नव वर्ष के जश्न में डूबा पर्यटन स्थल लिखनिया दरी, सुरक्षा के व्यापक प्रबंध 

अहरौरा, मिर्जापुर/ नव वर्ष के पहले दिन क्षेत्र के पर्यटन स्थल जहां गुलजार रहे वहीं माता भंडारी देवी के मंदिर में पहुंच कर हजारों भक्तों ने मत्था टेका और मां से नव वर्ष को मंगलमय बनाने के लिए आशीर्वाद मांगा। नव वर्ष के पहले दिन गुरुवार को क्षेत्र के प्राकृतिक पर्यटन स्थल लिखनिया दरी, चुना दरी, अंदर सुंदर, सहित अहरौरा बांध, ज़रगो जलाशय पर लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली।वाराणसी, चंदौली, सोनभद्र सहित आसपास से पहुंचे हजारों लोगों ने नव वर्ष का जश्न मनाया और मौज मस्ती किया। वही भंडारी देवी मंदिर पहुंच कर लोगों ने दर्शन पूजन किया। वही सुरक्षा के लिए प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार मिश्रा मय फोर्स चक्रमण करते नजर आए।

NTPC
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *