SONBHADRA

गोंगपा कार्यकर्ताओं ने संत शिरोमणि रविदास की जयंती मनाई, संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प

गोंगपा कार्यकर्ताओं ने संत शिरोमणि रविदास की जयंती मनाई, संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प

सोनभद्र। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (गोंगपा) द्वारा रविवार को तेलगुड़वा स्थित पार्टी के जिला कार्यालय पर संत शिरोमणि रविदास की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोंगपा उत्तर प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष संतोष कुमार गौतम रहे।मुख्य अतिथि एडवोकेट संतोष कुमार गौतम ने संत शिरोमणि रविदास के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनके विचारों और मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एडवोकेट गौतम ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं का एकजुट होना बेहद जरूरी है।…
Read More
जनरेटर का अल्टीनेटर चोरी

जनरेटर का अल्टीनेटर चोरी

दुद्धी/कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत खजूरी स्थित शिव मंदिर के समीप चार जनरेटर का अल्टीनेटर चोरी होने का मामला रविवार सुबह प्रकाश में आया जब जनरेटर स्वामी ग्राम प्रधान मानिक चंद्र तिरपाल उठा कर देखे। जनरेटर बुकिंग में कही भेजना था।पीड़ित ने मामले की सूचना डायल 112 कर पुलिस को दी ।मौके पर पहुंचे डायल 112 के आरक्षी ने जांच पड़ताल की। खबर लिखे जाने तक स्थानीय थाना में लिखित सूचना नहीं दी गई थी।
Read More
डीह बाबा मंदिर की जमीन को लेकर ओबरा में दो पक्षों में तनाव, पुलिस ने संभाली स्थिति, दर्जन भर लोगों का चालान

डीह बाबा मंदिर की जमीन को लेकर ओबरा में दो पक्षों में तनाव, पुलिस ने संभाली स्थिति, दर्जन भर लोगों का चालान

ओबरा/सोनभद्र(राकेश जायसवाल) जमीन विवाद और अवैध कब्जे को लेकर तनाव की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। दुद्धी के बाद अब ओबरा क्षेत्र में भी ऐसा ही मामला सामने आया, जहां जमीन के स्वामित्व को लेकर दो समुदाय आमने-सामने आ गए। विवाद डीह बाबा मंदिर के पास स्थित भूमि से जुड़ा है, जिसने देखते-ही-देखते शांति भंग की स्थिति पैदा कर दी।मामला ओबरा कोतवाली क्षेत्र के ओबरा नगर पंचायत अंतर्गत भलुआ टोला, पानी टंकी के पास स्थित डीह बाबा मंदिर के समीप का है। यहां प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान निर्माण शुरू किए जाने पर स्थानीय आदिवासी समुदाय ने आपत्ति…
Read More
पुलिस की बड़ी सफलता, दो अपहृत बालिकाएं सकुशल बरामद

पुलिस की बड़ी सफलता, दो अपहृत बालिकाएं सकुशल बरामद

सोनभद्र। सोनभद्र पुलिस को गुमशुदा बालिकाओं की बरामदगी में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में अपहृत दो नाबालिग बालिकाओं को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया है।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस, एएचटी व एसजेपीयू की संयुक्त टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे।पहला मामला वर्ष 2020 का था, जिसमें 16 वर्षीय बालिका लापता थी। पुलिस ने उसे 28 जनवरी 2026 को बिहार के औरंगाबाद जिले के दाउदनगर गांव से सकुशल बरामद किया।दूसरे मामले में 17 वर्षीय बालिका, जिसकी गुमशुदगी वर्ष 2025 में दर्ज हुई थी, को 31 जनवरी…
Read More
पुलिस की त्वरित कार्रवाई, गोकशी व आर्म्स एक्ट के दो वांछित गिरफ्तार

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, गोकशी व आर्म्स एक्ट के दो वांछित गिरफ्तार

सोनभद्र। घोरावल थाना पुलिस ने गोकशी और आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी घोरावल राहुल पाण्डेय के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने चन्द्रशेखर कुमार शर्मा उर्फ चन्द्रशेखा (निवासी कैमूर, बिहार) और महेश कोल (निवासी घोरावल, सोनभद्र) को गिरफ्तार किया। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध गोकशी, आर्म्स एक्ट और बीएनएस की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज था।गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया…
Read More
पांच साल बाद भी अपहृत बेटी का सुराग नहीं, हाईकोर्ट ने पुलिस को किया तलब

