UTTAR PRADESH

युवक ने किया विषाक्त पदार्थ का सेवन, हालत गंभीर

युवक ने किया विषाक्त पदार्थ का सेवन, हालत गंभीर

डाला/सोनभद्र(राकेश जायसवाल)-हाथीनाला थाना क्षेत्र में सोमवार की रात एक युवक द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ का सेवन करने का मामला सामने आया है। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में सीएचसी दुद्धी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गड़दरवा गांव निवासी 24 वर्षीय शिवकुमार पुत्र मेघनाथ सोमवार की रात करीब 9 बजे किसी बात को लेकर क्षुब्ध हो गया और जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। घटना की जानकारी उस समय हुई जब युवक दुद्धी बाजार से घर पहुंचा। उसने अपनी मां को बाइक की चाबी दी…
Read More
जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में प्रवेश परीक्षाः सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश समिति की बैठक आयोजित

जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में प्रवेश परीक्षाः सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश समिति की बैठक आयोजित

चंदौली। विकास भवन सभागार में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय (पूर्ववर्ती नाम राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय) में प्रवेश परीक्षा सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साई ने की। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया पर चर्चा हुई। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने जनपद में संचालित दोनों विद्यालयों, जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय हेतिमपुर, चकिया और गोलाबाद, नौगढ़, में प्रवेश परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। मुख्य विकास अधिकारी ने प्रवेश परीक्षा को सफलतापूर्वक और निष्पक्षता से संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक…
Read More
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल 

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल 

अहरौरा, मिर्जापुर । स्थानीय थाना क्षेत्र के अहरौरा जमुई रोड पर स्थित भगोतीदेई गांव के पास मंगलवार को सुबह लगभग दस बजे अहरौरा से जमुई की तरफ जा रहा बाइक सवार 32 वर्षीय मंगल कुमार पुत्र मिथिलेश लाल किसी अज्ञात वाहन में सामने से भीड़ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने घायल बाइक सवार मंगल को टेम्पो से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौरा भेज दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर प्राथमिक इलाज के बाद मंगल को ट्रामा सेन्टर वाराणसी रेफर कर दिया गया। बताया जाता हैं की मंगल अभी कुछ दिन…
Read More
विंढमगंज स्टेशन पर रांची–चोपन व स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के ठहराव की मांग तेज 

विंढमगंज स्टेशन पर रांची–चोपन व स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के ठहराव की मांग तेज 

विंढमगंज/सोनभद्र। जनपद के सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित विंढमगंज रेलवे स्टेशन पर रांची–चोपन एक्सप्रेस और स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के ठहराव की मांग को लेकर जनाक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। वर्षों से लंबित इस मांग को लेकर स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों, छात्र-छात्राओं और जनप्रतिनिधियों ने एक बार फिर रेलवे प्रशासन से दोनों ट्रेनों का ठहराव तत्काल दिए जाने की मांग उठाई है। लोगों का कहना है कि यदि मांग पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया, तो वे चरणबद्ध आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।स्थानीय लोगों के अनुसार विंढमगंज रेलवे स्टेशन झारखंड, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश की सीमा से सटा हुआ महत्वपूर्ण स्टेशन है।…
Read More
पॉक्सो एक्ट में दोषी देवशाह को कठोर उम्रकैद, एक लाख का अर्थदंड

पॉक्सो एक्ट में दोषी देवशाह को कठोर उम्रकैद, एक लाख का अर्थदंड

सोनभद्र। करीब साढ़े तीन वर्ष पहले 8 वर्ष की नाबालिग लड़की के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट अमित वीर सिंह की अदालत ने मंगलवार को बड़ा फैसला सुनाया। अदालत ने पॉक्सो एक्ट में दोषी पाए जाने पर देवशाह को कठोर आजीवन कारावास की सजा दी, जो उसके शेष प्राकृतिक जीवनकाल तक प्रभावी रहेगी।इसके साथ ही दोषी पर एक लाख रुपये का अर्थदंड लगाया गया है। अर्थदंड अदा न करने पर उसे 6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। अर्थदंड की राशि में से 80 हजार रुपये पीड़िता को दिए जाएंगे।अभियोजन के अनुसार, 12…
Read More
प्रेशर कुकर फटने से महिला झुलसी

प्रेशर कुकर फटने से महिला झुलसी

दुद्धी/सोनभद्र। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के झारो खुर्द गांव के खुर्सी टोला में मंगलवार सुबह करीब 7 बजे प्रेशर कुकर फटने से एक महिला झुलस गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार यशोदा देवी (लगभग 30 वर्ष), पत्नी भुनेश्वर, लकड़ी के चूल्हे पर प्रेशर कुकर में दाल पका रही थीं। इसी दौरान कुकर से दो सिटी लगने के बाद अचानक कुकर फट गया। कुकर में उबल रही दाल के पानी से महिला झुलस गई।गनीमत रही कि घटना से पहले महिला के पति भुनेश्वर ने पास बैठे दोनों छोटे बच्चों को दूसरे कमरे में भेज दिया था, जिससे वे हादसे की चपेट में आने से…
Read More
हिण्डाल्को द्वारा किसानों को कराया गया आई. आई. व्ही. आर. वाराणसी का शैक्षणिक भ्रमण

