UTTAR PRADESH

प्रधानमंत्री का सनातन के प्रति आस्था एवं रानी अहिल्याबाई होल्कर के प्रति सम्मान सर्वविदित – मंत्री ए. के. शर्मा

प्रधानमंत्री का सनातन के प्रति आस्था एवं रानी अहिल्याबाई होल्कर के प्रति सम्मान सर्वविदित – मंत्री ए. के. शर्मा

प्रधानमंत्री ने काशी सहित पूरे देश में जो विकास कार्य किया मैं उसका अभिनंदन करता हूं : ऊर्जा मंत्री काशी के विकास पर हमला सनातन विरोधी सोच का प्रतीक महामहिम राज्यपाल के अभिभाषण में बाधा लोकतांत्रिक मर्यादाओं का घोर उल्लंघन : ए.के. शर्मा लखनऊ/ विधानमंडल बजट सत्र के प्रथम दिवस पर समाजवादी पार्टी के सदस्यगणों द्वारा सदन के अंदर और बाहर सदन की कार्यवाही सहित काशी के मणिकर्णिका घाट पर हो रहे पुनर्निर्माण कार्य का अनुचित विरोध किया।इस संबंध में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने विपक्ष के इस कृत्य का कड़े शब्दों में निंदा करते हुए…
Read More
नये पात्र मतदाताओं का नाम बढ़ाये जाने के सम्बन्ध में की गयी बैठक

नये पात्र मतदाताओं का नाम बढ़ाये जाने के सम्बन्ध में की गयी बैठक

लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक की मतदान में भागीदारी जरूरी, अभियान को सफल बनाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी - डीएम सोनभद्र। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान 2026 के तहत अधिक से अधिक पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक की गई। बैठक में निर्वाचन कार्य से जुड़े विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जनपद में ऐसे सभी नए मतदाता, जिनका…
Read More
अनुसूचित जाति के प्रकरणों का त्वरित गति से किया जाये निस्तारण – लवकुश कुमार

अनुसूचित जाति के प्रकरणों का त्वरित गति से किया जाये निस्तारण – लवकुश कुमार

सोनभद्र। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग भारत सरकार के सदस्य लवकुश कुमार ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अनुसूचित जाति से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा बैठक की। बैठक में अनुसूचित जाति से सम्बन्धित जनपद में दर्ज प्रकरणों की स्थिति व उनके निस्तारण की प्रगति तथा पात्र लाभार्थियों को शासन की योजनाओं से आच्छादित किए जाने की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान उन्होंने अनुसूचित जाति के छात्रों को छात्रवृत्ति वितरण, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत लाभान्वित किये जाने, मुद्रा योजना, स्टार्ट अप इण्डिया, अनुसूचित जाति के छात्रावास, भूमि पट्टा आवंटन,मनरेगा योजना, उज्जवला योजना, जन धन खाते सहित केन्द्र सरकार द्वारा…
Read More
पांच वर्ष पूर्व मृत व्यक्ति के खिलाफ थाने में अजीबोगरीब मुकदमा, पुत्र ने उठाए कई गंभीर सवाल

पांच वर्ष पूर्व मृत व्यक्ति के खिलाफ थाने में अजीबोगरीब मुकदमा, पुत्र ने उठाए कई गंभीर सवाल

सोनभद्र। जनपद में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहाँ पांच वर्ष पहले मृत घोषित व्यक्ति के खिलाफ स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है, जिससे लोगों में हैरानी और प्रशासन पर सवाल खड़े हो रहे हैं। मामला तब उजागर हुआ जब मृतक के पुत्र ने उक्त फर्जी मुकदमे के बाबत शिकायत दर्ज कराई और इसे जमीन हड़पने की साजिश बताया।जानकारी के अनुसार मामले का सम्बन्ध विजय जायसवाल नामक व्यक्ति से जुड़ा है, जिनका निधन करीब पांच साल पहले हो चुका था। मृतक की मौत के बाद उसके पुत्र जय सिंह ने बताया कि कुछ आरोपियों ने…
Read More
शॉपिंग मॉल में प्रेम-कहानी : बिगड़ी स्थिति, अफरातफरी का वीडियो वायरल

शॉपिंग मॉल में प्रेम-कहानी : बिगड़ी स्थिति, अफरातफरी का वीडियो वायरल

सोनभद्र।  रॉबर्ट्सगंज कोतवाली स्थित सिविल लाइन रोड में स्थित सिटीकार्ट शॉपिंग मॉल सोमवार को एक आम-सी शॉपिंग की सैर अचानक विवाद में बदल गई। घटना तब घटी जब एक पति अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मॉल में खरीदारी कर रहा था और तभी उसकी पत्नी अचानक वहां पहुंच गई। दोनों महिलाओं के बीच बात कहासुनी से बढ़कर हाथापाई तक पहुंच गई, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया है। सूत्रों के अनुसार, युवक अपनी प्रेमिका के साथ मॉल में सैर कर रहा था, तभी उसकी पत्नी ने उन्हें उसी स्थिति में देख लिया। पत्नी की मौजूदगी से विवाद…
Read More
अंबेडकर स्टेडियम ओबरा जर्जर, खिलाड़ियों-दर्शकों की सुरक्षा पर खतरा

