तीन दिवसीय युवा खेल महोत्सव सम्पन्न
सोनभद्र। युवा खेल महोत्सव का समापन सोमवार को किया गया। सोनभद्र योगासन खेल संघ द्वारा युवा खेल महोत्सव का शुभारंभ 18 अप्रैल,2025 को किया गया था। युवा खेल महोत्सव का आरंभ युवाओं में खेल के प्रति रुचि को बढ़ाने के लिए किया गया था। जिसमें खो खो, कराटे, कबड्डी, योग और हैमर बाल जैसे प्रसिद्ध खेलों को शामिल किया गया था। युवा खेल महोत्सव का समापन समारोह डाइट के मैदान में किया गया। जिसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी सोनभद्र के अध्यक्ष डॉ आर एस सिंह, अतिथि के रूप में डिप्टी सीएमओ डॉक्टर एस के जयसवाल, अतिथि के रूप में जिला खेल अधिकारी शमीम अहमद, अतिथि के रूप में गुरमा जेल से जेलर जेपी दुबे, हैमर बॉल के अध्यक्ष संतोष कुमार पांडे खो-खो के अध्यक्ष आर पी जैन, कराटे खेल के अध्यक्ष विकास सोनकर और सोनभद्र योगासन खेल संघ की अध्यक्ष पूनम शामिल हुए। युवा खेल महोत्सव 18 अप्रैल 2025 खेलों के आयोजन में सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल शक्ति नगर, सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल रॉबर्ट्सगंज, प्रकाश जीनियस पब्लिक इंग्लिश स्कूल रॉबर्ट्सगंज, डीएवी स्कूल रॉबर्ट्सगंज, जय प्रकाश नारायण आश्रम पद्धति विद्यालय रॉबर्ट्सगंज ग्लेन हिल स्कूल रॉबर्ट्सगंज स्कूल ने भाग लिया। जिसमें प्रथम स्थान पर रिहंद नगर अंडर 17 को ब्वायज और प्रकाश जीनियस पब्लिक इंग्लिश स्कूल दूसरे स्थान पर रहे। अंडर 17 गर्ल्स प्रकाश जीनियस पब्लिक स्कूल प्रथम स्थान पर और दूसरे स्थान पर के वी स्कूल रहे। इसी प्रकार कबड्डी गल्र्स अंडर-19 में प्रकाश जीनियस पहले स्थान पर और अंडर-19 ग्लेशियल स्कूल रॉबर्ट्सगंज स्कूल सेकंड स्थान पर रहे। इसी प्रकार बॉयज में अंडर 17 प्रकाश जीनियस स्कूल फर्स्ट और अंडर 19 प्रकाश जीनियस स्कूल प्रथम स्थान पर दूसरे स्थान पर डीएवी स्कूल रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र को मिला। इसी प्रकार समापन समारोह में हैमर बाल का आयोजन किया गया। जिसमें बॉयज प्रकाश जीनियस स्कूल प्रथम स्थान पर कान्वेंट स्कूल दूसरे स्थान पर स्कूल कॉन्वेंट शक्तिनगर सोनभद्र दूसरे रनर स्थान पर थे। इसी प्रकार गल्र्स में प्रकाश जीनियस पब्लिक इंग्लिश स्कूल प्रथम स्थान पर और जय प्रकाश नारायण आश्रम पद्धति स्कूल रावर्ट्सगंज दूसरे स्थान पर थे। कराटे खेल में पांच स्कूल के बच्चों ने भाग लिया। जिसमें प्रथम स्थान पर दृष्टि सेल्फ अकादमी ओबरा दूसरे स्थान पर ग्लेन हिल स्कूल रॉबर्ट्सगंज ने प्राप्त किया। कराटे ऑफिशियल के रूप में मोनिका, विकास सोनकर, सी एल यादव और धीरज कुमार शामिल थे द्य खो खो के ऑफिशियल प्रदीप यादव, संजीव तिवारी और वाहिद हुसैन, कबड्डी के ऑफिशियल इशांत श्रीवास्तव, राकेश केसरी, अभय पटेल, सुप्रिया पाल शामिल थे। हैमर बॉल के जिला सचिव दीपक श्रीवास्तव, टेक्निकल डायरेक्टर अशोक कुमार सिंह ऑफिशियल अलका, सुप्रिया, रोशनी, मुर्शिद जमाल, राकेश केसरी, अरना पांडे शामिल हुए। युवाओं में खेल की भावना को बढ़ाने के लिए युवा खेल महोत्सव का आरंभ किया गया था, जिसमें कार्यकर्ता के रूप में राजकुमार प्रजापति भी शामिल थे।

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।