SONBHADRA

पंचायत निर्वाचन नामावली के वृहद पुनरीक्षण की संशोधित समय-सारणी जारी

पंचायत निर्वाचन नामावली के वृहद पुनरीक्षण की संशोधित समय-सारणी जारी

सोनभद्र। जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावलियों के वृहद पुनरीक्षण के लिए संशोधित समय-सारणी निर्धारित की गई है। दावे और आपत्तियों के निस्तारण के बाद पांडुलिपियां तैयार करने एवं सत्यापन की अवधि 7 जनवरी से 16 मार्च 2026 तक निर्धारित है। पूरक सूचियों का कम्प्यूटरीकरण 21 फरवरी से 16 मार्च 2026 तक किया जाएगा।मतदाता सूचियों का क्रमांकन, वार्ड मैपिंग, मतदाता आवंटन तथा डाउनलोडिंग की प्रक्रिया 17 मार्च से 13 अप्रैल 2026 तक चलेगी। अंतिम प्रकाशन 15 अप्रैल 2026 को किया जाएगा। पुनरीक्षण के दौरान सार्वजनिक अवकाश…
Read More
होली पर 4 मार्च को शाम 4 बजे तक शराब, भांग और ताड़ी की दुकानें बंद रहेंगी

होली पर 4 मार्च को शाम 4 बजे तक शराब, भांग और ताड़ी की दुकानें बंद रहेंगी

सोनभद्र। होली पर्व को देखते हुए जनपद में कानून-व्यवस्था और लोक शांति बनाए रखने के लिए जिला मजिस्ट्रेट बद्री नाथ सिंह ने आदेश जारी किया है।04 मार्च 2026 को अपराह्न 4 बजे तक जनपद की सभी देशी शराब, कम्पोजिट शॉप, मॉडल शॉप, भांग और ताड़ी की फुटकर एवं थोक दुकानें बंद रहेंगी।संयुक्त प्रांत आबकारी अधिनियम 1910 की धारा 59 के तहत यह आदेश जारी किया गया है। बंदी दिवस के लिए अनुज्ञापियों को किसी प्रकार का प्रतिफल देय नहीं होगा। आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
Read More
एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने विनोद जाखड़,बढ़ौली चौराहे पर मिष्ठान वितरण, छात्र नेताओं ने नारे लगाकर किया स्वागत

एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने विनोद जाखड़,बढ़ौली चौराहे पर मिष्ठान वितरण, छात्र नेताओं ने नारे लगाकर किया स्वागत

सोनभद्र। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा राजस्थान प्रदेश के एनएसयूआई अध्यक्ष एवं राजस्थान विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष रहे विनोद जाखड़ को राष्ट्रीय छात्र संगठन का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया। जैसे ही नियुक्ति की घोषणा हुई, छात्र नेताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई।बढ़ौली चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिष्ठान खिलाकर खुशी जाहिर की। इस दौरान “राहुल गांधी जिंदाबाद” और “विनोद जाखड़ जिंदाबाद” के नारों से वातावरण गूंज उठा।जिला अध्यक्ष अंशु गुप्ता ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर चर्चाएं तेज थीं और विभिन्न प्रदेशों के नेताओं के इंटरव्यू…
Read More
एनसीएल की निगाही परियोजना ने सीएसआर के तहत वार्ड 24 में लगाया नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर

एनसीएल की निगाही परियोजना ने सीएसआर के तहत वार्ड 24 में लगाया नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर

150 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का उठाया लाभ सोनभद्र, सिंगरौली।  एनसीएल द्वारा सीएसआर के तहत सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने के उद्देश्य से समय-समय पर अनेक स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाता रहा है, इसी क्रम में गत गुरुवार को एनसीएल की निगाही परियोजना ने निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत वार्ड क्रमांक 24, नवानगर में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। शिविर के दौरान निगाही परियोजना से चिकित्सकों की टीम ने उपस्थित लोगों के सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण सहित गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य का परीक्षण किया तथा उन्हें नि:शुल्क दवाइयों का भी वितरण किया। इस अवसर पर…
Read More
विंध्याचल में इंडस्ट्रियल बैडमिंटन टूर्नामेंट 2026 का भव्य शुभारंभ

विंध्याचल में इंडस्ट्रियल बैडमिंटन टूर्नामेंट 2026 का भव्य शुभारंभ

सोनभद्र, सिंगरौली। विंध्याचल के वीवा क्लब में बहुप्रतीक्षित इंडस्ट्रियल बैडमिंटन टूर्नामेंट 2026 का शुभारंभ उत्साह और उमंग के साथ हुआ। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र की प्रमुख औद्योगिक इकाइयों  एनटीपीसी विंध्याचल, एनटीपीसी रिहंद, एनटीपीसी सिंगरौली, एनसीएल, रिलायंस पावर (सासन), हिंडाल्को (महान) तथा अदानी पावर की टीमें भाग ले रही हैं। यह आयोजन फिटनेस, टीमवर्क और अंतर-उद्योगीय सौहार्द को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उद्घाटन समारोह में महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) ए.जे. राजकुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ एम. सुरेश, महाप्रबंधक (मेंटेनेंस एवं एडीएम),  एस.के. सिन्हा, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं एफएम) एवं अध्यक्ष (स्पोर्ट्स काउंसिल)…
Read More
लोझरा की टीम ने 9 अंकों से जीतकर प्रांतीय स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का खिताब जीता

