UTTAR PRADESH

मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान में सदर विधायक भूपेश चौबे ने संभाली बूथों की कमान

मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान में सदर विधायक भूपेश चौबे ने संभाली बूथों की कमान

सोनभद्र। प्रदेश में चल रहे मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत शनिवार को सदर विधायक भूपेश चौबे ने रॉबर्ट्सगंज नगर के जोगिया वीर मोहल्ला स्थित बूथ संख्या 52 एवं 53 का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए फॉर्म-6 भरवाया तथा आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कराईं।विधायक ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अभियान को अत्यंत गंभीरता से लिया है और पार्टी के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया है कि मतदाता सूची के कार्य में कोई भी लापरवाही न हो। इसी…
Read More
यूपी के न्यायिक कार्य देश में बनेंगे उदाहरण – सीजेआई 

यूपी के न्यायिक कार्य देश में बनेंगे उदाहरण – सीजेआई 

न्याय पालिका के इतिहास में न्याय सहजता के साथ लोगों को उपलब्ध हो इसके लिए एक ही परिसर में सारी व्यवस्थाएं होनी चाहिये - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 1500 करोड़ रुपये की लागत बनेंगे प्रदेश में छः मॉडल न्यायालय परिसर  मुख्य न्यायाधीश भारत, हाईकोर्ट के न्यायाधीश, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया शिलान्यास चंदौली। जनपद न्यायालय निर्माण को लेकर दो दशक से चला आ रहा लंबा इंतजार आज खत्म हो गया। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश व हाईकोर्ट इलाहाबाद के मुख्य न्यायाधीश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संग चंदौली सहित प्रदेश के अन्य 6 जिलों में 1500 करोड़ की लागत से बनने वाले मॉडल…
Read More
आकाशवाणी वाराणसी में “कार्यस्थल पर लैंगिक संवेदनशीलता” विषय पर कार्यशाला आयोजित

आकाशवाणी वाराणसी में “कार्यस्थल पर लैंगिक संवेदनशीलता” विषय पर कार्यशाला आयोजित

POSH अधिनियम, समानता एवं सुरक्षित कार्य-संस्कृति पर दिया गया विशेष प्रशिक्षण वाराणसी/ कार्यस्थल पर लैंगिक भेदभाव की रोकथाम, सभी कर्मचारियों के लिए सुरक्षित, समावेशी एवं सम्मानजनक कार्य-पर्यावरण के निर्माण तथा केंद्र पर कार्यरत अधिकारियों, कर्मचारियों एवं कैजुअल प्रस्तोताओं को लैंगिक संवेदनशीलता से जुड़े कानूनी एवं सामाजिक पहलुओं की सम्यक जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से आकाशवाणी वाराणसी में “कार्यस्थल पर लैंगिक संवेदनशीलता (जेंडर सेंसिटाइजेशन)” विषय पर एक विस्तृत एवं जागरूकता-आधारित कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला अपराह्न 2.00 बजे केंद्र के सभागार में केंद्राध्यक्ष स्वतंत्र सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यशाला के उद्घाटन अवसर पर अपने अध्यक्षीय संबोधन…
Read More
कृषि में नवाचार को समझने के लिए युवा छात्रों का आइसार्क में शैक्षणिक भ्रमण

कृषि में नवाचार को समझने के लिए युवा छात्रों का आइसार्क में शैक्षणिक भ्रमण

 वाराणसी। अंतर्राष्ट्रीय धान अनुसंधान संस्थान, दक्षिण एशिया क्षेत्रीय केंद्र (आइसार्क), वाराणसी समय-समय पर किसानों, वैज्ञानिकों, कृषि विस्तार से जुड़े पेशेवरों और युवा पीढ़ी के लिए शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन करता है। इसका उद्देश्य आधुनिक कृषि के प्रति जागरूकता बढ़ाना और युवाओं को इस क्षेत्र से जुड़ने के लिए प्रेरित करना है। इन भ्रमण के माध्यम से प्रतिभागियों को कृषि की बुनियादी जानकारी, धान-आधारित खेती में नई तकनीकों, जलवायु-सुदृढ़ तरीकों और विज्ञान-आधारित समाधानों से परिचित कराया जाता है। इस कार्यक्रम में परस्पर संवाद और आइसार्क की आधुनिक सुविधाओं के मार्गदर्शित भ्रमण के जरिए खाद्य प्रणाली और किसानों की आजीविका को मजबूत…
Read More
चंदौली : जिला न्यायालय भवन निर्माण शिलान्यास को लेकर अधिवक्ताओं में हर्ष

चंदौली : जिला न्यायालय भवन निर्माण शिलान्यास को लेकर अधिवक्ताओं में हर्ष

चंदौली। जिला न्यायालय निर्माण संघर्ष समिति की साधारण सभा की बैठक शुक्रवार को चंदौली कचहरी परिसर में अधिवक्ता झन्मेजय सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक के दौरान अधिवक्ताओं ने 17 जनवरी को प्रस्तावित जिला न्यायालय भवन निर्माण के शिलान्यास कार्यक्रम को ऐतिहासिक बताते हुए एक-दूसरे का मुंह मीठा कर खुशी जाहिर की। अधिवक्ताओं ने इसे चंदौली के अधिवक्ताओं, व्यापारियों और आम नागरिकों के लंबे संघर्ष की जीत बताया। बैठक को संबोधित करते हुए डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री झन्मेजय सिंह ने कहा कि जिला न्यायालय निर्माण का औपचारिक शिलान्यास अधिवक्ताओं द्वारा वर्षों से चलाई जा रही…
Read More
तिरंगे में लिपटकर पैतृक गांव पहुंचे शहीद अरविंद मौर्य,’अमर रहें’ के नारों से गूंजा शहाबगंज

