25
Dec
सोनभद्र। भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म शताब्दी के अवसर पर गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान लखनऊ के राष्ट्र प्रेरणा स्थल, बसंत कुंज योजना सेक्टर-जे में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया, जिसे उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों ने ध्यानपूर्वक देखा और सुना।कार्यक्रम के दौरान राज्य मंत्री समाज कल्याण विभाग श्री संजीव कुमार गोंड, पूर्व सांसद राम सकल, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी के चित्र पर माल्यार्पण…
