SONBHADRA

समाजवादी पार्टी ने की फार्म 7 के माध्यम से नाम काटे की शिकायत 

समाजवादी पार्टी ने की फार्म 7 के माध्यम से नाम काटे की शिकायत 

सोनभद्र। में समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा है। यह ज्ञापन मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के दौरान फॉर्म 7 के कथित दुरुपयोग और फर्जी तरीके से नाम काटे जाने की शिकायतों के संबंध में दिया गया। सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने बताया कि जिले में फॉर्म 7 का गलत तरीके से इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग फर्जी बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) बनकर फॉर्म 7 के माध्यम से मतदाताओं के नाम हटाने का प्रयास कर रहे हैं। प्रमोद यादव ने विशेष रूप से कुछ समुदायों के नाम काटने की साजिश…
Read More
विषाक्त पदार्थ खाने से महिला की मौत, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया

विषाक्त पदार्थ खाने से महिला की मौत, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया

खलियारी /सोनभद्र। रायपुर थाना क्षेत्र के दूबेपुर गांव में मंगलवार की देर रात एक महिला ने किसी बात से नाराज होकर विषाक्त पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत अचानक बिगड़ गई। महिला की तबीयत बिगड़ते ही परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैनी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल लोढ़ी के लिए रेफर कर दिया।जिला अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल में सुरक्षित रखवा दिया है।मृत महिला की पहचान फूलवती देवी (उम्र लगभग 24 वर्ष), पत्नी मुरली के रूप…
Read More
रेनूपावर प्राथमिक पाठशाला रेनूसागर का वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न

रेनूपावर प्राथमिक पाठशाला रेनूसागर का वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न

अनपरा सोनभद्र।रेनूपावर प्राथमिक पाठशाला रेनूसागर के विद्यालय के अध्यक्ष हिंडालको रेनुसागर के यूनिट हेड आर पी के मार्गदर्शन में आदित्य बिड़ला इण्टरमीडिएट कॉलेज रेनुसागर के प्रांगण में रेनूपावर प्राथमिक पाठशाला रेनूसागर द्वारा आयोजित का वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। खेलकूद का उद्घाटन मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधक आशीष पांडे एवं प्रधानाध्यापिका सीमा दुबे ने संयुक्त रूप से किया । इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विभिन्न  खेल प्रतियोगिताओं में उत्साह पूर्वक उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस खेल दिवस का मुख्य आकर्षण  का केंद्र मेंढक दौड़ ,पेंगुइन दौड़, रस्सा-कस्सी बच्चों द्वारा संवेदनशील, समावेशी और प्रेरणादायी पहल बच्चों का खेल रहा। खेलकूद प्रतियोगिता में…
Read More
टेलर चेसिस की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल

टेलर चेसिस की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल

विंढमगंज, सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सलैयाडिह निवासी 58 वर्षीय कबूतरी देवी पत्नी गणेश यादव सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कबूतरी देवी सड़क के किनारे पटरी पर चल रही थीं, तभी पीछे से आ रहे टेलर के चेसिस ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में टेलर का चेसिस महिला के पैरों पर चढ़ गया, जिससे उनका एक पैर बुरी तरह कुचल गया और वे सड़क पर गिर पड़ीं।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल अवस्था में दर्द से कराह रही महिला को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य…
Read More
वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत चोपन पुलिस ने महिला से जुड़े एक गंभीर प्रकरण में प्रभावी कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक चोपन के नेतृत्व में थाना चोपन पुलिस ने मु0अ0सं0–0046/2026 धारा 137(2), 87 बीएनएस से संबंधित महिला प्रकरण में वांछित चल रहे अभियुक्त नीरज पुत्र लालबाबू, निवासी ग्राम बेलदहा, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र उम्र करीब 18 वर्ष को दिनांक 04 फरवरी 2026 को सुबह लगभग…
Read More
डाला में सरस्वती विद्या मंदिर जूनियर हाई स्कूल का वार्षिकोत्सव एवं नवनिर्मित भवन का लोकार्पण समारोह संपन्न

डाला में सरस्वती विद्या मंदिर जूनियर हाई स्कूल का वार्षिकोत्सव एवं नवनिर्मित भवन का लोकार्पण समारोह संपन्न

डाला, सोनभद्र। सरस्वती विद्या मंदिर जूनियर हाई स्कूल, डाला द्वारा आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह एवं नवनिर्मित विद्यालय भवन का शुभ लोकार्पण मंगलवार को विद्यालय परिसर में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रमों के माध्यम से भारतीय संस्कृति, शिक्षा एवं नैतिक मूल्यों का प्रभावशाली संदेश दिया गया। समारोह का आयोजन 3 फरवरी 2026 को अपराह्न 12:30 बजे से किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में अभिभावक, शिक्षकगण, क्षेत्रीय नागरिक एवं गणमान्य लोगों की सहभागिता रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आशुतोष सिन्हा, सदस्य विधान परिषद, वाराणसी खंड…
Read More
महात्मा बुद्ध कब पैक पीएम श्री पल्हारी में कब-बुलबुल कैंप संपन्न

