24
Dec
दुद्धी/सोनभद्र । बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के खिलाफ लगातार हो रही हिंसा और हिंदू युवक दीपू दास की हत्या को लेकर देशभर में गुस्सा बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में दुद्धीनगर में हिंदू संगठनों ने सड़कों पर उतरकर जोरदार और संगठित प्रदर्शन किया। बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्र हुए और श्री संकट मोचन मंदिर तिराहे पर बांग्लादेश का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया।प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में झंडे और बैनर लेकर नारेबाजी की और सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया। वक्ताओं ने कहा कि…
