05
Feb
राकेश जायसवालडाला। सोनभद्र पुलिस को अपराधियों पर शिकंजा कसने में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) व क्षेत्राधिकारी (नगर) के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चोपन पुलिस और एसओजी टीम सोनभद्र ने जुआ खेलते हुए 5 अन्तरजनपदीय अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि डाला चढ़ाई के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। इस पर चौकी प्रभारी डाला के नेतृत्व में टीम ने छापा मारकर अभियुक्तों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। उनके पास से 52 ताश के पत्ते, माल फड़ से ₹5,82,500 नकद…