महात्मा बुद्ध कब पैक पीएम श्री पल्हारी में कब-बुलबुल कैंप संपन्न

सोनभद्र। पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय पल्हारी, नगवां, सोनभद्र में भारत स्काउट एवं गाइड उत्तर प्रदेश द्वारा संरक्षित महात्मा बुद्ध कब पैक के अंतर्गत कब-बुलबुल कैंप का आयोजन धूमधाम से संपन्न हुआ। कैंप में प्राथमिक विद्यालय (कक्षा 1 से 5) के छात्र-छात्राओं को नियम, प्रतिज्ञा, झंडा गीत के साथ-साथ विभिन्न शैक्षणिक एवं मनोरंजनात्मक गतिविधियों से जोड़ा गया।कैंप का आयोजन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सोनभद्र मुकुल आनंद पांडेय के संरक्षण एवं खंड शिक्षा अधिकारी नगवां धनंजय कुमार सिंह के सह-संरक्षण में किया गया। ब्लॉक स्काउट मास्टर नगवां डॉ. बी.के. सिंह (एचडब्ल्यूबी) द्वारा बच्चों को ज्ञानवर्धक गतिविधियां, प्राथमिक चिकित्सा, रस्सी की गांठें, सैल्यूट…
Read More
उच्च न्यायालय के आदेश पर मलीन बस्ती में सर्वे, मकानों को किया जा रहा चिन्हित

उच्च न्यायालय के आदेश पर मलीन बस्ती में सर्वे, मकानों को किया जा रहा चिन्हित

डाला/सोनभद्र। उच्च न्यायालय इलाहाबाद के आदेश के अनुपालन में मंगलवार को नगर पंचायत डाला बाजार क्षेत्र अंतर्गत गाटा संख्या 113 एवं 179 पर आबाद पक्के व कच्चे मकानों तथा झुग्गी-झोपड़ियों को चिन्हित करने का कार्य किया गया। यह कार्रवाई ओबरा एसडीएम विवेक कुमार के नेतृत्व में नायब तहसीलदार, कानूनगो और लेखपालों की संयुक्त टीम द्वारा की गई। टीम मलीन बस्ती पहुँची और वहां रह रहे लोगों को न्यायालय के आदेशों से अवगत कराया गया।एसडीएम विवेक कुमार ने बताया कि नगर पंचायत डाला बाजार में स्थित गाटा संख्या 113 एवं 179 पर सैकड़ों की संख्या में पक्के और कच्चे मकान बने…
Read More
न्यूड फोटो वायरल करने की धमकी देकर ठगी करने वाला अंतरजनपदीय साइबर गिरोह गिरफ्तार

न्यूड फोटो वायरल करने की धमकी देकर ठगी करने वाला अंतरजनपदीय साइबर गिरोह गिरफ्तार

सोनभद्र। जनपद सोनभद्र में महिलाओं को न्यूड फोटो वायरल करने की धमकी देकर डराने और उनसे धन उगाही करने वाले अंतरजनपदीय साइबर ठग गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। साइबर क्राइम पुलिस थाना सोनभद्र की टीम ने कानपुर नगर से इस संगठित गिरोह के चार शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त खुद को CBI अधिकारी बताकर फोन करते थे और गाली-गलौज, जान से मारने तथा न्यूड फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर पीड़ितों से पैसे ऐंठते थे। महिलाओं से जुड़े अपराधों में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत यह बड़ी कार्रवाई की गई है।पुलिस के अनुसार…
Read More
धर्म के चार चरणों में अब केवल कीर्तन शेष:मनीष शरण जी महाराज

धर्म के चार चरणों में अब केवल कीर्तन शेष:मनीष शरण जी महाराज

सोनभद्र। उरमौरा स्थित गायत्री भवन परिसर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन कथा व्यास अयोध्या धाम से पधारे मनीष शरण जी महाराज ने धर्म के तत्वों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि धर्म के चार चरण—पवित्रता, दया, तप और कीर्तन होते हैं, जिनमें कलिकाल में केवल कीर्तन ही शेष रह गया है।कथा व्यास ने श्रीरामचरितमानस की चौपाइयों के माध्यम से बताया कि कलियुग में हरि गुणगान ही भवसागर से पार लगाने का सरल मार्ग है। उन्होंने कहा कि कलिकाल में मन से किया गया पुण्य पुण्य की श्रेणी में आता है और हरिनाम स्मरण से जीवन का…
Read More