SONBHADRA

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बीआरसी केंद्र का किया निरीक्षण

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बीआरसी केंद्र का किया निरीक्षण

सोनभद्र। जिला निर्वाचन अधिकारी बी.एन. सिंह ने तहसील रॉबर्ट्सगंज स्थित बीआरसी केंद्र का निरीक्षण कर मतदाता सूची में नाम जोड़ने एवं संशोधन की प्रक्रिया का जायजा लिया।उन्होंने बताया कि 22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस घोषित किया गया है। इस दिन बीएलओ मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहकर फार्म-6, 7 और 8 के माध्यम से नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन की कार्रवाई करेंगे। अधिकारियों को समय से उपस्थित रहकर अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए गए।
Read More
23 फरवरी को जिला सेवायोजन कार्यालय में रोजगार मेला

23 फरवरी को जिला सेवायोजन कार्यालय में रोजगार मेला

सोनभद्र। जिला सेवायोजन कार्यालय, सोनभद्र द्वारा 23 फरवरी 2026 को प्रातः 10 बजे से खुशबू बाग, लोढ़ी जिला अस्पताल के सामने, रॉबर्ट्सगंज स्थित परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।मेले में लगभग 13 निजी क्षेत्र की कंपनियां प्रतिभाग करेंगी, जिनमें विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। उ.प्र. परिवहन निगम सोनभद्र डिपो में संविदा चालक एवं महिला परिचालक के पदों पर भी भर्ती की प्रक्रिया होगी।इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थियों का साक्षात्कार स्थल पर ही लिया जाएगा। रोजगार मेला पूर्णतः निःशुल्क रहेगा और किसी प्रकार का यात्रा व्यय देय नहीं होगा।
Read More
दुद्धी तहसील में ई-कांटा री-स्टमपिंग ठप, दर्जनों कोटेदार दिनभर इंतजार के बाद लौटे बैरंग

दुद्धी तहसील में ई-कांटा री-स्टमपिंग ठप, दर्जनों कोटेदार दिनभर इंतजार के बाद लौटे बैरंग

दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी तहसील परिसर में शनिवार को ई-कांटा री-स्टमपिंग की प्रक्रिया पूरी तरह ठप रही। पूर्व सूचना के आधार पर करीब 50 कोटेदार सुबह लगभग 11 बजे तहसील पहुंच गए, लेकिन सायं करीब 4 बजे तक बाट-माप विभाग का कोई भी कर्मचारी नहीं पहुंचा। नतीजतन, सभी कोटेदार बिना री-स्टमपिंग कराए ही निराश होकर वापस लौट गए।कोटेदारों का कहना है कि विभाग की ओर से ग्रुप के माध्यम से ई-कांटा री-स्टमपिंग के लिए सूचना दी गई थी। सूचना पर भरोसा कर विभिन्न गांवों से कोटेदार समय से तहसील पहुंचे और घंटों इंतजार करते रहे। समाचार लिखे जाने तक विभाग का…
Read More
पुलिस की कार्रवाई, 21.44 ग्राम हेरोइन के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस की कार्रवाई, 21.44 ग्राम हेरोइन के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

सोनभद्र। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 21.44 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में 20 फरवरी 2026 को शाम करीब 5:05 बजे उरमौरा, वार्ड नंबर 21 नई बस्ती के पास से शहनवाज खान उर्फ भोदू पुत्र मंसूर खान निवासी नई बस्ती उरमौरा को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से प्लास्टिक की पन्नी में 21.44 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद…
Read More
सोनभद्र से मिले सुराग के बाद चित्रकूट में जेई रामभवन तक पहुंची सीबीआई,10 साल से चला रहा था घिनौना खेल

सोनभद्र से मिले सुराग के बाद चित्रकूट में जेई रामभवन तक पहुंची सीबीआई,10 साल से चला रहा था घिनौना खेल

चित्रकूट/सोनभद्र। आठ वर्ष पहले सोनभद्र मुख्यालय में एक किशोरी की संदिग्ध खुदकुशी से शुरू हुआ मामला आखिरकार चित्रकूट में तैनात सिंचाई विभाग के जूनियर इंजीनियर रामभवन तक जा पहुंचा। सीबीआई कई महीनों से उसकी तलाश में जुटी थी, लेकिन जांच को निर्णायक दिशा तब मिली जब 25 सितंबर को अनपरा, सोनभद्र से इंजीनियर नीरज कुमार को गिरफ्तार किया गया।बताया गया कि वर्ष 2012 में सोनभद्र की एक किशोरी ने आत्महत्या कर ली थी। आरोप था कि उसका अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया गया, लेकिन उस समय मामला पुलिस में दर्ज नहीं हो सका। परिजनों की मांग पर सीबीआई ने…
Read More
कोटेदार के विरुद्ध ग्रामीणों ने खोला मोर्चा लाइसेंस निरस्त करने को सौंपा ज्ञापन

