UTTAR PRADESH

रांची झारखंड से लापता भाई-बहन की तलाश जारी

रांची झारखंड से लापता भाई-बहन की तलाश जारी

अंश उम्र 5 वर्ष एवं अंशिका उम्र 4 वर्ष इसी माह से हैं लापता सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने सहयोग की अधिकारियों से की अपील वाराणसी। रांची झारखण्ड के निवासी अंश उम्र 5 वर्ष एवं अंशिका उम्र 4 वर्ष जनवरी 2026 से लापता है। झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव द्वारा बच्चों की खोज-बीन के लिए सहायता हेतु सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से कहा गया है। तत्क्रम में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आलोक कुमार ने जनपद के सदस्य, मानव तस्कर विरोधी संगठन, पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट, जिला प्रोबेशन अधिकारी, अधीक्षक, बाल गृह रामनगर तथा पराविधिक स्वयं…
Read More
सेवा और समर्पण की मिसाल, कंबल वितरण से रक्तदान तक आयोजन

सेवा और समर्पण की मिसाल, कंबल वितरण से रक्तदान तक आयोजन

ओबरा/सोनभद्र । ओबरा नगर में मकर संक्रांति का पर्व इस बार आस्था के साथ सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश लेकर आया। राम मंदिर प्रांगण में आयोजित सेवा कार्यक्रम में कंबल वितरण, विशाल भंडारा, रक्तदान शिविर और पतंगबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।यह कार्यक्रम समाजसेवी अमित अग्रवाल उर्फ रिक्की के नेतृत्व में तथा आयोजन अध्यक्ष समाजसेवी रमेश सिंह एवं उनकी टीम के सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के तहत हजारों गरीब और जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए, वहीं भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।आयोजन की खास बात यह रही कि यह सेवा कार्य पिछले…
Read More
करंट की चपेट में आकर युवक की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग की लापरवाही उजागर

करंट की चपेट में आकर युवक की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग की लापरवाही उजागर

ओबरा, सोनभद्र /ओबरा थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने बिजली विभाग और नगर पंचायत की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सुभाष तिराहे पर लगे दो बिजली ट्रांसफॉर्मरों के पास जमीन में फैले करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।जानकारी के अनुसार युवक शौच के लिए घर से निकला था, इसी दौरान वह ट्रांसफॉर्मर के पास पहुंच गया, जहां जमीन में करंट प्रवाहित हो रहा था। करंट की चपेट में आते ही वह गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे…
Read More
कड़ाके की ठंड में सरकार की संवेदनशीलता, संजीव गोंड़ ने जरूरतमंदों को दी राहत

कड़ाके की ठंड में सरकार की संवेदनशीलता, संजीव गोंड़ ने जरूरतमंदों को दी राहत

डाला(राकेश जायसवाल)। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर डाला के बाड़ी क्षेत्र में सेवा, सद्भाव और मानवीय संवेदना का प्रेरक दृश्य देखने को मिला। बाड़ी स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में आयोजित विशाल कंबल वितरण कार्यक्रम में समाज कल्याण राज्य मंत्री एवं ओबरा विधायक संजीव सिंह गोंड़ तथा चोपन ब्लॉक प्रमुख लीला सिंह गोंड़ ने कड़ाके की ठंड के बीच 2000 से अधिक जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए।हर साल की तरह इस वर्ष भी मंत्री के आवास के समीप ग्रामीण अंचलों से पहुंचे बुजुर्गों, महिलाओं और असहाय लोगों को जब उच्च गुणवत्ता वाले कंबल मिले तो उनके चेहरों पर राहत और…
Read More
एसआईआर: 6 फरवरी तक दर्ज कराए दावा व आपत्तियां 

एसआईआर: 6 फरवरी तक दर्ज कराए दावा व आपत्तियां 

एक अक्टूबर तक मतदाता बनने की अर्हता पूर्ण करने वाले ही भर सकते हैं फार्म सिक्स चन्दौली । उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार ने अवगत कराया है कि अर्हता तिथि 01-01-2026 के आधार पर सम्प्रति चल रहे प्रगाढ़ पुनरीक्षण में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन दिनांक 06-01-2026 को कर दिया गया है। उक्त आलेख्य प्रकाशित निर्वाचक नामावली कार्यालय समय पर जनपद के समस्त मतदान केन्द्रो, तहसील कार्यालय एवं जिला निर्वाचन कार्यालय, चन्दौली तथा जनपद की वेबसाइट claandauli.nic.in पर निःशुल्क निरीक्षण हेतु उपलब्ध रहेगी। अतएव जनसामान्य को सूचित किया जाता है कि दिनांक 18 जनवरी 2026 को जनपद…
Read More
एनटीपीसी सिंगरौली में लोहड़ी उत्सव: संस्कृति और सौहार्द का रंग

