क्षेत्र में मानकों को दरकिनार कर अवैध खनन परिवहन कराने वालों में मचा हड़कम

अहरौरा, मिर्जापुर/ जनपद के अहरौरा क्षेत्र के विभिन्न पहाड़ियों पर स्थित एक ही सिंडीकेट से जुड़े चौबीस खनन पट्टा धारकों को मानकों को दरकिनार कर खनन करने, परिवहन करने सहित अन्य आरोपों में खनन विभाग से नोटिस मिलने पर हड़कम मच गया है।
बता दें की अहरौरा क्षेत्र के भगोतीदेई, सोनपुर, चकजाता, एकली, धुरिया, जिंगना इत्यादि पहाड़ियों में मानकों को दरकिनार कर ब्लास्टिंग करने और खनन करने का इन दिनों जोरों पर चल रहा है। लगातार शिकायत मिलने के बाद भी विभाग आंखे बंद किए रहता है। अहरौरा जमुई मार्ग इतना अधिक धूल गर्दा उड़ता है की लोगों का चलना मुश्किल हो गया है लोग दमा, श्वास सहित अन्य रोगों के मरीज हो रहे हैं लेकिन यह सब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से जुड़े अधिकारियों को दिखाई नहीं पड़ रहा है।
अब क्षेत्र में मानकों को दरकिनार कर चौबीस खनन पट्टा धारकों को अवैध खनन, अवैध परिवहन सहित अन्य आरोपों में खनन अधिकारी द्वारा नोटिस दिए जानें से क्षेत्र में हड़कम मच गया है। बता दें की कुछ खनन पट्टा धारकों द्वारा मानकों से अधिक खनन करने के बाद पहाड़ों में तालाब की तरह बन गए गहरे गड्ढों को पाटने का भी काम किया जा रहा है।

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
