SONBHADRA

मतदान हर मतदाता का अधिकार है, यही लोकतंत्र का आधार- जिलाधिकारी

मतदान हर मतदाता का अधिकार है, यही लोकतंत्र का आधार- जिलाधिकारी

15 वॉ राष्ट्रीय मतदाता दिवस का भव्य तरीके से हुआ आयोजन सोनभद्र। 15वॉ राष्ट्रीय मतदाता दिवस का भव्य तरीके से आयोजन शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर सोनभद्र में किया गया, कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह, अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) सहदेव कुमार मिश्र ने दीप प्रज्जवलन कर व मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। मंचासीन अधिकारियों को पुष्पगुच्छ देकर व बैच अलंकृत कर स्वागत किया गया। इस मौके पर स्कूल के छात्र-छात्राओं को सरस्वती वंदना, स्वागत गीत के साथ ही देशभक्ति गीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदान हेतु लोगों को प्रेरित किया गया। जिलाधिकारी ने उपस्थित छात्र-छात्राओं व जनमानस…
Read More
कोन में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत बच्चों ने निकाली रैली

कोन में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत बच्चों ने निकाली रैली

कोन(सोनभद्र) शनिवार को परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने मतदाता जागरूकता अभियान रैली निकाला, रैली का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी कोन  लोकेश मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर किया। परिषदीय विद्यालय कोन के छात्र-छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता रैली स्लोगन के साथ कोन बाजार के मुख्य मार्ग और कस्बों में भ्रमण रैली निकाली गई।   रैली के माध्यम से मतदाता जागरूकता कार्य भी किया गया। क्षेत्र के मतदाताओं से मतदान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील रैली के माध्यम से की गई। रैली के समापन सत्र में खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा मतदाता शपथ छात्र छात्राओं व शिक्षकों को दिलाया गया। रैली…
Read More
एनटीपीसी विंध्याचल सीएसआर द्वारा ग्राम पंचायत-करामी मे नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

एनटीपीसी विंध्याचल सीएसआर द्वारा ग्राम पंचायत-करामी मे नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

सोनभद्र, सिंगरौली। एनटीपीसी-विंध्याचल परियोजना के नैगम सामाजिक दायित्व के अंतर्गत ग्राम पंचायत – करामी में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन दिनांक 23.01.2025 को सीएसआर अनुभाग द्वारा एनटीपीसी- विंध्याचल अस्पताल के अनुभवी चिकित्सकों के सहयोग से स्थानीय ग्रामीण जनों हेतु किया गया । उक्त चिकित्सा शिविर में ग्रामिणवासियों ने बढ़-चढ कर हिस्सा लिया। इस शिविर में कुल 265 मरीजों, जिसमें 142 महिला एवं 123 पुरुषों की स्वास्थ्य जांच कर नि:शुल्क दवाईयो का वितरण किया गया । इस शिविर में चिकित्सा विभाग की तरफ से वरिष्ठ विशेषज्ञ (महिला रोग) डॉ. प्रतिमा महेंद्र, डॉ. हेमा उराव, डॉ. तन्मय पटेल, , डॉ. ज्योति सिंह,…
Read More
एनटीपीसी विंध्य चिकित्सालय द्वारा चौथा बोन मिनरल डेंसिटी शिविर का किया गया आयोजन

एनटीपीसी विंध्य चिकित्सालय द्वारा चौथा बोन मिनरल डेंसिटी शिविर का किया गया आयोजन

सोनभद्र, सिंगरौली।  एनटीपीसी विंध्याचल द्वारा आयोजित प्रीवेंटिव हेल्थ पहल के तहत चौथा बोन मिनरल डेंसिटी (BMD) कैंप 23 जनवरी 2025 को विंध्य अस्पताल में संपन्न हुआ। इस कैंप में प्रमुख अतिथि राकेश अरोड़ा, मानव संसाधन प्रमुख (विंध्याचल) और श्रीमती त्रिवेणी पाला, प्रभारी कल्याण (सुहासिनी संघ) ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।कैंप का मुख्य उद्देश्य ऑस्टियोपोरोसिस के बारे में जागरूकता फैलाना और स्वस्थ हड्डी को बढ़ावा देना था। इस मौके पर डॉ. दीपक डे, ऑर्थोपेडिक सर्जन ने बोन मिनरल डेंसिटी (BMD) परीक्षण के महत्व पर विस्तार से चर्चा की और ऑस्टियोपोरोसिस के खतरनाक प्रभावों जैसे फ्रैक्चर, कार्य से अनुपस्थिति और आर्थिक बोझ…
Read More
भारत को सभी क्षेत्रों में बालिकाओं की उपलब्धियों पर गर्व – सीडीओ

भारत को सभी क्षेत्रों में बालिकाओं की उपलब्धियों पर गर्व – सीडीओ

सोनभद्र। रावर्ट्सगंज नगर स्थित मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से शुक्रवार की सुबह राष्ट्रीय बालिका दिवस पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। मुख्य अतिथि सीडीओ जागृति अवस्थी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अश्वनी कुमार द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया गया। इस दौरान सीडीओ ने कहा कि राष्ट्रीय बालिका दिवस पर हम बालिकाओं को सशक्त बनाए रखने और उनके लिए व्यापक अवसर सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं। भारत को सभी क्षेत्रों में बालिकाओं की उपलब्धियों पर गर्व है। उनकी उपलब्धियां हम सभी को प्रेरित करती रहती हैं।” “हमारी सरकार ने शिक्षा, प्रौद्योगिकी, कौशल, स्वास्थ्य…
Read More