एनटीपीसी सिंगरौली में लोहड़ी उत्सव: संस्कृति और सौहार्द का रंग

सोनभद्र। एनटीपीसी सिंगरौली में 13 जनवरी 2026 को शक्तिनगर स्थित आवासीय परिसर के मनोरंजन केंद्र में लोहड़ी पर्व पारंपरिक श्रद्धा, उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस सांस्कृतिक आयोजन ने कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों के बीच आपसी सौहार्द, सांस्कृतिक चेतना एवं सामूहिक उल्लास को और अधिक सशक्त बनाया। कार्यक्रम में  संदीप नायक, परियोजना प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक, एनटीपीसी सिंगरौली मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं श्रीमती प्रज्ञा नायक, अध्यक्षा, वनिता समाज ने विशिष्ट अतिथि के रूप में अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि संदीप नायक ने सभी को लोहड़ी पर्व की…
Read More
सुरक्षा शपथ के साथ एनटीपीसी टांडा का 26वाँ स्थापना दिवस मनाया गया

सुरक्षा शपथ के साथ एनटीपीसी टांडा का 26वाँ स्थापना दिवस मनाया गया

अंबेडकरनगर। एनटीपीसी टांडा में 26वाँ स्थापना दिवस सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए परिसर स्थित विश्वकर्मा पार्क में मनाया गया। इस अवसर पर सामूहिक सेफ्टी पीप टॉक एवं सुरक्षा शपथ के माध्यम से सुरक्षित कार्य संस्कृति को और अधिक सुदृढ़ करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम कार्यकारी निदेशक, एनटीपीसी टांडा, श्री जयदेव परिदा की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ एनटीपीसी गीत की प्रस्तुति के साथ हुआ, जिसके उपरांत उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं संविदाकारों को सुरक्षा शपथ दिलाई गई। अपने संबोधन में कार्यकारी निदेशक  जयदेव परिदा ने 26वें स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि सुरक्षा…
Read More
ड्यूटी में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, चार थाना प्रभारी लाइनहाजिर

ड्यूटी में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, चार थाना प्रभारी लाइनहाजिर

सोनभद्र। ( गिरीश तिवारी ) जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत और प्रभावी बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने सख्त कदम उठाया है। कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही और कार्यप्रणाली में गंभीर कमियां पाए जाने पर चार थाना प्रभारियों को तत्काल प्रभाव से लाइनहाजिर कर दिया गया है।पुलिस अधीक्षक के आदेश पर रॉबर्ट्सगंज, विण्ढ़मगंज, बभनी और शाहगंज थाने के प्रभारी निरीक्षकों/थानाध्यक्षों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। यह कदम जिले में अनुशासन, जवाबदेही और सक्रिय पुलिसिंग सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने साफ शब्दों में कहा है कि ड्यूटी में किसी भी तरह…
Read More
महिला का भेष बनाकर लूटने वाला इनामिया बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल होकर गिरफ्तार

महिला का भेष बनाकर लूटने वाला इनामिया बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल होकर गिरफ्तार

कोन:- कोन थाना पुलिस को अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। महिला का भेष बनाकर हाईवे व मुख्य मार्गों पर वाहनों को रोककर लूट करने वाले गिरोह का ₹10,000 का इनामिया शातिर बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल होकर गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, नकदी और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा श्री अमित कुमार के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। थाना कोन पुलिस को गोपनीय सूचना…
Read More
10वॉ आर्ड फोर्सेस वेटरनस दिवस का हुआ आयोजन

10वॉ आर्ड फोर्सेस वेटरनस दिवस का हुआ आयोजन

 चन्दौली । जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने बताया कि आज 14 जनवरी हमारे भूतपूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों एवं पदक विजेताओं के द्वारा प्रदान की गई सेवाओं के सम्मान और मान्यता के प्रतीक के रूप में प्रत्येक वर्ष 14 जनवरी को "सशस्त्र बल भूतपूर्व सैनिक दिवस" (आर्मड फोर्सेस वेटरनस दिन) के रूप में मनाया जाता है। पहली बार यह दिवस 2017 में मनाया गया। भारतीय सेना के पहले कमांडर-इन-चीफ फील्ड मार्शल के. एम. करियप्पा, द्वारा प्रदान की गई सेवाओं के सम्मान और मान्यता के प्रतीक के रूप में इस दिवस को मनाने का निर्णय लिया गया है जो…
Read More