हिण्डाल्को द्वारा किसानों को कराया गया आई. आई. व्ही. आर. वाराणसी का शैक्षणिक भ्रमण

 रेणुकूट। हिण्डाल्को रेणुकूट के क्लस्टर हेड  समीर नायक के निर्देशन एवं कलस्टर हेड, एचआर,  जसबीर सिंह के मार्गदर्शन एवं सीएसआर प्रमुख  अनिल झा के नेतृत्व में क्षेत्र के किसानों के विकास हेतु विभिन्न प्रकार की योजनाएं एवं कार्यक्रम सीएसआर के अंर्तगत आयोजित किये जा रहे हैं। इसी क्रम में हिण्डाल्को के सी.एस.आर. विभाग द्वारा दुद्धी, म्योरपुर एवं बभनी के 25 किसानों का भारतीय सब्जी अनुसंधान केन्द्र (आई.आई. व्ही. आर.), वाराणसी में शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। गौरतलब है कि भारतीय सब्जी अनुसंधान केन्द्र, वाराणसी देश के प्रमुख अनुसंधान केन्द्रों में से एक है जो सब्जी के क्षेत्र में किये जा रहे…
Read More
संत कबीर अकादमी सभागार में सजा रंगमंच, प्रेमचंद से अहिल्याबाई तक दिखेगी नाट्य यात्रा

संत कबीर अकादमी सभागार में सजा रंगमंच, प्रेमचंद से अहिल्याबाई तक दिखेगी नाट्य यात्रा

*यूपी में रंगमंच को मिली नई मजबूती, मगहर में 4 दिवसीय सम्भागीय नाट्य समारोह का आयोजन* *कला-संस्कृति को नई ताक़त दे रहे ऐसे आयोजन: जयवीर सिंह* *स्थानीय कलाकारों को मिलेगा सशक्त मंच, मगहर में दिखा कला एवं संस्कृति का नया चेहरा* झूठ, लालच और ठहाकों का मंचन: ‘मोटे राम का निमंत्रण’ से नाट्य समारोह की शानदार शुरुआत संत कबीर नगर/ लखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ (संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश) एवं संत कबीर अकादमी, मगहर के संयुक्त सहयोग से सम्भागीय नाट्य समारोह 2025-26 का आयोजन 9 फरवरी से 12 फरवरी 2026 तक संत कबीर अकादमी सभागार, मगहर में किया…
Read More
30 दिन के भीतर 100 प्रतिशत घरों में जलापूर्ति न करने वाली कंपनियों पर होगी एफआईआर – स्वतंत्र देव सिंह

30 दिन के भीतर 100 प्रतिशत घरों में जलापूर्ति न करने वाली कंपनियों पर होगी एफआईआर – स्वतंत्र देव सिंह

*विन्ध्य, बुंदेलखंड में जल जीवन मिशन के कार्यों की जलशक्ति मंत्री ने की समीक्षा* *विन्ध्य, बुंदेलखंड में जल जीवन मिशन में धीमा काम कर रही कंपनियों को जलशक्ति मंत्री का अल्टीमेटम* लखनऊ। उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बुंदेलखंड और विन्ध्य क्षेत्र के सभी घरों तक 30 दिन के भीतर जलापूर्ति का काम पूरा करने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। आज यहां जल निगम ( ग्रामीण ) के लखनऊ स्थित कार्यालय में विन्ध्य, बुंदेलखंड के जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा करते हुए जलशक्ति मंत्री ने परियोजना में काम कर रही कंपनियों को अल्टीमेटम दिया कि…
Read More
चंदौली का वैश्विक गौरव : मुगलसराय के डॉ. अभिमन्यु पांडेय को ऑक्सफोर्ड और ब्रिटिश संसद का बुलावा

चंदौली का वैश्विक गौरव : मुगलसराय के डॉ. अभिमन्यु पांडेय को ऑक्सफोर्ड और ब्रिटिश संसद का बुलावा

*लंदन के ‘हाउसेस ऑफ पार्लियामेंट’ में आयोजित ‘होलिस्टिक मेडिसिन कॉन्फ्रेंस 2026’ में बतौर विशिष्ट डेलीगेट होंगे शामिल पीडीडीयू नगर: उत्तर प्रदेश के चंदौली जनपद के लिए गर्व का विषय है कि मुगलसराय के विख्यात चिकित्सक डॉ. अभिमन्यु पांडेय को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और ब्रिटिश संसद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित एक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में आधिकारिक रूप से आमंत्रित किया गया है। आगामी 10 अप्रैल 2026 को लंदन स्थित ब्रिटिश संसद परिसर में आयोजित होने वाली ‘होलिस्टिक मेडिसिन कॉन्फ्रेंस 2026’ में वे बतौर विशिष्ट डेलीगेट भाग लेंगे। यह आमंत्रण मर्टन कॉलेज, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की वरिष्ठ अकादमिक हस्ती एवं ‘द 1928 इंस्टीट्यूट’…
Read More