SONBHADRA

21 वर्ष पुराने मामले में अभियुक्त को सजा, न्यायालय ने सुनाया निर्णय

21 वर्ष पुराने मामले में अभियुक्त को सजा, न्यायालय ने सुनाया निर्णय

सोनभद्र। जनपद की न्यायालय ने 21 वर्ष पुराने आपराधिक प्रकरण में दोष सिद्ध पाए जाने पर अभियुक्त को सजा सुनाई है। यह मामला गोवध निवारण अधिनियम से संबंधित बताया गया। लंबे समय तक चली सुनवाई के बाद अदालत ने साक्ष्यों और गवाहों के बयान के आधार पर निर्णय सुनाया,अभियोजन पक्ष की ओर से प्रस्तुत प्रमाणों को न्यायालय ने स्वीकार किया। निर्णय में अभियुक्त को निर्धारित कारावास के साथ आर्थिक दंड भी लगाया गया। अदालत ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और सामाजिक सद्भाव के लिए ऐसे मामलों में कठोर दृष्टिकोण आवश्यक है।निर्णय के बाद न्यायालय परिसर में सुरक्षा…
Read More
अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई, 25 घन मीटर गिट्टी से लदा हाइवा सीज, एक गिरफ्तार

अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई, 25 घन मीटर गिट्टी से लदा हाइवा सीज, एक गिरफ्तार

सोनभद्र। जनपद में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ओबरा क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बग्गा नाला के पास सघन चेकिंग के दौरान 25 घन मीटर अवैध गिट्टी से लदा हाइवा पकड़ा गया। पुलिस टीम को देखते ही चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, जबकि सह चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर अवैध खनन के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार और खान निरीक्षक अतुल दुबे…
Read More
मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला सुरक्षा और साइबर जागरूकता अभियान

मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला सुरक्षा और साइबर जागरूकता अभियान

सोनभद्र। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से पुलिस ने मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत जनपद में जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ. चारु द्विवेदी के नेतृत्व में विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित किए गए।विद्यालयों, महाविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों और बाजारों में महिलाओं को गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा के उपाय, महिला उत्पीड़न से जुड़े कानून और साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी गई। ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी कॉल, सोशल मीडिया दुरुपयोग और ओटीपी साझा न करने के बारे में जागरूक किया गया।अभियान के तहत बाजारों में एसिड बिक्री करने वाली…
Read More
तीन वर्षीय मासूम को पुलिस और चाइल्ड लाइन ने परिवार से मिलाया

तीन वर्षीय मासूम को पुलिस और चाइल्ड लाइन ने परिवार से मिलाया

सोनभद्र। पुलिस की तत्परता से एक तीन वर्षीय बालिका को सकुशल उसके परिवार से मिला दिया गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि पुलिस लाइन तिराहा मेन रोड के पास एक छोटी बच्ची अकेली भटकती मिली है।सूचना मिलते ही थाना एएचटी की टीम और चाइल्ड लाइन 1098 के सदस्य मौके पर पहुंचे और बच्ची को सुरक्षित संरक्षण में लिया। आसपास पूछताछ और खोजबीन के बाद पता चला कि बच्ची अनपरा क्षेत्र की रहने वाली है और अपनी बुआ के साथ चुर्क आई थी। खेलते समय वह घर से दूर निकल गई थी। सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बच्ची…
Read More
यातायात नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई,4 ऑटो और 1 पिकअप वाहन सीज

यातायात नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई,4 ऑटो और 1 पिकअप वाहन सीज

सोनभद्र। जनपद में सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में प्रभारी यातायात कृष्ण कुमार शुक्ला और यातायात टीम ने रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया।सुकृत रोड, बढ़ौली से सब्जी मंडी सर्विस रोड और धर्मशाला से वाराणसी रोड सर्विस रोड पर रांग साइड चलने वाले, बिना नंबर प्लेट, बिना वैध कागजात और निर्धारित स्थान के बजाय अन्य जगहों पर सवारी भरने वाले वाहनों की जांच की गई।चेकिंग के दौरान दो ऑटो चालक बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के सवारी भरते मिले। वहीं दो डग्गामार ऑटो निर्धारित स्टैंड की…
Read More
अपर आयुक्त ने दुद्धी तहसील का किया निरीक्षण 

