अनियंत्रित टैंकर फाटक सुरक्षा खम्भा में टकराया

डीडीयू नगर । अलीनगर सकलडीहा मार्ग कचमन रेलवे फाटक पर शनिवार को सुबह मुगलसराय की ओर से सकलडीहा जा रही टैंकर अनियंत्रित होकर फाटक सुरक्षा खम्भा में टकरा गई। हालांकि इससे कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ कुछ देर के लिए अफरा तफरी का माहौल हो गया।

NTPC

 अलीनगर में तीन आयल डिपो होने के कारण आए दिन दर्जनो टैंकर का आवागमन उक्त मार्ग के माध्यम से गाजीपुर, मऊ, जौनपुर सहित होता है ।शनिवार को सुबह डिपो से तेल लेकर सकलडीहा की ओर जा रहा था। टैंकर अनियंत्रित होकर खंभा में टक्कर होते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। इस दौरान अफरा  तफरी का माहौल बन गया। तत्पश्चात चालक टैंकर को सही कर सकलडीहा की तरफ जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *