SONBHADRA

आत्मनिर्भर भारत हेतु सतत ऊर्जा संरक्षा हेतु  कटिबद्ध एनसीएल – मनीष कुमार

आत्मनिर्भर भारत हेतु सतत ऊर्जा संरक्षा हेतु  कटिबद्ध एनसीएल – मनीष कुमार

एनसीएल में धूमधाम से मनाया गया 77 वाँ गणतंत्र दिवस सोनभद्र, सिंगरौली। सोमवार को देश के 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सिंगरौली स्थित हेलीपैड मैदान में आयोजित केंद्रीय कार्यक्रम में एनसीएल के निदेशक (मानव संसाधन), मनीष कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सभी कर्मियों व हितग्राहियों को राष्ट्रीय पर्व की शुभकामनाएं दीं एवं परेड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर केंद्रीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मनीष कुमार ने कहा कि आज का दिन संवैधानिक उत्सव मनाने के साथ-साथ राष्ट्र के प्रति हमारे कर्तव्यों की भी याद दिलाता है। अपने उद्बोधन में उन्होंने आयातित कोयले को प्रतिस्थापित करते हुए…
Read More
राम नगिना ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन्स द्वारा 77वें गणतंत्र दिवस पर भव्य झांकी एवं तिरंगा रैली का आयोजन

राम नगिना ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन्स द्वारा 77वें गणतंत्र दिवस पर भव्य झांकी एवं तिरंगा रैली का आयोजन

दुद्धी सोनभद्र। 77वें गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) के पावन अवसर पर राम नगिना ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन्स के तत्वावधान में  तिरंगा रैली एवं भव्य झांकी का आयोजन किया गया। यह आयोजन देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत रहा। झांकी रैली के माध्यम से देश को स्वतंत्रता दिलाने वाले महान राष्ट्रनायकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। झांकी में उनके साहस, बलिदान और त्याग को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया, जिसने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। इस गौरवशाली आयोजन में डी. फार्मा एवं बी. फार्मा प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने विशेष सहभागिता करते हुए देशभक्ति से प्रेरित आकर्षक झांकियां प्रस्तुत…
Read More
एनटीपीसी रिहंद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस समारोह

एनटीपीसी रिहंद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस समारोह

बीजपुर । एनटीपीसी रिहंद में दिनांक 26 जनवरी 2026 को  77वां गणतंत्र दिवस समारोह परिसर स्थित सोनशक्ति स्टेडियम में बड़े ही हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में भव्यता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख  अनिल श्रीवास्तव, कार्यकारी निदेशक द्वारा ध्वज फहराया गया। ध्वज फहराने के पूर्व परियोजना प्रमुख तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों, श्रीमती शिखा श्रीवास्तव, अध्यक्षा वर्तिका महिला मण्डल ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि दी । डीएवी स्कूल के विद्यार्थियों के साथ सामूहिक राष्ट्रगान का गायन किया गया। तत्पश्चात् मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया, जिसमें सीआईएसएफ के जवानों…
Read More
एनटीपीसी सिंगरौली में 77वें गणतंत्र दिवस समारोह का भव्य, गरिमामय एवं ऐतिहासिक आयोजन

एनटीपीसी सिंगरौली में 77वें गणतंत्र दिवस समारोह का भव्य, गरिमामय एवं ऐतिहासिक आयोजन

सोनभद्र। एनटीपीसी सिंगरौली सुपर थर्मल पावर स्टेशन, शक्तिनगर में दिनांक 26 जनवरी 2026 को 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन स्थानीय जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  संदीप नायक, परियोजना प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक, एनटीपीसी सिंगरौली रहे, जिन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर ध्वज को सलामी दी। इसके पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया। इस परेड में एनटीपीसी सिंगरौली परिसर स्थित विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया तथा सीआईएसएफ जवानों के साथ कदमताल करते हुए अनुशासित एवं मनमोहक परेड की प्रस्तुति दी। अपने संबोधन में परियोजना प्रमुख  संदीप नायक ने…
Read More
गणतंत्र दिवस 2026 पर सोनभद्र पुलिस के अधिकारी व कर्मचारी होंगे सम्मानित 

गणतंत्र दिवस 2026 पर सोनभद्र पुलिस के अधिकारी व कर्मचारी होंगे सम्मानित 

सोनभद्र: गणतंत्र दिवस 2026 (26 जनवरी) के अवसर पर पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा सेवा अभिलेख, शौर्य एवं ऑपरेशनल कार्यों में उत्कृष्ट योगदान के आधार पर जनपद सोनभद्र के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मान हेतु नामित किया गया है। शौर्य एवं ऑपरेशनल श्रेणी के अंतर्गत “प्रशंसा चिन्ह (सिल्वर) सेवा सम्मान” के लिए क्षेत्राधिकारी नगर श्री रणधीर मिश्रा, निरीक्षक नागरिक पुलिस श्री सदानन्द राय, निरीक्षक नागरिक पुलिस श्री प्रणय प्रसून श्रीवास्तव, आरक्षी नागरिक पुलिस रितेश सिंह पटेल तथा आरक्षी नागरिक पुलिस शिवम मौर्य का चयन किया गया है। वहीं “उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह” एवं “सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह” के लिए…
Read More
दुद्धी ब्लॉक टीम ने पांच रन से मिडिया एकादश को किया पराजित 

