*केंद्र की मोदी एवं प्रदेश की योगी सरकार द्वारा देश के साथ-साथ पूरे उत्तर प्रदेश में भारी पैमाने पर विकास एवं निर्माण कार्य किए गए हैं-मंत्री रविन्द्र जायसवाल*
* वाराणसी। उत्तर प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने उत्तर प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सर्किट हाउस सभागार में प्रेस से वार्ता हुए कहा कि केंद्र की मोदी एवं उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा देश के साथ-साथ पूरे उत्तर प्रदेश में भारी पैमाने पर विकास एवं निर्माण कार्य किए गए हैं। जिसका लाभ जन सामान्य को मिल रहा है। उन्होंने विगत 8 वर्षों के कार्यकाल में विकास कार्यों को गिनाते हुए बताया कि काशी में रू0 40536 करोड़ से अधिक लागत की मार्ग, सेतु, पेयजल, सीवरेज, एसटीपी, शिक्षा, स्वास्थ्य, ऊर्जा, पर्यटन, नगर विकास एवं
पुलिस कल्याण आदि से सम्बन्धित 458 परियोजनायें पूर्ण कराकर आमजन को लोकार्पित की गयी हैं। इसके अतिरिक्त लगभग 15000 करोड़ से अधिक लागतकी विभिन्न परियोजनाओं का निर्माण कार्य प्रगति पर है।
मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने बताया कि जनपद में रू0 22408 करोड़ से अधिक लागत से रिंग रोड, राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य मार्ग, जिला मार्ग एवं सेतु निर्माण सम्बन्धी 102 परियोजनाओं का निर्माण पूर्ण कराया गया है। इसके अतिरिक्त रू0 4955.00 करोड़ से अधिक लागत के सड़को एवं सेतुओं का निर्माण कार्य प्रगति है। जनपद में रू0 1529 करोड़ से अधिक लागत से रेलवे, एयर पोर्ट एवं जलमार्ग
का निर्माण पूर्ण कराया गया है। इसके अतिरिक्त 3809 करोड़ से अधिक लागत की रेलवे एवं एयरपोर्ट आदि की परियोजनाओं का निर्माण कार्य प्रगति पर है।
स्मार्ट सिटी परियोजना के अन्तर्गत जनपद में रू0 877.65 करोड़ की लागत से 34 परियोजनायें पूर्ण करायी गयी हैं जिनमें मुख्य रूप से काशी इन्टीग्रटेड
कमाण्ड कन्ट्रोल सेन्टर, शहर में 720 स्थलों पर उन्नत सर्विलांस कैमरे, वाराणसी स्पोर्ट्स काम्पलेक्स सिगरा, टाउन हाल शापिंग काम्प्लेक्स का निर्माण, थ्री टी
अरबन डिजिटल मैप एवं गौदौलिया चौक पर मल्टीलेवल टू व्हीलर पार्किंग का निर्माण आदि है। रू0 1000 करोड़ से अधिक लागत की 60 सीवरेज एवं पेयजल सम्बन्धी परियोजनायें पूर्ण करायी गयी हैं। इसके अतिरिक्त वर्तमान में 900 करोड़ से अधिक लागत की परियोजनायें निर्माणाधीन हैं।
मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने शहर उत्तरी विधान सभा में विगत 8 वर्षों में किये गए कार्य की जानकारी देते हुए बताया कि विधायक निधि-कुल धनराशि 1191.74 लाख की लागत से कुल 372 कार्य किये गए। मेडिकल लाभ 36.95 लाख से कुल 69 लोगों को स्वास्थ्य लाभ, सड़क निर्माण कार्य 840.20 लाख से कुल 154 सड़क निर्माण कार्य, सोलर लाईट 29 लाख की लागत से किया गया, विद्युतीकरण 11.52 लाख की लागत से किया गया, पेयजल 5.2 लाख की लागत से किया गया, ओपेन जिम 2 करोड़ 30 लाख की लागत से कुल 128 पार्कों में लगाया गया ।

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।