UTTAR PRADESH

स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया, राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता हेतु सुश्री प्रिया पटेल का चयन

स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया, राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता हेतु सुश्री प्रिया पटेल का चयन

वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना के लिए बहुत ही हर्ष एवं गर्व का विषय है कि सुश्री प्रिया पटेल का चयन एस.जी.एफ.आई. (स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया) द्वारा आयोजित 69वीं राष्ट्रीय विद्यालय क्रिकेट अंडर-19 बालिका प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश टीम में किया गया है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता शिवपुरी, मध्य प्रदेश में दिनांक 01.01.2026 से 06.01.2026 तक आयोजित की जाएगी। सुश्री प्रिया पटेल एक कुशल विकेटकीपर एवं दाएं हाथ की मध्यक्रम की प्रतिभाशाली बल्लेबाज हैं। वर्तमान में वह बनारस रेल इंजन कारखाना क्रिकेट अकादमी में कोच अनिल राय के कुशल मार्गदर्शन में नियमित प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। सुश्री प्रिया…
Read More
देव मुनि सिंह जिलाध्यक्ष, राकेश सोनकर जिला मंत्री निर्विरोध चुने गए

देव मुनि सिंह जिलाध्यक्ष, राकेश सोनकर जिला मंत्री निर्विरोध चुने गए

चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ का चुनाव सम्पन्नसोनभद्र। चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ का चुनाव बुधवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान देव मुनि सिंह जिलाध्यक्ष व राकेश सोनकर जिला मंत्री निर्विरोध चुने गए। यह चुनाव अधोहस्ताक्षरी स्तर से नामित अधिकारी डॉव प्रेमनाथ, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी / निर्वाचन अधिकारी सोनभद्र की अध्यक्षता में कार्यालय मुख्य चिकित्साधिकारी परिसर में आयोजित किया गया। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण शाखा सोनभद्र के समस्त पदाधिकारियों की उपस्थिति में द्विवार्षिक चुनाव एवं अधिवेशन महा संघ के जिला अध्यक्ष  राजाराम दुबे के देखरेख में कराया गया। चुनाव प्रक्रिया के दौरान जिला अध्यक्ष पद पर देव मुनि…
Read More
नेत्र परीक्षण शिविर में 154 लोगों की गयी निःशुल्क जांच

नेत्र परीक्षण शिविर में 154 लोगों की गयी निःशुल्क जांच

चयनित 62 मोतियाबिंद मरीजों का होगा मुफ्त लेंस प्रत्यारोपण  चौबेपुर, वाराणसी/ सामाजिक संस्था आशा ट्रस्ट एवं वाराणसी के प्रतिष्ठित आर. जे. शंकरा आई हॉस्पिटल वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन बुधवार को आशा ट्रस्ट के भन्दहां कला, कैथी केंद्र पर किया गया। शिविर में कुल 154 लोगों ने नेत्र परीक्षण कराया जिसमे से चिन्हित 62 मोतियाबिंद के मरीजों को मुफ्त ऑपरेशन, लेंस और चश्मा की सुविधा दी जायेगी।  अस्पताल में आवश्यक जांच के उपरान्त बृहस्पतिवार  को ऑपरेशन किया जाएगा । सभी मरीजों को वापस शुक्रवार को अस्पताल की बस द्वारा वापस आशा केंद्र पर पहुंचा दिया जाएगा । नेत्र परीक्षण…
Read More
31 दिसंबर तक अवशेष अंश जमा करें, सोलर पंप योजना का लाभ लें

31 दिसंबर तक अवशेष अंश जमा करें, सोलर पंप योजना का लाभ लें

सोनभद्र। उप कृषि निदेशक ने बताया कि पीएम कुसुम योजना के तहत जिन किसानों ने सोलर पंप के लिए टोकन जनरेट कराया है, उनके टोकन कन्फर्म कर दिए गए हैं। किसानों को 31 दिसंबर तक ऑनलाइन या चालान के माध्यम से अवशेष कृषक अंश जमा करना होगा। तय तिथि तक राशि जमा न करने पर टोकन स्वतः निरस्त हो जाएगा। किसानों से अपील की गई है कि समय रहते भुगतान कर योजना का लाभ लें।
Read More
26 दिसंबर को कलेक्ट्रेट में वीर बाल दिवस का होगा लाइव प्रसारण

26 दिसंबर को कलेक्ट्रेट में वीर बाल दिवस का होगा लाइव प्रसारण

सोनभद्र। 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री के मुख्य कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में किया जाएगा। इस अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्रों, विद्यालयों और बाल देखरेख संस्थाओं के बच्चों की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित होगा। जिला प्रशासन ने सभी अधिकारियों से कार्यक्रम में उपस्थित रहने की अपील की है।
Read More
30 दिसंबर तक मतदाता सूची का निःशुल्क निरीक्षण, बीएलओ रहेंगे तैनात