दुद्धी ब्लॉक टीम ने पांच रन से मिडिया एकादश को किया पराजित 

दुद्धी। रविवार को अशोक सम्राट क्लब मैदान डूमरडीहा में मैत्रीपूर्ण मैच ब्लाक व मिडिया एकादश के बीच खेला गया। टॉस दुद्धी ब्लॉक के कप्तान एडीओ पंचायत आशुतोष श्रीवास्तव ने जीता और बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करते हुए दुद्धी ब्लॉक टीम के खिलाड़ी सुधीर सिंह वीडीओ ने एक छक्का दो चौके की मदद से 22 बनाकर रिटायर्ड हर्ड हो गए अश्वनी ने 5 चौका की मदद से 24 रन बनाए। आशुतोष श्रीवास्तव ने 6 चौका की मदद से शानदार 32 रन बनाएं। गेंदबाजी करते हुए मीडिया एकादस खिलाडी राकेश 26 रन देकर दो विकेट हाशिल किया। विक्रांत 15 रन…
Read More
गणतंत्र दिवस के मद्देनजर LIU टीम ने संवेदनशील स्थलों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया

गणतंत्र दिवस के मद्देनजर LIU टीम ने संवेदनशील स्थलों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया

सोनभद्र। गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर कानून-व्यवस्था और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जनपद की LIU (लोकल इंटेलिजेंस यूनिट) टीम ने आज प्रमुख और संवेदनशील स्थलों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया।रेलवे स्टेशन रॉबर्ट्सगंज, बस स्टैंड रॉबर्ट्सगंज, रेलवे स्टेशन चोपन, ओबरा डैम और अन्य भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर यात्रियों और आमजन से पूछताछ की गई और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई। अभियान का उद्देश्य किसी भी अवांछनीय घटना को रोकना और नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना था। LIU टीम ने स्थानीय पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर सतर्कता बरती। पुलिस ने आमजन से अपील की…
Read More
सोनभद्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस

सोनभद्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस

सोनभद्र। जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने बताया कि जनपद में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह भव्यता और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने आमजन से अपील की कि इस अवसर पर अपने वाहनों पर तिरंगा झंडा लगाएं और राष्ट्रीय उत्सव का माहौल बनाएं।कार्यक्रम के तहत प्रातः 8:30 बजे सरकारी भवनों पर राष्ट्रध्वज फहराया जाएगा और राष्ट्रगान के साथ संविधान का स्मरण होगा। 9:30 बजे पुलिस लाइन में भव्य परेड आयोजित होगी। 10:00 बजे सभी स्कूलों में ध्वज फहराने के साथ सामूहिक राष्ट्रगान होगा और विद्यार्थियों को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के जीवन से प्रेरणा दी जाएगी।अपरान्ह 1:00 बजे शहीद स्मारक और…
Read More
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर दिव्यांगजनों को मिली सौगात, मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल व कंबल वितरित

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर दिव्यांगजनों को मिली सौगात, मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल व कंबल वितरित

सोनभद्र। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी बी.एन. सिंह की अध्यक्षता में दिव्यांगजनों के लिए सहायता वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा 10 दिव्यांगजनों को निःशुल्क मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल प्रदान की गई। कार्यक्रम में चोपन निवासी श्रीमती हीरामणी को जिलाधिकारी के कर-कमलों से मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल एवं कंबल दिया गया। निःशुल्क ट्राइसाइकिल प्राप्त होने पर उनके पति श्री बंधु की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े। उन्होंने शासन-प्रशासन का बार-बार धन्यवाद देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दिव्यांगजनों के लिए चलाई जा रही यह योजना अत्यंत सराहनीय है। इस योजना…
Read More
विप्र समागम में सामाजिक आर्थिक चुनौतियों पर हुआ मंथन, सहभोज से दिखी समाज की एकता

विप्र समागम में सामाजिक आर्थिक चुनौतियों पर हुआ मंथन, सहभोज से दिखी समाज की एकता

सोनभद्र।( गिरीश तिवारी) / रामलीला मैदान में आयोजित विप्र समागम सहभोज कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज की सामाजिक और आर्थिक स्थिति को लेकर गंभीर मंथन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि बदलते समय के साथ समाज के सामने कई आर्थिक चुनौतियां खड़ी हो गई हैं, जिनसे अनेक परिवार जूझ रहे हैं। ऐसे हालात में समाज के भीतर आपसी सहयोग, संवेदनशीलता और सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत करने की आवश्यकता है।वक्ताओं ने जरूरतमंद परिवारों की मदद, बच्चों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने पर विशेष जोर दिया। साथ ही कहा गया कि…
Read More