02
Feb
एनसीएल की हॉकी टीम ने लहराया जीत का परचम सोनभद्र, सिंगरौली। भारत सरकार की मिनीरत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) की दुधिचूआ परियोजना में कोल इंडिया अंतर कंपनी हॉकी प्रतियोगिता 2024-25 का समापन हुआ। 28 जनवरी से 1 फरवरी, 2025 तक लीग कम नॉकआउट आधार पर खेली गयी प्रतियोगिता में एनसीएल की हॉकी टीम ने बाजी मारी है। प्रतियोगिता का बेहद रोमांचक फाइनल मुक़ाबला एनसीएल व सीसीएल के बीच हुआ। समापन समारोह के दौरान एनसीएल सीएमडी, बी. साईराम, बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। साथ ही एनसीएल के निदेशक (कार्मिक) मनीष कुमार, निदेशक (वित्त), रजनीश नारायण, निदेशक (तकनीकी/संचालन) श्री जितेंद्र…