लोझरा की टीम ने 9 अंकों से जीतकर प्रांतीय स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का खिताब जीता

अनपरा, सोनभद्र।हिंडालको रेनुसागर के यूनिट हेड आर पी सिंह के दिशा निर्देशन में  ग्रामीण विकास विभाग रेनुसागर एवं भीमराव अम्बेडकर युवा क्लब, कुलडोमरी बैरपान  के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय  प्रांतीय स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन मैच अत्यंत रोमांचक मुकाबले के साथ हुआ। प्रतियोगिता के फाइनल मैच में लोझरा की कबड्डी टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए बैरपान की कबड्डी टीम को 9 अंकों से पराजित कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।बैरपान स्थित कबड्डी खेल मैदान में आयोजित प्रांतीय स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मैच लोझरा एवं बैरपान के मध्य खेला गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि…
Read More
मलीन बस्ती के लोगों का सांकेतिक विरोध, नियमितीकरण की मांग

मलीन बस्ती के लोगों का सांकेतिक विरोध, नियमितीकरण की मांग

डाला/सोनभद्र (राकेश जायसवाल) गुरुवार सुबह मलीन बस्ती एकता समिति के बैनर तले दर्जनों स्थानीय नागरिकों ने डाला शहीद स्थल पर पहुंचकर प्रशासन द्वारा जारी खाली करने की नोटिस के विरोध में सांकेतिक प्रदर्शन किया। लोगों ने शांतिपूर्वक एकत्र होकर अपनी समस्याएं रखीं और बस्ती को नियमित किए जाने की मांग उठाई।स्थानीय निवासी नागेन्द्र पासवान ने बताया कि उनका परिवार लगभग 60 वर्षों से यहां रह रहा है। उनके अनुसार उनके पिता ने भी अपना पूरा जीवन यहीं बिताया और अब वे स्वयं अपनी आधी उम्र इसी बस्ती में गुजार चुके हैं। उनका कहना है कि अचानक नोटिस देकर बेदखल करना…
Read More
4 मार्च को मनाई जाएगी होली, 2 मार्च को होगा होलिका दहन

4 मार्च को मनाई जाएगी होली, 2 मार्च को होगा होलिका दहन

दुद्धी। श्री रामलीला कमेटी के तत्वाधान में मंगलवार को श्री संकट मोचन मंदिर परिसर में सनातन धर्म के विभिन्न धार्मिक संगठनों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी होली पर्व को लेकर सर्वसम्मति से महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।बैठक में तय किया गया कि होलिका दहन 2 मार्च की रात्रि 12:50 बजे से पूर्व संपन्न कराया जाएगा। वहीं 3 मार्च को चंद्र ग्रहण होने के कारण होली का पर्व 4 मार्च को मनाने का निर्णय लिया गया। श्री रामलीला कमेटी के महामंत्री सुरेंद्र गुप्ता ने बताया कि दुद्धी एवं आसपास के क्षेत्रों में होली का पर्व 4 मार्च, बुधवार को…
Read More
श्री कृष्ण रासलीला में कालिया नाग दमन के लीला का हुआ मंचन

श्री कृष्ण रासलीला में कालिया नाग दमन के लीला का हुआ मंचन

कालिया नाग के मान मर्दन की लीला का किया गया मंचन, कालिया नाग के फन पर श्री कृष्ण ने किया नृत्य सोनभद्र। कालिया नाग के फन पर कृष्ण के नृत्य की लीला को देखने के लिए लीला प्रेमियों की भीड़ उमड़ पड़ी। नगर के रामलीला प्रांगण में आयोजित रासलीला के चतुर्थ दिवस कालिया नाग के मान मर्दन की लीला का मंचन किया गया। वृन्दावन से आए कलाकारों ने शानदार लीला का मंचन कर लीला प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। श्री कृष्ण रासलीला के मंचन के दौरान कलाकारों द्वार दिखाया गया कि श्रीकृष्ण मित्रों के साथ यमुना नदी के किनारे गेंद…
Read More
ओबरा तापीय परियोजना की दो इकाइयाँ 10 घंटे के भीतर ठप,बिजली संकट की आशंका गहराई

ओबरा तापीय परियोजना की दो इकाइयाँ 10 घंटे के भीतर ठप,बिजली संकट की आशंका गहराई

सोनभद्र। प्रदेश की प्रमुख विद्युत उत्पादन परियोजनाओं में शामिल ओबरा तापीय परियोजना की दो उत्पादन इकाइयाँ मात्र दस घंटे के अंतराल में बंद हो जाने से बिजली व्यवस्था पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। तकनीकी खराबी के चलते दोनों इकाइयों को आपात रूप से शटडाउन करना पड़ा, जिससे उत्पादन क्षमता पर सीधा असर पड़ा है।जानकारी के अनुसार पहली इकाई में तकनीकी गड़बड़ी सामने आने के बाद उसे बंद किया गया। मरम्मत कार्य जारी ही था कि दूसरी इकाई में भी तकनीकी समस्या उत्पन्न हो गई। इससे परियोजना प्रबंधन में हड़कंप मच गया। विशेषज्ञों की टीम तत्काल मौके पर पहुंची…
Read More