UTTAR PRADESH

विगत 08 वर्षों में राज्य की सुदृढ़ कानून-व्यवस्था के परिणामस्वरूप प्रदेश के बारे में लोगों की धारणाएं बदलीं – मुख्यमंत्री

विगत 08 वर्षों में राज्य की सुदृढ़ कानून-व्यवस्था के परिणामस्वरूप प्रदेश के बारे में लोगों की धारणाएं बदलीं – मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य हेतु ‘मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पुलिस अलंकरण’ से सम्मानित किया लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विगत 08 वर्षों में राज्य की सुदृढ़ कानून-व्यवस्था के परिणामस्वरूप प्रदेश के बारे में लोगों की धारणाएं बदली हैं। प्रदेश में दक्ष, न्यायप्रिय, पारदर्शी, जवाबदेह, जनसेवा के प्रति संवेदनशील पुलिस बल कानून का राज स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रहा है। जनता के मन में पुलिस के प्रति विश्वास की भावना उत्पन्न हुई है। इस कार्य के लिये हमने आउट ऑफ बॉक्स सोचा तथा प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षा का एहसास कराया।…
Read More
पुरातन और नूतन का समन्वय ही हमारी पहचान –  विधायक,भूपेश चौबे

पुरातन और नूतन का समन्वय ही हमारी पहचान – विधायक,भूपेश चौबे

सोनभद्र। विधायक खेल महाकुंभ के चौथे दिन कैनवस क्रिकेट के रोमांचक मुकाबले खेले गए। इस दौरान छह टीमों ने प्रतिभाग किया। खेलों के साथ-साथ कुछ पारंपरिक खेलों का भी आयोजन किया गया, जो दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बने।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि पुरातन और नूतन का समन्वय ही हमारी पहचान है। जब पुरानी परंपराएं और नई सोच साथ आती हैं, तो नया सृजन होता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि आधुनिकता के साथ-साथ पुरातन मूल्यों की उपेक्षा न करें।पहला कैनवस क्रिकेट मैच संत जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल और प्रकाश जीनियस स्कूल के बीच…
Read More
सांस्कृतिक नगरी मे सम्पन्न हुआ बंगाल और उत्तर प्रदेश के कलाकारो का संगम 

सांस्कृतिक नगरी मे सम्पन्न हुआ बंगाल और उत्तर प्रदेश के कलाकारो का संगम 

वाराणसी। जहां चारों दिशाओं से मां गंगा बहती हों जहा काशी करवट हों, जहा संकट को हरने वाले संकटमोचन हो, जहा मां अन्नपूर्णा का वास हो वैसी सांस्कृतिक नगरी में  पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर की सांस्कृतिक व सामाजिक संस्था अस्मिता नाट्य संस्थान ने वाराणसी के दुर्गाकुण्ड पर स्थित हनुमान प्रसाद पोद्दार अन्ध विद्यालय मे काशी काव्य एवं नृत्य गंगा उत्सव नामक कार्यक्रम अपने आयोजकत्व में 27 दिसम्बर को जाते हुए वर्ष और आने वाले नववर्ष के स्वागत करने के उद्देश्य से किया गया।कार्यक्रम का उद्धघाटन प्रमुख व्यवसाई व समाजसेवी आनन्द तोदी मुख्य अतिथि, हंसराज विश्वकर्मा सदस्य विधान परिषद विशिष्ठ अतिथि…
Read More
प्रशासन एकादश ने उद्घाटन मैच में मीडिया एकादश को 28 रनों से हराया

प्रशासन एकादश ने उद्घाटन मैच में मीडिया एकादश को 28 रनों से हराया

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय टाउन क्लब मैदान पर रविवार को 39वें अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन अवसर पर प्रशासन एकादश और मीडिया एकादश के बीच मैत्रीपूर्ण मैच खेला गया।टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रशासन एकादश ने निर्धारित 10 ओवर में 9 विकेट खोकर 86 रन बनाए। अश्विनी पटेल ने 12 रन और सर्वेश सिंह ने सर्वाधिक 15 रनों का योगदान दिया। मीडिया एकादश की ओर से भीम जायसवाल ने 3 विकेट, बादल ने 2 विकेट, जबकि प्रभात कुमार, देवी शक्ति उर्फ राजा, रवि सिंह और राकेश गुप्ता ने एक-एक विकेट लिया।लक्ष्य का पीछा करने उतरी मीडिया एकादश…
Read More
आठ दिन से लापता नाबालिग बेटी, मां थाने के चक्कर काटने को मजबूर, पुलिस की कार्यप्रणाली पर आक्रोश

आठ दिन से लापता नाबालिग बेटी, मां थाने के चक्कर काटने को मजबूर, पुलिस की कार्यप्रणाली पर आक्रोश

