राँची। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत प्रभात खबर के साथ संयुक्त रूप से चलाए जा रहे ‘नशा मुक्ति अभियान ‘ नवचेतना ‘ के माध्यम से शहर के स्कूलों एवं कॉलेजों के विद्यार्थियों में नशे के खिलाफ व्यापक जागरूकता फैलाई जा रही है। इस अभियान का शुभारंभ 11 मार्च, 2026 को सीसीएल मुख्यालय, रांची में किया गया।

उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान “नवचेतना रथ” को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जो शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए विशेष रूप से स्कूलों एवं कॉलेजों के सामने पहुँचकर नशा मुक्ति का संदेश दे रहा है। अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना तथा उन्हें स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
*स्कूलों-कॉलेजों में विशेष जागरूकता अभियान*
अभियान के तहत रांची शहर के प्रमुख शिक्षण संस्थानों में लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 16 मार्च से 18 मार्च तक तीन दिनों के दौरान जिन संस्थानों में “नवचेतना रथ” पहुँचा, उनमें प्रमुख हैं— रांची वीमेंस कॉलेज, बीआईटी मेसरा (लालपुर एक्सटेंशन), सेंट जेवियर्स कॉलेज, सेंट एलॉयसियस, उर्सुलाइन इंटर कॉलेज, सेंट ऐन्स गर्ल्स हाई स्कूल एंड कॉलेज, एक्सआईएसएस, कार्मेल स्कूल, ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, बिशप्स स्कूल, डॉन बॉस्को स्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूल (बरियातू), केंद्रीय विद्यालय, डोरंडा कॉलेज, दिल्ली पब्लिक स्कूल सहित अन्य कई स्कूल एवं कॉलेज शामिल हैं।
इन संस्थानों में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव, उसके दुष्परिणामों से बचाव के उपाय एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा हैं। अभियान के अंतर्गत विभिन्न रचनात्मक एवं जागरूकता गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं,।
सीसीएल एवं प्रभात खबर की यह संयुक्त पहल समाज, विशेषकर युवाओं को नशे से दूर रखने तथा एक स्वस्थ, जागरूक और सशक्त समाज के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
