27
Jan
सोनभद्र, सिंगरौली। भारत सरकार की मिनीरत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में रविवार को देश का 76वां गणतंत्र दिवस उमंग और उल्लास के साथ मनाया गया। एनसीएल में गणतंत्र दिवस का केंद्रीय कार्यक्रम सिंगरौली स्थित हेलीपैड मैदान में आयोजित किया गया । इस अवसर पर सीएमडी, एनसीएल बी. साईराम ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सभी कर्मियों व हितग्राहियों को राष्ट्रीय पर्व की शुभकामनाएं दीं । अपने संबोधन में सीएमडी ने देश की ऊर्जा आत्मनिर्भरता में एनसीएल के योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, सामुदायिक विकास, मशीनीकरण और तकनीकी नवाचार की दिशा में कंपनी द्वारा किए जा रहे पहलों के बारे में…