चोपन/सोनभद्र। जुगैल थाना क्षेत्र के कुरछा गांव से 14 वर्षीय किशोरी पूजा बीते आठ दिनों से लापता है। बेटी की तलाश में उसकी मां लीलावती लगातार थाने के चक्कर लगा रही है, लेकिन अब तक न तो मुकदमा दर्ज हुआ और न ही कोई ठोस कार्रवाई सामने आई है। इसको लेकर ग्रामीणों में पुलिस की कार्यप्रणाली के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। बताया गया कि पूजा 21 दिसंबर की रात अपनी मां के साथ सोई थी। 22 दिसंबर की सुबह करीब 5 बजे जब लीलावती की नींद खुली तो पूजा घर में नहीं मिली। इसके बाद परिजनों और रिश्तेदारों…
Read More
कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस सोनभद्र में उत्साह के साथ मनाया गया

कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस सोनभद्र में उत्साह के साथ मनाया गया

सोनभद्र:  जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा रविवार को जिला कार्यालय पर कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने की। इस अवसर पर उन्होंने पार्टी कार्यालय पर ध्वज फहराया। इसके बाद वंदे मातरम् और राष्ट्रगान का गायन हुआ तथा विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने कहा कि स्थापना दिवस के अवसर पर सोनभद्र के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बधाई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में लोकतंत्र की रक्षा के लिए पार्टी को और अधिक मजबूत व सशक्त बनाने की आवश्यकता…
Read More
बस एक सच के सिवा कुछ नहीं कहा मैंने, तमाम चेहरों का पानी उतर गया………

बस एक सच के सिवा कुछ नहीं कहा मैंने, तमाम चेहरों का पानी उतर गया………

गंगा-जमुनी तहज़ीब से गुलजार हुआ राबर्ट्सगंज , ग़ालिब जयंती के अवसर पर मित्रमंच फाउण्डेशन, सोनभद्र ने आयोजित किया 23वाँ सालाना मुशायरा एवं कवि सम्मेलन सोनभद्र। मित्र मंच फाउण्डेशन ने हर साल की तरह इस साल भी मशहूर शायर मिर्ज़ा ग़ालिब की 228वीं जयंती के मौके पर 27 दिसंबर,2025 को 23वाँ मुशायरा एवं कवि सम्मेलन आयोजित किया। मुशायरे एवं कवि सम्मेलन का आयोजन होटल अरिहंत के हॉल में किया गया। जिसमें देश भर के नामचीन शायरों-कवियों एवं एक कवयित्री ने अपनी ग़ज़लें, गीत और नज़्में पढ़कर गंगा-जमुनी तहज़ीब से  राबर्ट्सगंज  की आब-ओ-हवा को गुलजार किया। श्रोताओं ने सभी शायरों-कवियों और कवयित्री…
Read More
राज्य स्तरीय पुलिस सम्मेलन का लाइव प्रसारण एनआईसी सोनभद्र में, डीएम-एसपी रहे मौजूद

राज्य स्तरीय पुलिस सम्मेलन का लाइव प्रसारण एनआईसी सोनभद्र में, डीएम-एसपी रहे मौजूद

सोनभद्र। कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से लखनऊ स्थित पुलिस मुख्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सम्मेलन–2025 का आयोजन लगातार जारी है। यह सम्मेलन माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें आधुनिक, संवेदनशील और तकनीक-सक्षम पुलिसिंग पर विशेष जोर दिया जा रहा है।सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश सहित प्रदेश के वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, महिला एवं बाल सुरक्षा, साइबर अपराध, यातायात प्रबंधन और स्मार्ट पुलिसिंग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दे रहे हैं। इस सम्मेलन का लाइव प्रसारण एनआईसी सभागार, सोनभद्र…
Read More
चोरी की घटना का खुलासा, सरिया सहित दो आरोपी गिरफ्तार

चोरी की घटना का खुलासा, सरिया सहित दो आरोपी गिरफ्तार

सोनभद्र। जनपद में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शक्तिनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए चोरी के सरिया के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, बीएचईएल के सब-कॉन्ट्रैक्ट पर कमल बिल्डर्स, शक्तिनगर में प्रोजेक्ट मैनेजर के पद पर कार्यरत शिव कुमार वर्मा द्वारा चोरी की तहरीर दी गई थी। इस तहरीर के आधार पर थाना शक्तिनगर में मुकदमा संख्या 216/2025 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही थी।इसी क्रम में 28 दिसंबर 2025 को…
Read More
अटल जन्म शताब्दी पर अटल स्मृति विधानसभा सम्मेलन आयोजित

अटल जन्म शताब्दी पर अटल स्मृति विधानसभा सम्मेलन आयोजित

सोनभद्र: भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र द्वारा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय पं. अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के अवसर पर रॉबर्ट्सगंज विधानसभा का अटल स्मृति सम्मेलन विवेकानंद प्रेक्षागृह में आयोजित किया गया। सम्मेलन का शुभारंभ श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ।सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में मिर्जापुर के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल ने की, जबकि संचालन जिला उपाध्यक्ष अशोक मौर्या एवं यादवेंद्र दत्त द्विवेदी ने संयुक्त रूप से किया।मुख्य अतिथि मनोज जायसवाल ने कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी विराट व्यक्तित्व के धनी, वाक्पटु और…
Read More