जनगणना-2027 के अंतर्गत चयनित “फील्ड ट्रेनर्स” के प्रथम बैच का प्रशिक्षण तीसरे दिन  सम्पन्न

सोनभद्र। जनगणना-2027 के अंतर्गत जनपद सोनभद्र में चयनित “फील्ड ट्रेनर्स” के प्रथम बैच के प्रशिक्षण का समापन तीसरे दिन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। समापन दिवस के अवसर पर जनगणना निदेशालय से पधारे डिप्टी डायरेक्टर हेमन्त कुमार वर्मा ने डिजिटल जनगणना के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को डिजिटल माध्यम से जनगणना कार्य की प्रक्रिया, उसकी उपयोगिता एवं सावधानियों के बारे में समझाया। इस दौरान जनपद के मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रतिभागियों के प्रश्नों को गंभीरता से सुनते हुए उनकी सभी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।
प्रशिक्षण के अंत में सभी फील्ड ट्रेनर्स को फील्ड में डेमो के माध्यम से डिजिटल जनगणना का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया। उन्हें नक्शे के आधार पर हाउस लिस्टिंग ब्लॉक तैयार करने, मकान गणना करने तथा “हाउस लिस्टिंग” की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया गया। साथ ही नजरिया नक्शा (स्केच मैप) बनाकर यह भी बताया गया कि बिखरे हुए मकानों की सही तरीके से नंबरिंग कैसे की जाए और कार्य को व्यवस्थित रूप से पूर्ण किया जाए। प्रशिक्षण में लैंडमार्क चिन्हित करने की विधि पर भी विशेष रूप से प्रकाश डाला गया। प्रशिक्षण के सफल समापन के साथ ही फील्ड ट्रेनर्स को आगामी जनगणना कार्य के लिए पूरी तरह तैयार किया गया।

NTPC
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *