भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव द्वारा लगाया गया पौधा वन विभाग की लापरवाही से सूखा 

Spread the love

अहरौरा, मिर्जापुर/ वन विभाग प्रति वर्ष पौध रोपण के लिए अभियान चला कर लाखों पौधे लगाता है लेकिन उनकी हिफाजत नहीं कर पाता। इसी तरह विगत दिनों भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह स्वदेशी जागरूकता अभियान के तहत अहरौरा नगर में जनसंपर्क के बाद क्रय विक्रय सहकारी समिति में विधि विधान के साथ वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच तीन पौधे लगाए थे लेकिन एक भी पौधे को वन विभाग जिन्दा नहीं रख पाया।  देख रेख की जिम्मेदारी तय न होने से करोड़ों पौधे इसी तरह सूख जाते हैं और पर्यावरण के कथित रक्षक फोटो खिंचाने के बाद खिसक लेते हैं।

वन विभाग के रेंजर आनंद शेखर की देखरेख में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच अपने करकमलों से क्रय विक्रय सहकारी समिति में तीन पौधें लगाए थे। उन पौधों को फाइबर की जाली से वन विभाग ने घेरा बनाकर सुरक्षित भी किया था लेकिन नियमित देखरेख न किए जानें के कारण तीनों पौधे सुख गए। इसी तरह इस वर्ष अभियान के तहत बन विभाग ने अहरौरा बन रेंज की खाली पड़ी भूमि पर लाखों लोग पौधा लगाए। उसमें से कितने बचे हैं यह जांच का प्रश्न है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *