UTTAR PRADESH

विधायक खेल महाकुंभ में हैमर मुकाबले का फाइनल प्रकाश जीनियस ने जीता

विधायक खेल महाकुंभ में हैमर मुकाबले का फाइनल प्रकाश जीनियस ने जीता

सोनभद्र/ विधायक खेल महाकुंभ के तीसरे दिन हैमर खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साह और दमखम के साथ शानदार प्रदर्शन किया। पारंपरिक खेलों के आयोजन ने दर्शकों का खासा ध्यान आकर्षित किया।प्रतियोगिता का पहला मैच रजधन और श्री एकेडमी के बीच खेला गया, जिसमें रजधन की टीम विजेता रही। दूसरा मुकाबला संत जोसेफ और प्रकाश जीनियस की टीम के बीच हुआ, जिसमें प्रकाश जीनियस ने जीत दर्ज की। तीसरा मैच मारकुंडी और डीएवी के बच्चों के बीच खेला गया, जहां मारकुंडी की टीम विजयी रही।इसके बाद फाइनल मुकाबला प्रकाश जीनियस और मारकुंडी की टीम के बीच…
Read More
हिंदू सम्मेलन में बोले पं. आलोक चतुर्वेदी, संघ से परहेज रखने वालों को भारत में रहने का अधिकार नहीं

हिंदू सम्मेलन में बोले पं. आलोक चतुर्वेदी, संघ से परहेज रखने वालों को भारत में रहने का अधिकार नहीं

सोनभद्र। चुर्क में सकल हिंदू समाज द्वारा आयोजित हिंदू सम्मेलन को संबोधित करते हुए पंडित आलोक कुमार चतुर्वेदी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और सनातन संस्कृति पर जोरदार वक्तव्य दिया। उन्होंने कहा कि भारत सनातन धर्म की भूमि है, जिसने पूरी दुनिया को दिशा और दशा देने का कार्य किया है। यह संभव भगवान राम, श्रीकृष्ण, ऋषि-मुनियों और डॉक्टर हेडगेवार जैसे महापुरुषों के तप और त्याग से हुआ है।पंडित आलोक चतुर्वेदी ने कहा कि गाय, गंगा और गीता की रक्षा करने वाला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने सौ वर्षों की यात्रा में भारत का मूल प्राण बन चुका है। ऐसे में जिन्हें…
Read More
शहीद उधम सिंह जयंती पर उत्सव ट्रस्ट का रक्तदान शिविर, 33 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

शहीद उधम सिंह जयंती पर उत्सव ट्रस्ट का रक्तदान शिविर, 33 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

ओबरा (सोनभद्र)। शहीद सरदार उधम सिंह जी की जयंती के अवसर पर उत्सव ट्रस्ट द्वारा शुक्रवार को पटेल स्मृति केंद्र, सेक्टर–8 ओबरा में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। “रक्तदान शहीदों के नाम” थीम पर आयोजित इस शिविर में कुल 47 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 33 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद उधम सिंह जी के चित्र पर दीप प्रज्वलन, माल्यार्पण और राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके बाद मुख्य अतिथि सीआईएसएफ ओबरा इकाई के कमांडेंट श्री सतीश सिंह ने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया और स्वयं सबसे पहले रक्तदान कर लोगों को…
Read More
केक काटकर मनाया गया लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी का जन्मदिन 

केक काटकर मनाया गया लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी का जन्मदिन 

सोनभद्र। राष्ट्रीय लोक दल सोनभद्र के जिला कार्यालय पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी का जन्मदिवस हर्षोल्लास और उत्साह के साथ केक काटकर मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी ने कहा कि जयंत चौधरी आज किसानों और नौजवानों की सबसे मजबूत और भरोसेमंद आवाज हैं। वे किसान हितों के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं और युवाओं के भविष्य को लेकर उनकी सोच दूरदर्शी है। सांसद निधि का शत-प्रतिशत उपयोग कर युवाओं के लिए खेल से जुड़ी आधारभूत सुविधाओं का विकास कराना यह दर्शाता…
Read More
31 दिसंबर से पहले पैन आधार लिंक कराना जरूरी, नहीं तो कार्ड हो सकता है निष्क्रिय 

31 दिसंबर से पहले पैन आधार लिंक कराना जरूरी, नहीं तो कार्ड हो सकता है निष्क्रिय 

सोनभद्र / आयकर विभाग ने साफ कर दिया है कि पैन कार्ड को आधार से लिंक कराना अनिवार्य है। तय समयसीमा तक लिंक नहीं कराने पर पैन निष्क्रिय हो सकता है, जिससे बैंकिंग और टैक्स से जुड़े कई जरूरी काम रुक सकते हैं।आयकर विभाग द्वारा 3 अप्रैल 2025 को जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, जिन लोगों का पैन कार्ड 1 अक्टूबर 2024 के बाद जारी हुआ है, उन्हें 31 दिसंबर 2025 तक पैन आधार लिंक कराना होगा। वहीं, जिनका पैन इससे पहले जारी हुआ था, उनके लिए अंतिम तारीख 31 मई 2024 तय की गई थी। हालांकि अभी भी 31 दिसंबर…
Read More
मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने अलीगढ़ में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय आयोजन का किया शुभारंभ

मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने अलीगढ़ में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय आयोजन का किया शुभारंभ

दिव्यांग खिलाड़ियों के आत्मविश्वास और सशक्तिकरण का प्रतीक बना दिव्य खेल महोत्सव–2025 योगी सरकार दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाकर शिक्षा, खेल और रोजगार में आगे बढ़ा रही है – मंत्री नरेन्द्र कश्यप अलीगढ़/ लखनऊ। योगी सरकार के दिव्यांगजन सशक्तीकरण के संकल्प को साकार करते हुए अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम, अलीगढ़ में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय दिव्य खेल महोत्सव–2025 का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेन्द्र कश्यप ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस अवसर पर मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने दिव्यांग खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल दिव्यांगजनों…
Read More
उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ की वाराणसी इकाई का चुनाव सम्पन्न 

उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ की वाराणसी इकाई का चुनाव सम्पन्न 

 विजय कुमार बाबा जिलाध्यक्ष एवं विजय यादव जिला मंत्री बने   वाराणसी। उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ की शनिवार को आयोजित बैठक में समस्त विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित हुए और  द्विवार्षिक वार्षिक चुनाव पर विचार विमर्श किया। तदुपरान्त चुनाव अधिकारी प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष कमला सिंह पटेल एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष सुखिया बानो के देखरेख में संपन्न हुआ। जिसमें विजय कुमार बाबा जिलाध्यक्ष एवं बृजेश कुमार कार्यवाहक अध्यक्ष, शिव कुमार राम जिला उपाध्यक्ष, विजय यादव जिला मंत्री, संदीप कुमार कोषाध्यक्ष, विनोद कुमार सिंह जिला ऑडिटर निर्वाचित हुए।  बैठक में त्रिवेणी प्रसाद प्रांतीय संरक्षक, अशोक कुमार सिंह प्रदेश अध्यक्ष,…
Read More
सड़क हादसों का कहर, छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर पिकअप टक्कर से दो युवक लहूलुहान, झारखंड यात्रा से लौटे युवक भी घायल,रेफर

सड़क हादसों का कहर, छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर पिकअप टक्कर से दो युवक लहूलुहान, झारखंड यात्रा से लौटे युवक भी घायल,रेफर

दुद्धी सोनभद्र । सोनभद्र से सटे बार्डर क्षेत्र में शुक्रवार को सड़क हादसों ने दो परिवारों को गमगीन कर दिया। छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर पिकअप की टक्कर से रन्नु गांव निवासी दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं विंढमगंज क्षेत्र में सटे झारखंड से लौटते समय मेदनीखाड़ निवासी एक युवक भी हादसे का शिकार हो गया। तीनों को जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर किया गया। पहला हादसा सोनभद्र से सटे छत्तीसगढ़ बॉर्डर के त्रिशूली गांव से आई है जहां शुक्रवार शाम करीब पांच बजे दुद्धी थाना क्षेत्र से सटे त्रिशूली गांव (छत्तीसगढ़) के बेलवादामर पुलिया के पास तेज रफ्तार पिकअप…
Read More
उपकरण पाकर मुस्कराए दिव्यांग बच्चे, शासन की योजनाओं से मिला नया संबल

उपकरण पाकर मुस्कराए दिव्यांग बच्चे, शासन की योजनाओं से मिला नया संबल

प्रयागराज। [मनोज पांडेय]जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार के मार्गदर्शन एवं राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में जनपद प्रयागराज के गंगापार क्षेत्र के समस्त विकास खंडों के दिव्यांग बच्चों हेतु जनपद स्तरीय दिव्यांग सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन बी०आर०सी० सोरांव में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अभय श्रीवास्तव, उपनिदेशक, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, प्रयागराज मंडल तथा विशिष्ट अतिथि अनिल कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, प्रयागराज एवं समाजसेवी सतीश कुमार गुप्त द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम की रूपरेखा, उद्देश्य एवं शासन की…
Read More
यातायात निमयों का उल्लंघन करने वालो के विरूद्ध करें कड़ी कार्यवाही : मण्डलायुक्त

यातायात निमयों का उल्लंघन करने वालो के विरूद्ध करें कड़ी कार्यवाही : मण्डलायुक्त

प्रयागराज। [मनोज पांडेय]मण्डलायुक्त सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को गांधी सभागार में मण्डलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में मण्डलायुक्त ने गत मण्डलीय सुरक्षा समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुपालन, जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा समितियों की बैठकों, मण्डल में सड़क दुर्घटनाओं के तुलनात्मक विवरण, प्रत्येक जनपद के सीमाअन्तर्गत मार्गवार दुर्घटनाओं की समीक्षा, तीन या तीन से अधिक मृत्यु वाली सड़क की जांच, चिन्हित ब्लैक स्पॉट, राहवीर योजना, सड़क सुरक्षा मित्र, प्रवर्तन कार्यों सहित अन्य विषयों की बिंदुवार समीक्षा की गयी। बैठक में मण्डलायुक्त ने राष्ट्रीय राजमार्गों एवं अन्य मार्गों पर स्थित प्रतिष्ठानों के…
Read More