जरगो बांध हत्या कांड में तीसरा इनामी आरोपी गिरफ्तार 

Spread the love

अहरौरा, मिर्जापुर/ स्थानीय थाना क्षेत्र के जरगो जलाशय पर   21 अगस्त को युवक प्रदीप पटेल को मारपीट कर बांध के पानी में डूबा डूबा कर मार दिए जाने के बाद मृतक की पत्नी प्रियंका पटेल  निवासिनी इमिलिया खुर्द  अहरौरा द्वारा दर्ज़ कराएं गए हत्या के मुकदमे में पुलिस ने तीसरे पच्चीस हजार रूपए के इनामिया आरोपी विनोद पाल को शुक्रवार को देर शाम लगभग आठ बजे चुनार चौराहे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।  प्रियंका पटेल ने अपने पति के हत्या का मुकदमा दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था की उनके पति प्रदीप पटेल जरगो जलाशय पर घूमने गए थे की  जरगो के ठेकेदार और उनके कर्मचारियों ने मारपीट कर बांध के पानी में डुबाकर मार दिया था। उपनिरीक्षक अमरनाथ यादव एव उनकी टीम ने 25  हजार रूपए के इनामिया तीसरे आरोपी  विनोद पाल उर्फ माधव पुत्र श्यामलाल पाल निवासी तेन्दुआ कला थाना चुनार  मीरजापुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *