SONBHADRA

जुगनी जंगल में पुलिस गौ तस्कर मुठभेड़, एक घायल गिरफ्तार, एक फरार

जुगनी जंगल में पुलिस गौ तस्कर मुठभेड़, एक घायल गिरफ्तार, एक फरार

सोनभद्र। करमा थाना क्षेत्र के जुगनी जंगल में रविवार को पुलिस और वांछित गौ तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में एक तस्कर के पैर में गोली लगी और उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। मौके से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में गौ तस्करों और वांछित अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 22 फरवरी 2026 को थाना राजगढ़, जनपद मिर्जापुर से सूचना मिली कि गोवध निवारण अधिनियम के मुकदमे में वांछित…
Read More
दुद्धी में 25 हजार के इनामिया पशु तस्कर से मुठभेड़, पैर में लगी गोली

दुद्धी में 25 हजार के इनामिया पशु तस्कर से मुठभेड़, पैर में लगी गोली

सोनभद्र। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र में रविवार की अल सुबह पुलिस और 25 हजार रुपये के इनामिया पशु तस्कर के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में तस्कर के पैर में गोली लगी, जबकि उसकी फायरिंग में कोतवाली प्रभारी बाल-बाल बच गए। घायल आरोपी को इलाज के लिए जिला मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।जानकारी के अनुसार रविवार तड़के करीब 4:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि इनामिया पशु तस्कर सूरज चंद्रवंशी क्षेत्र में मौजूद है। आरोपी के खिलाफ एक जनवरी 2026 को पशु तस्करी का मुकदमा दर्ज हुआ था और उसकी तलाश की जा रही थी।सूचना पर पुलिस टीम खजूरी गांव…
Read More
सोन नदी में उतरे ग्रामीण, हर घर नल योजना की पोल खुली

सोन नदी में उतरे ग्रामीण, हर घर नल योजना की पोल खुली

चोपन/सोनभद्र। चोपन ब्लॉक की सिंदुरिया ग्राम पंचायत में हर घर नल योजना की जमीनी सच्चाई सामने आ गई है। कागजों में स्वच्छ पेयजल पहुंचाने का दावा किया गया, लेकिन गांव में आज तक घरों में पानी की एक बूंद नहीं पहुंची। नाराज ग्रामीणों ने विरोध का अनोखा तरीका अपनाते हुए सोन नदी में उतरकर जल सत्याग्रह किया।ग्रामीणों का कहना है कि दो से तीन वर्ष पहले पाइपलाइन बिछाने के नाम पर सड़कों की खुदाई कर दी गई थी। गांव में पाइप डाल दिए गए, लेकिन जलापूर्ति शुरू नहीं हुई। फाइलों में काम पूरा दिखाकर प्रगति दर्ज कर दी गई, जबकि…
Read More
नहर में गंदे पानी का जमाव, अधूरी सफाई से दुद्धी नगरवासी परेशान

नहर में गंदे पानी का जमाव, अधूरी सफाई से दुद्धी नगरवासी परेशान

दुद्धी (सोनभद्र)। नगर पंचायत दुद्धी से होकर गुजरने वाली सिंचाई विभाग की नहर इन दिनों गंदगी और जल जमाव का केंद्र बनी हुई है। अधूरी सफाई के कारण विभिन्न वार्डों के लोग बदबू, मच्छरों और संक्रामक बीमारियों के खतरे से जूझ रहे हैं।यह नहर लउवा नदी बावन झरिया में मिलती है और इसका उद्देश्य किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाना था, लेकिन वर्तमान में नहर अधिकांश समय सूखी रहती है और बरसात में ही पानी दिखाई देता है। नियमित सफाई न होने से नालियों का गंदा पानी और कचरा इसमें जमा हो गया है।कुछ माह पूर्व लकड़ा बांध से मलदेवा…
Read More
कनहर परियोजना में रिटर्निंग वॉल को लेकर सवाल, बजट उपयोग पर उठी पारदर्शिता की मांग

कनहर परियोजना में रिटर्निंग वॉल को लेकर सवाल, बजट उपयोग पर उठी पारदर्शिता की मांग

दुद्धी (सोनभद्र)। जनपद की महत्वपूर्ण कनहर सिंचाई परियोजना को वर्ष 2026 के बजट में लगभग 702 करोड़ रुपये आवंटित किए जाने के बाद निर्माण कार्य में तेजी की उम्मीद जताई गई थी। यह परियोजना लगभग 108 गांवों के किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के लिए तैयार की जा रही है।बांध का मुख्य कार्य पूर्ण हो चुका है, लेकिन अब मुख्य गेट पर बन रही रिटर्निंग वॉल को लेकर स्थानीय स्तर पर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पहले कार्य में स्थानीय पत्थरों का उपयोग किया जा रहा था, लेकिन बजट मिलने के बाद सुकृत क्षेत्र से…
Read More
भूमिधरी जमीन पर दूसरा नहीं कर सकता कब्जा…

भूमिधरी जमीन पर दूसरा नहीं कर सकता कब्जा…

लेखपाल ने शिकायत पर किया स्थलीय निरीक्षण, नापी का दिया भरोसा  सोनभद्र। घोरावल तहसील क्षेत्र के ढुटेर गांव में रविवार को क्षेत्रीय लेखपाल गोपेंद्र पांडेय ने तहसील समाधान दिवस में प्राप्त शिकायत पर भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया।  इस दौरान शिकायतकर्ता ज्ञानदास को संतोषजनक कार्यवाही का आश्वासन देते हुए कहा कि किसी भी काश्तकार की पुश्तैनी भूमि पर दूसरा व्यक्ति किसी भी तरह का कब्जा नहीं कर सकता। ऐसा करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।  बताते चले कि ढुटेर गांव निवासी ज्ञानदास ने अपनी आराजी संख्या 638 ख की भूमिधरी श्रेणी-1 की जमीन पर आसपास के कुछ लोगों द्वारा…
Read More
चन्दौली : वृहद रोजगार मेले में 779 को मिला रोजगार

चन्दौली : वृहद रोजगार मेले में 779 को मिला रोजगार

  चन्दौली ।  उ०प्र० रोजगार मिशन के अन्तर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय, चन्दौली के द्वारा राजकीय आई०टी०आई०, रेवसा, चन्दौली में दिनांक 21 फरवरी 2026 को वृहद रोजगार मेला का आयोजन किया गया। इस रोजगार मेला में हिण्डाल्को, पेरीग्रीन (सेक्योरिटी), एम०आर०एफ० टायर्स, अशोक लीलैंड, स्नाइडर, इनोव सोर्स सर्विसेज प्रा०लि०, एलीट फूड्स प्रा०लि०, महादेव हनुमन्त विजय, जय हिंद, सुब्रोस, ग्लोबल आटोटेक लिमिटेड, डी सेट्स, फैम इण्डिया प्रा०लि०, एडिको, ओवर ड्राइव इलेक्ट्रानिक्स, लावा इन्टरनेशनल, यूफ्लेक्स लि०, इन्कोफिक्स, टाटा मोटर्स, नवभारत फर्टिलाइजर, डिक्सन, सहित लगभग 36 कम्पनियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। मेले में लगभग 2000 अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया जिसमें से 779 अभ्यर्थियों को…
Read More
रासलीला में वीर अभिमन्यु के शौर्य पराक्रम की लीला का हुआ सुंदर मंचन, कौरवों ने छल से किया अभिमन्यु का वध

रासलीला में वीर अभिमन्यु के शौर्य पराक्रम की लीला का हुआ सुंदर मंचन, कौरवों ने छल से किया अभिमन्यु का वध

 रास विहार,मयूर नृत्य, वीर अभिमन्यु वध, जयद्रथ वध का किया गया मंचन सोनभद्र। नगर के रामलीला मैदान में चल रहे 11 दिवसीय श्री कृष्ण रासलीला के छठवें दिन वीर अभिमन्यु के शौर्य पराक्रम की लीला का सुंदर मंचन किया गया। जिसे देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।बतादें कि स्वामी दाऊद दयाल उपाध्याय की रासलीला मंडली के द्वारा रासलीला, रास विहार,मयूर नृत्य, वीर अभिमन्यु वध, जयद्रथ वध का मंचन किया गया।रास विहार मयूर नृत्य देख कर  दर्शक भक्ति विभोर हो गये। रात में खेली गई रासलीला के मंचन मे पांडवों और कौरवों का युद्ध दिखाया गया। युद्ध के दौरान अर्जुन की अनुपस्थिति…
Read More
सात फेरे लेने के बाद ससुराल नहीं बल्कि सीधे परीक्षा केंद्र पहुंची दुल्हन, पेश की मिसाल 

सात फेरे लेने के बाद ससुराल नहीं बल्कि सीधे परीक्षा केंद्र पहुंची दुल्हन, पेश की मिसाल 

दुद्धी, सोनभद्र।  (जी.जी.न्यूज) दुद्धी तहसील मुख्यालय स्थित बीआरडी पीजी कॉलेज के परीक्षा भवन में जब शादी के जोड़े में दुल्हन पहुंची तो यहां एक सुंदर और प्रेरणादायक नजारा देखने को मिला।परीक्षा भवन के अंदर दुल्हन एग्जाम दे रही थी,तो दूल्हा बाहर उसका इंतजार कर रहा था।लोगों ने दूल्हे और उसके पूरे परिवार के इस कदम की खूब सराहना की। बताया जाता है कि दुद्धी थाना क्षेत्र के बघाडू गाँव के रहने वाले इंद्रजीत की बेटी प्रियंका कुमारी एम ए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा है और उसकी शादी विंढमगंज थाना क्षेत्र के पतरिहा गाँव निवासी शैलेश पुत्र राजकुमार से 20 फरवरी…
Read More
22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, दावे-आपत्तियों के लिए बूथों पर रहेंगे बीएलओ

22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, दावे-आपत्तियों के लिए बूथों पर रहेंगे बीएलओ

सोनभद्र। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के अंतर्गत 22 फरवरी (रविवार) को जनपद के सभी मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान दिवस आयोजित किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी बी.एन. सिंह ने बताया कि इस दिन बूथ लेवल अधिकारी पूर्वाह्न 10:30 बजे से अपराह्न 1:30 बजे तक बूथों पर उपस्थित रहकर दावे और आपत्तियां प्राप्त करेंगे।बूथों पर आलेख्य निर्वाचक नामावली पढ़ी जाएगी तथा फार्म-6, 6ए, 7 और 8 (घोषणा पत्र सहित) उपलब्ध रहेंगे। प्रत्येक मतदान केंद्र पर हेल्प डेस्क बनाई जाएगी, जहां मतदाताओं को फार्म भरने में सहायता दी जाएगी। राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों को भी अभियान…
Read More