अपर आयुक्त ने दुद्धी तहसील का किया निरीक्षण 

दुद्धी, सोनभद्र। विंध्याचल मंडल के अपर आयुक्त (प्रशासन) राजकुमार द्विवेदी ने बुधवार की दोपहर तहसील मुख्यालय स्थित उपजिलाधिकारी कार्यालय /न्यायालय एवं तसीलदार कार्यालय/न्यायालय सहित मुकदमों के निस्तारण एवं पेंडिंग पत्रावलियों ,पत्रावलियों के रखरखाव ,धारा 116 एवं 24 के  2023 से अब तक के पत्रावलियों,धारा 76 सहित अन्य पत्रावलियों का गंभीरता से करीब चार घंटे  निरीक्षण किया।इसके उपरांत उन्होंने संग्रह अमीन कार्यालय ,नजारत के रजिस्टर नंबर 4, अहलमद कार्यालय के माल एवं फौजदारी आदि  कार्यालय  एवं उनमें रखे पत्रावलियों आदि का निरीक्षण किया।साथ ही तहसील परिसर के साफ सफाई की व्यवस्थाओं को भी देखा।देर शाम उन्होंने नगर पंचायत कार्यालय का निरीक्षण…
Read More
रसोइयों ने किया कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

रसोइयों ने किया कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

सोनभद्र। परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर जिला कलेक्टर कार्यालय बुधवार को पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा। रसोइयों ने न्यूनतम मानदेय में वृद्धि, स्थायीकरण और अन्य कल्याणकारी योजनाओं को शीघ्र लागू करने की मांग की। माध्यमिक भारतीय रसोईया वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश ने बताया कि वर्ष 2004 से न्यूनतम मानदेय के अंतर बकाया का भुगतान नहीं हुआ है। संगठन ने रसोइयों से 11 माह के बजाय पूरे 12 माह कार्य लेने और तदनुसार मानदेय देने की मांग की है।   प्रदर्शनकारी रसोइयों का कहना…
Read More
रासलीला का तीसरा दिन:माटी चोरी’ और ‘ऊखल बंधन’ लीला ने मोहा भक्तों का मन

रासलीला का तीसरा दिन:माटी चोरी’ और ‘ऊखल बंधन’ लीला ने मोहा भक्तों का मन

रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र। स्थानीय श्री रामलीला मैदान में आयोजित 11 दिवसीय श्रीकृष्ण रासलीला के तीसरे दिन भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का भव्य मंचन किया गया। मथुरा-वृंदावन से आए कलाकारों ने अपनी जीवंत प्रस्तुति से पांडाल में मौजूद श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। मंचन की शुरुआत नटखट कान्हा द्वारा सखाओं के साथ माटी खाने के प्रसंग से हुई। जब माता यशोदा उन्हें पकड़ती हैं और मुख खोलने को कहती हैं, तो कान्हा के मुख में ब्रह्मांड के दर्शन पाकर मैया अचंभित रह जाती हैं। इस दृश्य ने दर्शकों को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। इसके बाद माता यशोदा द्वारा बाल…
Read More
विंढमगंज में पंकज होंडा शोरूम का भव्य शुभारम्भ

विंढमगंज में पंकज होंडा शोरूम का भव्य शुभारम्भ

विंढमगंज/सोनभद्र। स्थानीय बकरी बाजार के पास स्थित पंकज होंडा शोरूम का बुधवार को फीता काटकर भव्य शुभारम्भ किया गया। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंडियन बैंक के मैनेजर अभिषेक कुमार रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में थाना अध्यक्ष शिवकुमार सिंह, समाजसेवी अशोक जायसवाल, प्रभात शंकर पांडे, पत्रकार रामदास कुशवाह सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर और फीता काटकर शोरूम का उद्घाटन किया। शोरूम के प्रोपराइटर पंकज कुमार ने सभी अतिथियों का बुके देकर स्वागत और सम्मान किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान सलैयाडीह प्रतिनिधि…
Read More
रालोद के प्रयास से निलंबित शिक्षिकाओं की ससम्मान बहाली

रालोद के प्रयास से निलंबित शिक्षिकाओं की ससम्मान बहाली

सोनभद्र। राष्ट्रीय लोकदल सोनभद्र के प्रयास से बेसिक शिक्षा विभाग में निलंबित की गई तीन महिला शिक्षिकाओं को ससम्मान बहाल कर दिया गया है। कुछ माह पूर्व शिक्षक हित में आंदोलन करने पर प्राथमिक महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष कौशर जहां सिद्दीकी सहित वर्षा वर्मा और सोनाली मजूमदार को निलंबित कर दिया गया था। बाद में संघ पदाधिकारियों ने इस मामले से रालोद जिला कार्यालय को अवगत कराया।मामले को गंभीरता से लेते हुए रालोद प्रतिनिधियों ने संबंधित अधिकारियों से मिलकर निष्पक्ष जांच और बहाली की मांग की। इसके बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पांडेय ने जांच के उपरांत कौशर…
Read More