कोटेदार के विरुद्ध ग्रामीणों ने खोला मोर्चा लाइसेंस निरस्त करने को सौंपा ज्ञापन

 उपजिलाधिकारी ने नाम तहसीलदार को सौपा शिकायती पत्र दुद्धी/संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को ब्लाक क्षेत्र म्योरपुर के ग्राम पंचायत फाटपखना के कोटेदार का  लाइसेन्स निरस्त करके  नया कोटेदार नियुक्ति कराने एवं कोटेदार द्वारा अंगूठा लगाकर पैसा निकालने का  आरोप लगाते हुए उपजिलाधिकारी के नाम एक शिकायती पत्र ग्राम प्रधान लक्ष्मण  प्रसाद  के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में महिला पुरुष ग्रामीणों ने तसिलदार अंजनी गुप्ता को दिया।शिकायती पत्र पढ़ने के उपरांत तहसीलदार ने जांच कर दोषी पाए जाने पर कार्यवाही करने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया।शिकायती पत्र के माध्यम से ग्रामीणों ने अवगत कराया कि  ग्राम पंचायत फाटपखना (खम्हरिया…
Read More
सोनभद्र में 100 करोड़ के डीएमएफ फंड की जांच के आदेश, मुख्यमंत्री कार्यालय ने लिया संज्ञान

सोनभद्र में 100 करोड़ के डीएमएफ फंड की जांच के आदेश, मुख्यमंत्री कार्यालय ने लिया संज्ञान

सोनभद्र। जिले में डिस्ट्रिक्ट माइनिंग फंड (डीएमएफ) के लगभग 100 करोड़ रुपये के कथित दुरुपयोग के मामले में मुख्यमंत्री कार्यालय ने संज्ञान लिया है। प्रकरण की जांच के लिए जिलाधिकारी सोनभद्र को निर्देश दिए गए हैं।राष्ट्रीय लोकदल की जिला इकाई ने मुख्यमंत्री के समक्ष शिकायत रखी थी कि डीएमएफ फंड का उपयोग मजदूरों, फैक्ट्री वर्कर्स और मूल निवासियों के कल्याण में न कर प्रशासन द्वारा मनमाने तरीके से खर्च किया गया। पार्टी के जिला अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि इस फंड में भारी अनियमितता और बंदरबाट हुई है तथा जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।मुख्यमंत्री…
Read More
जनसमस्याओं का त्वरित समाधान प्राथमिकता, रॉबर्ट्सगंज तहसील में जिलाधिकारी ने की जनसुनवाई 

जनसमस्याओं का त्वरित समाधान प्राथमिकता, रॉबर्ट्सगंज तहसील में जिलाधिकारी ने की जनसुनवाई 

सोनभद्र। तहसील दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी बीएन सिंह और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने रॉबर्ट्सगंज तहसील में संयुक्त रूप से जनसुनवाई की। बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण के निर्देश दिए गए।भूमि विवाद, अतिक्रमण, पारिवारिक विवाद और कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम बनाकर कार्रवाई करने को कहा गया, ताकि लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित हो सके।साथ ही प्रत्येक शिकायत की नियमित मॉनिटरिंग करने और लंबित मामलों को…
Read More
दलित की जमीन पर दबंगों की नजर कर सकते हैं कब्जा

दलित की जमीन पर दबंगों की नजर कर सकते हैं कब्जा

किसान ने भूमि धरी भूमि की नापी व सीमांकन कराने की मांग शाहगंज/सोनभद्र। घोरावल तहसील क्षेत्र के ढुटेर गांव में दलित की भूमि धरी जमीन को दबंग कब्जा करने के प्रयास में हैं। उक्त गांव निवासी ज्ञानदास ने शनिवार को सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस घोरावल में दिये प्रार्थना पत्र में बताया है कि गांव में स्थित उनके आराजी संख्या-638 ख की भूमि धरी श्रेणी-1 की पुस्तैनी जमीन की नापी व सीमांकन कराये जाने के लिए पूर्व में प्रार्थना पत्र दिया था। लेकिन क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा आज तक इस जमीन की नापी और सीमांकन नहीं किया गया। परिणामस्वरूप आसपास के कुछ…
Read More
वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार यादव डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के मुख्य चुनाव अधिकारी नियुक्त

वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार यादव डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के मुख्य चुनाव अधिकारी नियुक्त

  23 फरवरी से होगा पर्चा का वितरण, 24 फरवरी को होगा दाखिला   9 मार्च को होगा मतदान, उसी दिन मतगणना ,परिणाम की घोषणा होगी सोनभद्र। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के सत्र 2025 -2026 के चुनाव हेतु एल्डर कमेटी के अध्यक्ष श्रीनाथ सिंह एडवोकेट ने वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार यादव को डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र का चुनाव कराने के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है। उनके सहयोग के लिए सुरेश सिंह कुशवाहा एडवोकेट व राजकुमार सिंह पटेल एडवोकेट को सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। एल्डर कमेटी के अध्यक्ष श्रीनाथ सिंह एडवोकेट ने कहा कि चुनाव अधिकारी…
Read More