउंसिल कवरड हॉल में आयोजित हुई। प्रतियोगिता में नेपाल, भारत, अमेरिका, बांग्लादेश, दक्षिण कोरिया, मालदीव, ऑस्ट्रेलिया, यूएई, मलेशिया और थाईलैंड सहित 10 देशों के लगभग 1500 खिलाड़ियों ने हिस्सा…
Read More
यूपीएस ढुटेर के विद्यार्थियों में बांटे गए फूलदार पौधे, पर्यावरण के प्रति किया गया जागरूक

यूपीएस ढुटेर के विद्यार्थियों में बांटे गए फूलदार पौधे, पर्यावरण के प्रति किया गया जागरूक

शाहगंज/सोनभद्र। घोरावल ब्लाक अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय ढुटेर के छात्र- छात्राओं  को वृक्षारोपण हेतु शनिवार को फूलदार पौधे वितरित कर पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया। इको क्लब फॉर मिशन लाइफ के अंतर्गत आयोजित उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधन समिति के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार ज्ञानदास कनौजिया ने कहा कि  पौधों को लगाकर ही हम पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचा सकते हैं।   उन्होंने ‘‘जहां है हरियाली, वहां है खुशहाली’’ के स्लोगन को दोहराते हुए कहा कि सभी को वृक्षारोपण द्वारा पर्यावरण को संतुलन बनाए रखने में सहयोग करना चाहिए। प्रधानाध्यापक यतिनंदन लाल तथा सहायक अध्यापक राजकुमार…
Read More
अभ्युदय योजना अंतर्गत बुटीक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

अभ्युदय योजना अंतर्गत बुटीक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

सोनभद्र। जनपद सोनभद्र में प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना अंतर्गत ग्रांट इन घटक में बुटीक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वनाथ, उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश  सरकार, अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम लखनऊ तथा ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया, जिला समाज कल्याण अधिकारी, सोनभद्र द्वारा स्थान एसएमएआईटी कैंपस, धर्मशाला रोड, रॉबर्ट्सगंज में दीप प्रज्वलन करके किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा स्वरोजगार से संबंधित अनुसूचित जाति के लिए चलाई जा रही सरकार द्वारा पीएम अजय महत्वाकांक्षी योजना की सराहना करते हुए स्वरोजगार से जोड़ने के लिए चयनित सभी लाभार्थियों को प्रेरित  किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी विकास द्वारा पीएम…
Read More
तहसील समाधान दिवस में 23 जन शिकायती मामले आये, 2 का हुआ निस्तारण

तहसील समाधान दिवस में 23 जन शिकायती मामले आये, 2 का हुआ निस्तारण

दुद्धी, सोनभद्र। शनिवार को दुद्धी तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन एसडीएम निखिल यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।इस दौरान भूमि विवाद सहित अन्य मामलों के कुल 23 जन शिकायती पत्र आये जिसमें 2 मामले का निस्तारण किया गया।शेष 21  मामलों का निस्तारण एक सप्ताह के भीतर करने के निर्देश संबंधितों को दिए गए।एसडीएम निखिल यादव ने कहा कि फरियादियों के शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में लापरवाही संबंधित विभाग के अधिकारी ना करे अन्यथा उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने कहा कि अधिकारी मौके पर जाकर शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करें। इस मौके पर  सीओ राजेश कुमार राय,…
Read More
कार्यालयों में उपलब्ध अभिलेख के आधार पर संबंधित शिकायतों का हो निस्तारण – सूचना आयुक्त

कार्यालयों में उपलब्ध अभिलेख के आधार पर संबंधित शिकायतों का हो निस्तारण – सूचना आयुक्त

राज्य सूचना आयुक्त पदुम नारायण द्विवेदी ने लंबित अपीलों / शिकायतों की समीक्षा की सोनभद्र। राज्य सूचना आयुक्त उत्तर प्रदेश पदुम नारायण द्विवेदी की अध्यक्षता में शनिवार को सर्किट हाउस चुर्क में सूचना अधिकार अधिनियम के तहत सूचना आयोग उत्तर प्रदेश में लंबित अपीलों/शिकायतों की समीक्षा बैठक किया। जनपद स्तर पर लंबित अपीलों/शिकायतों के सम्बन्ध में जिला स्तरीय अधिकारी अधिकारियों से बारी-बारी से समीक्षा किये, उन्होंने कहा कि सूचना अधिकार अधिनियम के तहत मांगे जाने वाली सूचनाओं को आवेदककर्ता को ससमय उपलब्ध कराया जाये। कार्यालय में उपलब्ध अभिलेख के आधार पर जन सूचना सम्बन्धित जानकारी/शिकायतों का निस्तारण किया जाये।उन्होंने कहा…
Read More
भटक कर कस्बे में आया चीतल कुएं में गिरा, वनकर्मियों ने सुरक्षित निकाल कर पशु चिकित्सालय पहुंचाया 

भटक कर कस्बे में आया चीतल कुएं में गिरा, वनकर्मियों ने सुरक्षित निकाल कर पशु चिकित्सालय पहुंचाया 

नौगढ़। जंगल से भटक कर आया चीतल शनिवार को सायंकाल नौगढ़ बाजार त्रिमुहानी पर स्थित एक कुआं में गिर गया।  चीतल को गिरने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।  वहीं काफी संख्या में लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पाकर वन विभाग की टीम  मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू  शुरू कर दिया। काफी मशक्कत के बाद वनकर्मियों ने सुरक्षित तरीके से चीतल को कुएं से बाहर निकाल कर पशु चिकित्सालय पहुंचाया । जहां पर प्राथमिक उपचार कराकर के चीतल को वन रेंज परिसर में सुरक्षित रखा गया है। वन क्षेत्राधिकारी संजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि…
Read More