तिरंगे में लिपटकर पैतृक गांव पहुंचे शहीद अरविंद मौर्य,’अमर रहें’ के नारों से गूंजा शहाबगंज

वीर सपूत की अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब,*सेना की टुकड़ी ने दिया 'गार्ड ऑफ ऑनर' चंदौली। जनपद के शहाबगंज क्षेत्र के वीर सपूत और भारतीय सेना के जांबाज हवलदार अरविंद कुमार मौर्य का पार्थिव शरीर शुक्रवार को जैसे ही उनके पैतृक गांव पहुंचा, वहां का माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया। तिरंगे में लिपटे अपने लाल के दर्शन के लिए हजारों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। 'जब तक सूरज चांद रहेगा, अरविंद तेरा नाम रहेगा' और 'भारत माता की जय' के उद्घोष से समूचा आकाश गुंजायमान हो उठा।           दिल्ली के सैन्य अस्पताल में उपचार के दौरान…
Read More
नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने नगर विकास विभाग के योजनाओं की समीक्षा की

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने नगर विकास विभाग के योजनाओं की समीक्षा की

*शहरी विकास योजनाओं को तय समय में पूर्ण करने के निर्देश* *आवासीय योजनाओं में सुधार पर विशेष जोर* *जनसुविधाओं से जुड़ी योजनाओं में तेजी शासन की प्राथमिकता : मंत्री ए के शर्मा* लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने संगम सभागार, लखनऊ में नगर विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की भौतिक प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक के दौरान मंत्री श्री शर्मा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि शहरी विकास से जुड़ी योजनाएं सरकार की प्राथमिकता हैं और इनमें किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।मंत्री श्री शर्मा ने स्मार्ट सिटी मिशन, गौशाला, डॉग शेल्टर,…
Read More
जनप्रतिनिधियों संग पीडब्ल्यूडी व सिंचाई विभाग की कार्ययोजना पर मंथन

जनप्रतिनिधियों संग पीडब्ल्यूडी व सिंचाई विभाग की कार्ययोजना पर मंथन

सोनभद्र। जनपद में सड़क, पुल, गेस्ट हाउस मरम्मत, बाईपास और हेलीपैड निर्माण को लेकर जनप्रतिनिधियों के साथ लोक निर्माण एवं सिंचाई विभाग की बैठक आयोजित की गई।बैठक में राबर्ट्सगंज बाईपास निर्माण, बरसात में जलभराव और नदी कटान रोकने, डाकबंगले के सौंदर्यीकरण और प्रमुख स्थानों पर हेलीपैड निर्माण पर चर्चा हुई। जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रमुख स्थलों पर स्थायी हेलीपैड बनाए जाएं।
Read More
धान खरीद की समय सीमा बढ़ाने की मांग, किसानों ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन

धान खरीद की समय सीमा बढ़ाने की मांग, किसानों ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन

सोनभद्र। धान खरीद बंद होने से नाराज किसानों ने भारतीय किसान संघ के बैनर तले एडीएम वागीश शुक्ला को ज्ञापन सौंपकर धान खरीद की समय सीमा बढ़ाने की मांग की।किसानों का आरोप है कि मात्र 25 प्रतिशत धान किसानों से खरीदा गया, जबकि शेष धान मिलरों और बिचौलियों से खरीदकर लक्ष्य पूरा दिखा दिया गया। खरीद बंद होने से किसान मजबूरी में औने-पौने दाम पर धान बेचने को मजबूर हैं।एडीएम वागीश शुक्ला ने बताया कि धान खरीद बढ़ाने के लिए शासन को पत्र भेजा गया है और 7 लाख मीट्रिक टन अतिरिक्त खरीद की अनुमति मांगी गई है। जिले में…
Read More
ग्राम पंचायत सिंदुरिया में सौ वर्षों से जारी है रामलीला का मंचन 

ग्राम पंचायत सिंदुरिया में सौ वर्षों से जारी है रामलीला का मंचन 

चोपन/ सोनभद्र(राकेश जायसवाल) कड़ाके की ठंड के बावजूद स्थानीय ग्रामीण कलाकार पूर्ण श्रद्धा, आस्था और अनुशासन के साथ प्रभु श्रीराम की लीलाओं का अभिनय कर रहे हैं। इस रामलीला की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि सभी पात्र ब्राह्मण समाज से होते हैं और वे पूर्ण ब्रह्मचर्य का पालन करते हुए पाठ और अभिनय करते हैं। अपनी शुद्ध परंपरा, मौलिकता और ग्राम्य संस्कृति से जुड़ाव के कारण यह रामलीला क्षेत्र में विशेष पहचान बनाए हुए है। हाल ही में नारद मोह लीला का मंचन किया गया, जिसमें हास्य, भक्ति और आध्यात्मिक संदेश का सुंदर समन्वय देखने को मिला। दर्शकों ने…
Read More