भगवान परशुराम के अपमान को लेकर योगी सरकार के खिलाफ ब्राह्मण समाज का भारी आक्रोश

Spread the love

मनोज पांडेय

प्रयागराज। आज अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित राजेंद्र नाथ त्रिपाठी के आवाहन पर APS लान, सेनानी बिहार, तेलीबाग, लखनऊ में 100 से ऊपर ब्राह्मण संगठनों के अध्यक्षों ने बैठक में भाग लिया। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित राजेंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि राजनीतिक दलों के ब्राह्मण विरोधी सोच और क्रियाकलापों से हमें संगठित होकर सोच समझकर के कार्य करने की आवश्यकता है। गत दिनों भगवान श्री परशुराम जी के प्राकट्य दिवस पर लखनऊ सहित पूरे प्रदेश के लगभग 50 जगह से ऊपर योगी प्रशासन द्वारा यात्रा रोककर ब्राह्मण समाज की भावनाओं को आहत किया गया तथा भगवान श्री परशुराम का भारी अपमान किया गया। जबकि इस सरकार को प्रदेश से लेकर केंद्र तक स्थापित करने में ब्राह्मण समाज का सत प्रतिशत सर्वश्रेष्ठ योगदान रहा है।

बैठक में योगी सरकार के खिलाफ भारी आक्रोश देखने को मिला। तथा एक स्वर से योगी सरकार द्वारा ब्राह्मणों की उपेक्षा तिरस्कार उत्पीड़न आदि कार्यवाही की निंदा की गई। समस्त संगठनों के अध्यक्षों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित राजेंद्र नाथ त्रिपाठी के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए भगवान श्री परशुराम के समक्ष खड़ा होकर एक जुट रहने की शपथ ली। भाजपा नेता शिव प्रकाश मिश्रा ने ब्राह्मण संगठन प्रमुखों की भारी उपस्थिति से प्रसन्न होकर कहा कि सभी संगठन समाज हित के लिए एक मजबूत एकता का निर्माण करें तथा एकजुट होकर समाज के लिए संघर्ष करें। बैठक को प्रमुख रूप से धनंजय द्विवेदी (अध्यक्ष ओम ब्राह्मण सभा), विनय तिवारी (अध्यक्ष परशुराम सेना) , वेद प्रकाश शुक्ला (अध्यक्ष ब्राह्मण हिंद महागठबंधन), कृपा निधान तिवारी (अध्यक्ष चाणक्य परिषद), राहुल त्रिवेदी (अध्यक्ष शिव तांडव सनातन सभा), शिव शंकर तिवारी (ब्राह्मण महासभा भारत), डॉक्टर आनंद कुमार चौबे (अध्यक्ष विप्र महासंघ), अनिकेत शर्मा (अध्यक्ष महाकाल सेना), डॉक्टर रिचा शर्मा, एडवोकेट शीला मिश्रा, मुकेश दुबे, दीपक पांडे, हरि नाथ सिंह, सुदेव पांडे, प्रदीप शर्मा, हरि प्रकाश शर्मा, सहित तमाम लोगों ने बैठक को संबोधित किया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *