SONBHADRA

एनसीएल में अंतरक्षेत्रीय हॉकी प्रतियोगिता 2025-26 हुई सम्पन्न

एनसीएल में अंतरक्षेत्रीय हॉकी प्रतियोगिता 2025-26 हुई सम्पन्न

जयंत  टीम रही विजेता एवं निगाही टीम रही उप-विजेता सोनभद्र, सिंगरौली। भारत सरकार की मिनीरत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के एनएससी में 5 दिवसीय अंतरक्षेत्रीय हॉकी प्रतियोगिता 2025-26 सम्पन्न हुई।19 जनवरी से 23 जनवरी, 2026 तक आयोजित इस यह प्रतियोगिता लीग कम नॉकआउट के आधार पर खेली गई। इस दौरान 15 मैच खेले गए जिनमें एनसीएल की सभी परियोजना एवं इकाइयों की 12 टीमों से 192 खिलाड़ियों ने भाग लिया।   प्रतिस्पर्धा के समापन समारोह में महाप्रबंधक (मानव संसाधन), राजेश त्रिवेदी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। समापन समारोह के दौरान अपने उद्बोधन में श्री त्रिवेदी ने विजेता टीम को बधाई…
Read More
एनटीपीसी विंध्याचल को ‘अग्नि सुरक्षा पुरस्कार 2026’ से किया गया सम्मानित

एनटीपीसी विंध्याचल को ‘अग्नि सुरक्षा पुरस्कार 2026’ से किया गया सम्मानित

सोनभद्र, सिंगरौली।  एनटीपीसी विंध्याचल को इंटरनेशनल बिज़नेस कॉन्फ्रेंसेज़ (IBC) द्वारा आयोजित फायर एंड सिक्योरिटी एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026 के अंतर्गत प्रतिष्ठित ‘अग्नि सुरक्षा पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान 23 जनवरी 2026 को मुंबई में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया। बीते दो वर्षों में संयंत्र में शून्य अग्नि दुर्घटनाएँ दर्ज होने की उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए यह पुरस्कार दिया गया। यह पुरस्कार उद्योग जगत के प्रतिष्ठित विशेषज्ञों एवं पेशेवरों की एक उच्चस्तरीय जूरी द्वारा किए गए कठोर मूल्यांकन के उपरांत प्रदान किया गया। एनटीपीसी विंध्याचल की ओर से यह पुरस्कार श्री आशीष कुमार अग्रवाल, अपर महाप्रबंधक(सुरक्षा)…
Read More
एनटीपीसी सिंगरौली में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई

एनटीपीसी सिंगरौली में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई

सोनभद्र। एनटीपीसी सिंगरौली द्वारा आज महान स्वतंत्रता सेनानी एवं राष्ट्रनायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती श्रद्धा, सम्मान एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन शक्तिनगर टाउनशिप स्थित नेताजी सुभाष चंद्र पार्क में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  संदीप नायक, परियोजना प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक, एनटीपीसी सिंगरौली रहे। उनके साथ इस अवसर पर श्रीमती प्रज्ञा नायक, अध्यक्षा (वनिता समाज) की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर अपने संबोधन में  नायक ने नेताजी के साहस, नेतृत्व क्षमता एवं अद्वितीय…
Read More
एनटीपीसी सिंगरौली में कर्मचारी विकास केंद्र एवं टाइनी टॉट्स,वनिता समाज में सरस्वती पूजन का भव्य आयोजन

एनटीपीसी सिंगरौली में कर्मचारी विकास केंद्र एवं टाइनी टॉट्स,वनिता समाज में सरस्वती पूजन का भव्य आयोजन

सोनभद्र। एनटीपीसी सिंगरौली में विद्या, ज्ञान, संगीत एवं कला की अधिष्ठात्री देवी माँ सरस्वती के पावन अवसर पर कर्मचारी विकास केंद्र एवं टाइनी टॉट्स, वनिता समाज परिसर में सरस्वती पूजन का श्रद्धापूर्वक एवं गरिमामय आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, शिक्षा तथा ज्ञान की परंपरा को सुदृढ़ करते हुए नई पीढ़ी में संस्कार एवं सकारात्मक मूल्यों का संचार करना रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  संदीप नायक, परियोजना प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक, एनटीपीसी सिंगरौली रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती प्रज्ञा नायक, अध्यक्षा, वनिता समाज,  सी. एच. किशोर कुमार, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) तथा श्री रश्मि रंजन…
Read More
आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट कॉलेज में श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया बसंतोत्सव

आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट कॉलेज में श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया बसंतोत्सव

रेणुकूट। विद्या की देवी माँ सरस्वती को समर्पित बसंत पंचमी के पावन अवसर पर हिण्डाल्को द्वारा संचालित आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट कॉलेज, आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल, हिण्डाल्को प्राइमरी स्कूल यूनिट-2, हिण्डाल्को प्राइमरी स्कूल यूनिट 3 रेणुकूट में बसंतोत्सव का आयोजन अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया। विद्यालय परिसर पूरे दिन आध्यात्मिक ऊर्जा और उत्सव के रंग में रंगा रहा। जहां आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट कॉलेज में कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के विधिवत पूजन से हुआ, जिसका नेतृत्व विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री दयानंद शुक्ल एवं उप-प्रधानाचार्य विजय भगवत पाटिल ने किया। वहीं आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्या श्रीमती…
Read More
25 जनवरी को 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस, कलेक्ट्रेट परिसर लोढ़ी में होगा जिला स्तरीय आयोजन

25 जनवरी को 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस, कलेक्ट्रेट परिसर लोढ़ी में होगा जिला स्तरीय आयोजन

सोनभद्र। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 25 जनवरी 2026 को 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस जनपद सोनभद्र में जिला, तहसील एवं बूथ स्तर पर मनाया जाएगा। इस वर्ष राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम “My India, My Vote” तथा टैगलाइन “Citizen at the Heart of Indian Democracy” निर्धारित की गई है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी सोनभद्र ने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम कलेक्ट्रेट परिसर, लोढ़ी में आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों में लोकतांत्रिक मूल्यों को बढ़ावा देने हेतु निबंध, वाद-विवाद, ड्राइंग एवं क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में पुनरीक्षण-2026 के अंतर्गत उत्कृष्ट…
Read More
दुद्धी विधानसभा उपचुनाव की तैयारी, 27 जनवरी से ईवीएम-वीवीपैट का एफएलसी कार्य

दुद्धी विधानसभा उपचुनाव की तैयारी, 27 जनवरी से ईवीएम-वीवीपैट का एफएलसी कार्य

सोनभद्र। ( गिरीश तिवारी ) 403-दुद्धी अनुसूचित जनजाति  विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित विधायक विजय सिंह के निधन के बाद संभावित उप निर्वाचन-2026 की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी वागीश कुमार शुक्ला ने बताया कि विधानसभा सचिवालय उत्तर प्रदेश द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार विधायक विजय सिंह का निधन 8 जनवरी 2026 को हुआ था, जिससे उक्त विधानसभा सीट 8 जनवरी 2026 से रिक्त हो गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार संभावित उप निर्वाचन के प्रयोगार्थ ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों का फर्स्ट लेवल चेकिंग FLC कार्य 27 जनवरी…
Read More
विधायक खेल महाकुंभ के 30वें दिन क्रिकेट में फतेपुर ने मेरठ को 6 विकेट से हराया

विधायक खेल महाकुंभ के 30वें दिन क्रिकेट में फतेपुर ने मेरठ को 6 विकेट से हराया

सोनभद्र। सदर विधायक भूपेश चौबे द्वारा आयोजित विधायक खेल महाकुंभ के 30वें दिन शुक्रवार को लेदर बॉल क्रिकेट मैच मेरठ और फतेपुर की टीमों के बीच खेला गया। चिकित्सक रामराज और राजेश चौबे द्वारा टॉस कराकर मैच का शुभारंभ कराया गया।टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेरठ की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 150 रन बनाए। मेरठ की ओर से ओपनर बल्लेबाज गोलू ने 35 गेंदों पर 53 रन की शानदार पारी खेली, जबकि सिद्धार्थ ने 15 गेंदों पर 25 रन बनाकर टीम के स्कोर को 150 तक पहुंचाया।फतेपुर की ओर से विनायक ने 4 ओवर…
Read More
विधायक खेल महाकुंभ प्रदेशभर में बना चर्चा का विषय – डॉ. अनिल मौर्य

विधायक खेल महाकुंभ प्रदेशभर में बना चर्चा का विषय – डॉ. अनिल मौर्य

सोनभद्र। सदर विधानसभा क्षेत्र के मिनी खेल स्टेडियम कोटास में शुक्रवार को चतरा और रॉबर्ट्सगंज विकासखंड स्तरीय विधायक खेल महाकुंभ का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में घोरावल विधायक उपस्थित रहे।उन्होंने खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में आयोजित सोनभद्र का विधायक खेल महाकुंभ आज पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन चुका है। मुख्यमंत्री स्वयं विभिन्न मंचों से सोनभद्र के इस आयोजन की सराहना कर रहे हैं।घोरावल विधायक ने कहा कि फिट इंडिया अभियान के तहत पारंपरिक खेलों को भी इसमें शामिल किया…
Read More
राष्ट्रीय लोकदल सोनभद्र संगठन को मिली नई मजबूती, चन्द्रशेखर विश्वकर्मा बने जिला उपाध्यक्ष

राष्ट्रीय लोकदल सोनभद्र संगठन को मिली नई मजबूती, चन्द्रशेखर विश्वकर्मा बने जिला उपाध्यक्ष

सोनभद्र। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय चौधरी जयंत सिंह जी के निर्देश तथा राष्ट्रीय महासचिव संगठन मानव त्रिलोके त्यागी जी एवं प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामाशीष राय जी के अनुमोदन से जनपद सोनभद्र की संगठनात्मक इकाई का विस्तार किया गया है।इसी क्रम में अशोक नगर, बढ़ौली, रॉबर्ट्सगंज निवासी श्री चन्द्रशेखर विश्वकर्मा को राष्ट्रीय लोकदल सोनभद्र का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी नेतृत्व ने विश्वास जताया है कि नवनियुक्त पदाधिकारी चौधरी चरण सिंह जी की विचारधारा और राष्ट्रीय लोकदल की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।इस नियुक्ति से जनपद सोनभद्र में राष्ट्रीय लोकदल संगठन को और…
Read More