12
Jan
डाला/सोनभद्र(राकेश जायसवाल)-स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर युवा चेतना दिवस के तहत एकल अभियान गतिविधि विभाग द्वारा डाला बारी स्थित खन्ना कैंप में विचार गोष्ठी एवं पदयात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा, ग्रामीण और सामाजिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही। कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। इसके बाद स्वामी विवेकानंद के विचारों और संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से पदयात्रा निकाली गई, जिसमें युवाओं ने हाथों में बैनर लेकर समाज में सकारात्मक चेतना का संदेश दिया।कार्यक्रम में संच गुरमुरा के प्रमुख इंद्रदेव, एकल विद्यालय अभियान के संगठन…
