31
Jan
सोनभद्र। एनटीपीसी सिंगरौली के नैगम सामाजिक दायित्व (सीएसआर) विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता अब अपने अंतिम चरण की ओर अग्रसर है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी खिलाड़ियों में अपार उत्साह, अनुशासन एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का भाव देखने को मिला। दूसरे दिन 400 मीटर, 200 मीटर एवं 100 मीटर दौड़, क्रिकेट, रिले रेस, लंबी कूद, फुटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी एवं रस्सा कस्सी सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। अब तक संपन्न सभी प्रतिस्पर्धाओं में ग्रामीण खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना एवं शानदार प्रदर्शन का परिचय देते हुए दर्शकों का भरपूर उत्साहवर्धन किया। एथलेटिक्स एवं टीम स्पर्धाओं में…
