भारतीय संस्कृति को जीवन्त रखना ही सनातन संघ का मूल उद्देश्य – कन्हैया पाण्डेय 

राष्ट्रीय सनातन संघ का होली मिलन समारोह : एकता और भाईचारे का संदेश

NTPC

चोलापुर (वाराणसी)। राष्ट्रीय सनातन संघ का होली मिलन समारोह चोलापुर विकासखंड अंतर्गत मोहाव चौराहे के बगल में स्थित कान्हा रेस्टोरेंट में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि शिवनारायण सिंह, खंड विकास अधिकारी चोलापुर ने कहा कि सनातन संस्कृति को अपनाकर हम अपने जीवन को सार्थक बना सकते हैं। डॉक्टर आर बी यादव, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक चोलापुर ने कहा कि सनातन संस्कृति हमें पर्यावरण के साथ चलने और भाईचारे के साथ जीवन जीने की शिक्षा देती है। दीपक कुमार थाना प्रभारी चोलापुर ने कहा कि सनातन संस्कृति हमें प्रेम और एकता के साथ रहने की प्रेरणा देती है।

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश सचिव नागेश्वर सिंह ने कहा कि आपसी सौहार्द, सामाजिक समरसता और एकता का संदेश देने के लिए सनातन संस्कृति ने हमें त्यौहारों के रुप में अनेक अवसर दिए हैं जिसे अपना कर हम सभी एक रह सकते हैं। राष्ट्रीय सनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कन्हैया पांडेय ने कहा कि सनातन संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हमें एकजुट होकर काम करना होगा। सनातन संस्कृति को जीवन्त रखना ही सनातन संघ का मूल उद्देश्य है। राष्ट्रीय प्रभारी देवेंद्र पांडेय ने कहा कि सनातन संस्कार को हर गांव में खोलकर हर सनातनियों को सनातन संस्कार देने की आवश्यकता है। इस अवसर पर गजेंद्र सिंह, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पूर्व जिला अध्यक्ष, विजय शंकर चौबे, सोनू सिंह पत्रकार, और सुमन पांडेय, मंडल अध्यक्ष वाराणसी, ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में वाराणसी मंडल, वाराणसी जिला, और वाराणसी नगर के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *