01
Jan
सोनभद्र। नगर के आरटीएस क्लब में आयोजित श्रीरामचरितमानस नवाह पाठ महायज्ञ के नौवें दिन भगवान श्रीराम का भव्य राज्याभिषेक संपन्न हुआ। इस अवसर पर मानस पंडाल को फूलों से सजाया गया और श्रीराम दरबार में दिव्य आरती के साथ भक्तिभाव का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।मंच आचार्य एवं संचालक आचार्य संतोष कुमार द्विवेदी ने वशिष्ठ की भूमिका निभाते हुए भगवान श्रीराम का तिलक कर राज्याभिषेक संपन्न कराया। इसके बाद समिति के अध्यक्ष सत्यपाल जैन, महामंत्री सुशील पाठक सहित समिति के संरक्षक, सदस्य और बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने श्रीराम दरबार की सामूहिक आरती की।इस दौरान व्यास श्री सूर्यलाल मिश्र…