अंबेडकर स्टेडियम ओबरा जर्जर, खिलाड़ियों-दर्शकों की सुरक्षा पर खतरा

ओबरा। नगर स्थित अंबेडकर स्टेडियम अपनी बदहाल स्थिति को लेकर चिंता का विषय बन गया है। वर्ष 1975 के आसपास तापी विद्युत परियोजना, ओबरा के अंतर्गत बने इस स्टेडियम में कभी रणजी ट्रॉफी सहित कई बड़े जिला, मंडल और पूर्वांचल स्तरीय खेल आयोजन होते रहे हैं, लेकिन अब यह उपेक्षा का शिकार हो चुका है। स्टेडियम में मौजूद तीनों खेल मैदान तो हैं, लेकिन दर्शक दीर्घा की सीमेंटेड सीटें, सीढ़ियां और प्लेटफॉर्म कई जगह से टूट चुके हैं। इससे खेल आयोजनों के दौरान किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। स्टेडियम की बाउंड्री वॉल और प्रवेश द्वार के पास…
Read More
तेज रफ्तार ट्रक ने आरओ प्लांट तोड़ा, कार और बाउंड्री वॉल भी क्षतिग्रस्त

तेज रफ्तार ट्रक ने आरओ प्लांट तोड़ा, कार और बाउंड्री वॉल भी क्षतिग्रस्त

चोपन/सोनभद्र(राकेश जायसवाल) चोपन थाना क्षेत्र के प्रीतनगर में जनहित के लिए लगाए गए आरओ वाटर प्लांट को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे प्लांट पूरी तरह ध्वस्त हो गया। हादसे में पास खड़ी एक कार का शीशा टूट गया, जबकि बगल में बनी बाउंड्री वॉल को भी नुकसान पहुंचा।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही 112 नंबर की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई।मामले की जानकारी मिलने पर नगर पंचायत चोपन के अधिशासी अधिकारी अखिलेश सिंह भी मौके पर पहुंचे…
Read More
ट्रिपल एस परिवार ने गांव-गांव जाकर जरूरतमंदों को कराया भोजन

ट्रिपल एस परिवार ने गांव-गांव जाकर जरूरतमंदों को कराया भोजन

डाला/सोनभद्र(राकेश जायसवाल)-सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय ट्रिपल एस परिवार ने सोमवार को वैष्णो मंदिर के समीप स्थित अपने प्रतिष्ठान से भोजन पैक कराकर ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर जरूरतमंदों को भोजन कराया,ट्रिपल एस परिवार ने कोटा ग्राम पंचायत क्षेत्र के सुदूर जंगलों में बसे अबाड़ी और छिकराडाढ़ गांव में पूड़ी, सब्जी, चावल और चटनी का वितरण कर बच्चों, बुजुर्गों व महिलाओं को भोजन कराया। समाजसेवी सत्यम मिश्रा और शिवम् मिश्रा ने बताया कि भोजन अपने प्रतिष्ठान पर बनवाकर पैक कराया गया और स्वयं के वाहन से चिन्हित गांवों की बस्तियों में वितरित किया गया।उन्होंने बताया कि इससे पहले शीतलहर के दौरान जरूरतमंदों…
Read More
संदिग्ध हालात में कार में लगी आग जलकर हुई खाक

संदिग्ध हालात में कार में लगी आग जलकर हुई खाक

दुद्धी, सोनभद्र। कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी परिसर में रविवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक नई कार में आग लग गई। घटना में सीएचसी दुद्धी में तैनात स्टाफ नर्स सरोज खान की लाल रंग की स्विफ्ट कार लगभग 70 प्रतिशत जलकर खाक हो गई, जबकि बगल में खड़ी ओमनी एंबुलेंस भी आग की चपेट में आ गई।जानकारी के अनुसार रविवार की रात करीब 12 बजे स्टाफ नर्स सरोज खान अपने बेटे के साथ कहीं से लौटकर आई थीं और अपनी नई स्विफ्ट कार को अस्पताल परिसर में ब्लड बैंक सेंटर से कुछ दूरी पर खड़ा कर सरकारी आवास…
Read More
समाधान दिवस में 24 जन शिकायतों का किया गया निस्तारण

समाधान दिवस में 24 जन शिकायतों का किया गया निस्तारण

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार जन शिकायतों की सुनवाई और उनके गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से प्रत्येक सोमवार को नगरीय निकायों में आयोजित होने वाले समाधान दिवस (सम्भव) के क्रम में आज दिनांक 09 फरवरी 2026, सोमवार को नगर पालिका परिषद सोनभद्र में जनसुनवाई (सम्भव) दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रूबी प्रसाद, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सोनभद्र ने की। जनसुनवाई दिवस के दौरान विभिन्न नगरीय निकायों से कुल 24 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें नगर पालिका परिषद सोनभद्र से 3, नगर पंचायत घोरावल से 2, चुर्क-घुर्मा से 2, चोपन से 3, ओबरा से 3, रेनुकूट से 3,…
Read More