30 दिसंबर तक मतदाता सूची का निःशुल्क निरीक्षण, बीएलओ रहेंगे तैनात

सोनभद्र। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन की मतदाता सूची के वृहद पुनरीक्षण का कार्य जारी है। 23 दिसंबर को अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जा चुका है।23 से 30 दिसंबर तक आम नागरिक अपने नाम और परिवार के पात्र सदस्यों के नाम मतदाता सूची में सही दर्ज हैं या नहीं, इसका निःशुल्क निरीक्षण कर सकते हैं। इसके लिए बीएलओ अपने-अपने मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची के साथ मौजूद रहेंगे।नाम जोड़ने के लिए प्रपत्र-2, संशोधन के लिए प्रपत्र-3 और आपत्ति के लिए प्रपत्र-4 भरे जा सकते हैं। यह व्यवस्था सार्वजनिक अवकाश के दिनों में भी सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे…
Read More
उन्नत और तकनीकी खेती से बढ़ेगी किसानों की आय – जिलाधिकारी

उन्नत और तकनीकी खेती से बढ़ेगी किसानों की आय – जिलाधिकारी

सोनभद्र। कलेक्ट्रेट सभागार में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना ड्रॉप मोर क्रॉप, एकीकृत बागवानी विकास मिशन और प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना वर्ष 2025-26 की कार्ययोजना को लेकर जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि उन्नत और वैज्ञानिक विधि से खेती करने वाले किसानों को जागरूक किया जाए और सरकारी सब्सिडी के अनुसार उन्हें लाभ दिलाया जाए। उन्होंने कहा कि तकनीकी खेती से किसानों की आय बढ़ेगी और जीवन स्तर में सुधार होगा।जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि जनपद में किसान टमाटर, मिर्च, ड्रैगन फ्रूट और स्ट्रॉबेरी की खेती कर अच्छा…
Read More
गुरु गोविन्द सिंह जयंती पर 27 दिसम्बर को सार्वजनिक अवकाश 

गुरु गोविन्द सिंह जयंती पर 27 दिसम्बर को सार्वजनिक अवकाश 

चन्दौली/ जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने बताया कि गुरू गोविन्द सिंह जयन्ती को दिनांक 27 दिसम्बर, 2025 (शक संवत पौष 06, 1947 एवं विक्रम संवत पौष शुक्ल 07, 2082 शनिवार) को मनाये जाने हेतु सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
Read More
कीटनाशी विक्रेता अद्यतन करें अपनी सूचना… 

कीटनाशी विक्रेता अद्यतन करें अपनी सूचना… 

चन्दौली/ कृषि निदेशालय उ०प्र० लखनऊ के द्वारा दिये गये निर्देश के कम में जनपद के समस्त कीटनाशी विक्रेता / कीटनाशी विर्निमाताओं का आई० पी० एम० एस० पोर्टल पर आनलाइन पंजीकरण किया जाना है, जिसके सबंध मे शासन द्वारा आनलाइन प्रशिक्षण कराया जा चुका है। अतः जनपद के समस्त कीटनाशी विक्रेता / कीटनाशी विर्निमाताओं (रिटेलर) का आई० पी० एम० एस० पोर्टल पर पजीकरण इंटीग्रेटेड पेस्टिसाइड्स मैनेजमेंट सिस्टम, गवर्नमेंट ऑफ़ इंडिया के पोर्टल :https://ipms.gov.in/ पर अनिवार्य रुप से करना सुनिश्चित करें, यदि किसी भी कीटनाशी विक्रेता का आई० पी० एम० एस० पोर्टल पर आनलाइन पंजीकरण नही किया जायेगा तो कीटनाशी अधिनियम 1968 तथा…
Read More
कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जाने वाले इच्छुक तीर्थयात्री 30 दिसंबर तक करें आवेदन 

कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जाने वाले इच्छुक तीर्थयात्री 30 दिसंबर तक करें आवेदन 

वाराणसी। संयुक्त निदेशक, धर्मार्थ कार्य ने बताया कि धर्मार्थ कार्य विभाग द्वारा कैलाश मानसरोवर की तीर्थ यात्रा पर जाने वाले उ०प्र० के मूल निवासी को राज्य सरकार की ओर से आर्थिक सहायता प्राप्त किये जाने वाले इच्छुक तीर्थयात्री 30 दिसंबर को सायं 5:00 बजे तक विभागीय वेब पोर्टल www.updharmarthkarya.in पर उपलब्ध व्यवस्था के अन्तर्गत आवेदन कर सकते हैं।
Read More