पांच साल बाद भी अपहृत बेटी का सुराग नहीं, हाईकोर्ट ने पुलिस को किया तलब

सोनभद्र। बेटी बचाओ का नारा देने वाली उत्तर प्रदेश सरकार की पुलिस पांच वर्ष पूर्व अपहरण की गई बेटी को अब तक बरामद नहीं कर सकी है। मामले को गंभीरता से लेते हुए इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने सोनभद्र के रॉबटसगंज कोतवाल और क्षेत्राधिकारी को तलब किया है। न्यायालय के समक्ष पुलिस अधिकारियों ने एसआईटी गठित कर अपहृता की बरामदगी का भरोसा दिलाते हुए समय की मांग की है। मामले की अगली सुनवाई 24 फरवरी 2026 को निर्धारित की गई है।एडवोकेट विकास शाक्य ने बताया कि 16 फरवरी 2020 को भाटौलिया तेंदू निवासी धर्मशीला मौर्य की 19 वर्षीय बेटी घर से…
Read More
नगर पालिका में केंद्रीय बजट का लाइव प्रसारण, अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने कहा आम आदमी का बजट

नगर पालिका में केंद्रीय बजट का लाइव प्रसारण, अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने कहा आम आदमी का बजट

सोनभद्र। आज 1 फरवरी 2026 को निर्मला सीतारमण, केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री, भारत सरकार द्वारा संसद में वर्ष 2026-27 का केंद्रीय बजट प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद सोनभद्र के सभाकक्ष में बजट का लाइव प्रसारण कराया गया, जिसकी अध्यक्षता नगर पालिका परिषद सोनभद्र की अध्यक्ष श्रीमती रूबी प्रसाद ने की। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रूबी प्रसाद ने बजट की सराहना करते हुए इसे भारत के आम लोगों और समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े वर्गों का बजट बताया। उन्होंने कहा कि आयकर एवं जीएसटी के सरलीकरण से मध्यम वर्ग को बड़ी राहत मिलेगी, जिसका…
Read More
सी0एम0 डैशबोर्ड के माध्यम से डीएम ने की विकास कार्यों की समीक्षा

सी0एम0 डैशबोर्ड के माध्यम से डीएम ने की विकास कार्यों की समीक्षा

सोनभद्र। डीएम बी0एन0 सिंह ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में नवीन व्यवस्था अन्तर्गत सी0एम0 डैशबोर्ड के माध्यम से विकास कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि जिन विभागों को शासन द्वारा जो भी लक्ष्य निर्धारित किया गया है, वह उसका शत-प्रतिशत निर्धारित समय अवधि में पूर्ण करना सुनिश्चित करें, समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने एन0आर0एल0एम0 समूह के खाते बैंकों में खोलने व उन्हें लोन उपलब्ध कराने की प्रगति की समीक्षा की, समीक्षा के दौरान प्रगति संतोषजनक नहीं पायी गयी, जिस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहाकि डी0एम0एम0, बी0एम0एम0 को चेतावनी जारी की जाये,…
Read More
बार काउंसिल चुनाव, दुद्धी में 91 प्रतिशत अधिवक्ताओं ने किया मतदान

बार काउंसिल चुनाव, दुद्धी में 91 प्रतिशत अधिवक्ताओं ने किया मतदान

दुद्धी, सोनभद्र। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सदस्य पद हेतु चुनावी प्रक्रिया के दूसरे दिन शनिवार को 105 अधिवक्ता मतदाताओं ने मतदान किया तो वहीं कल शुक्रवार को  147 अधिवक्ताओं ने अपना मतदान किया था। इस तरह कुल मिलाकर 252 अधिवक्ता मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दुद्धी कचहरी में मतदान को लेकर दिन -भर गहमागहमी रही। मतदान सुबह 10 बजे शुरू हुई जो सायं 5 बजे तक चली।दुद्धी कचहरी में कुल 276 अधिवक्ता पंजीकृत है, जिसमें 252 अधिवक्ताओं ने दो दिन में मतदान किया। बता दें कि बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के लिए कुल 25 सदस्यों…
Read More
प्रदेश के प्रत्येक मंडल में स्पोर्ट्स कॉलेज,ब्लॉकों में मिनी स्टेडियम की स्थापना की जाएगी – मंत्री, गिरीश चंद्र यादव

प्रदेश के प्रत्येक मंडल में स्पोर्ट्स कॉलेज,ब्लॉकों में मिनी स्टेडियम की स्थापना की जाएगी – मंत्री, गिरीश चंद्र यादव

विधायक खेल महाकुंभ का समापन सोनभद्र। 25 दिसंबर 2025 से प्रारंभ हुए विधायक खेल महाकुंभ का समापन शनिवार को उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। पूरे आयोजन के दौरान “सोन की माटी, सोन का दम, आओ मिलकर खेले हम” का नारा खिलाड़ियों और दर्शकों के बीच प्रेरणा का केंद्र बना रहा। खेल महाकुंभ में बच्चों, युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों की विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई, जिनमें प्रतिभागियों ने अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया। वरिष्ठ नागरिकों की रस्साकशी प्रतियोगिता में ब्लॉक चतरा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। समापन समारोह को संबोधित करते…
Read More